Aayudh

Categories

Jammu Kashmir Cloudburst: डोडा में बादल फटा, कई घर-दुकानें तबाह; महाराष्ट्र और MP में भी बारिश का कहर

jammu kashmir landslide

Jammu Kashmir Cloudburst: डोडा। देश के कई राज्यों में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। कहीं बादल फटने से बाढ़ आ गई, तो कहीं सड़कें पानी में डूब गईं।

डोडा में बादल फटा, घर-दुकानों को नुकसान

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ऊपरी इलाके में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। पहाड़ों से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा नीचे आने से कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई वाहन भी मलबे में दब गए। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

Telangana Murder Case: छत से धक्का देने पर भी नहीं मारा पति, तो पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर ड्रिप में मिलाकर की हत्या!

मुंबई में 48 घंटे में 15 इंच बारिश

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मुंबई में पिछले 48 घंटे में करीब 380 मिमी (15 इंच) बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश को देखते हुए मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं नासिक में भी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। भारी बारिश के कारण त्र्यंबकेश्वर मंदिर और सप्तश्रृंगी मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

MP Teacher News: मानसून सत्र से पहले बड़ा फैसला! 213 शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म; मूल स्कूलों में लौटने के आदेश

मध्य प्रदेश में उफनाई नदियां

मध्य प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। खजुराहो में सबसे ज्यादा 4.4 इंच बारिश हुई।

बमीठा में नेशनल हाईवे-39 पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया। वहीं बालाघाट जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगी बाघ नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव में पुल निर्माण में लगी क्रेन, जेसीबी, कार और लोडर नदी में बह गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *