Aayudh

Categories

Datiya by election: दतिया उपचुनाव को लेकर बढ़ी हलचल! नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र

Datia By Election

Datiya by election: मध्यप्रदेश। दतिया उपचुनाव को लेकर राजनितिक सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही हैं। इसी बिच बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इसके साथ ही यह खबर भी सामने आ रही है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी नेता अवधेश नायक ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा लिया है।

Bhopal traffic police: Apollo से Airport तक बिना रुके पहुंची एम्बुलेंस, भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया ग्रीन कॉरिडोर

नरोत्तम मिश्रा सबसे मजबूत दावेदार

बीजेपी में दतिया सीट से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वह दतिया से आठ बार विधायक रह चुके हैं और मध्य प्रदेश सरकार में गृह, विधि, जेल और संसदीय कार्य जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी वह संगठन और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं।

नामांकन पत्र खरीदने की खबर सामने आने के बाद उनकी उम्मीदवारी की चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि अंतिम फैसला बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

Badrinath Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: जानिए आखिर FIR में ऐसा क्या मिला कि कर्मचारी सस्पेंड हो गया?

कांग्रेस में भी मंथन जारी

दूसरी ओर कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं।

राजेंद्र भारती से जुड़े घटनाक्रम के बाद शोभा भारती, अवधेश नायक समेत कई नामों पर चर्चा हो रही है। अवधेश नायक द्वारा नामांकन फॉर्म खरीदे जाने से उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक किसी उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *