Aayudh

Categories

UP News: रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश बरामद

Vigilance Raid

UP News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके घर पर करीब 26 घंटे तक चली छापेमारी में 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, हीरे के गहने और 1.62 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

विजिलेंस के मुताबिक, बरामद सोना-चांदी और हीरे के आभूषणों की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। वहीं, घर की तलाशी के दौरान 1.62 करोड़ रुपये नकद अलग-अलग पैकेटों में दीवारों और कमरों में छिपाकर रखे मिले। जांच एजेंसी ने अब तक बरामद कुल संपत्ति की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी है।

Sourav Ganguly Birthday Surprise: सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब होगी रिलीज

2024 में दर्ज हुआ था भ्रष्टाचार का मामला

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ 2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय वह आगरा में ARTO के पद पर तैनात थे। फिलहाल वे लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में रह रहे थे। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद 7 जुलाई को विजिलेंस की टीम ने उनके घर पर छापा मारा।

यूपी का ‘धनकुबेर’ अफसर! छापे में क्या-क्या मिला?

छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम को कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं। इनमें शामिल हैं

13 किलो सोना
9 किलो चांदी
1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद
15 जगहों पर मकान, फ्लैट, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज
टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कार
एक लाइसेंसी रिवॉल्वर
बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में 1 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
हीरे के आभूषण और महंगे घरेलू सामान

Bhopal traffic police: Apollo से Airport तक बिना रुके पहुंची एम्बुलेंस, भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया ग्रीन कॉरिडोर

करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले

जांच के दौरान लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्माइलगंज, मोहनलालगंज और बालागंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले। इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग और बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

फिलहाल विजिलेंस बरामद संपत्ति, निवेश और दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *