Aayudh

Bike Taxi Driver ने राइड के बाद लेडी कस्टमर से की ऑनलाइन छेड़छाड़, चैट हुई वायरल

Rapido Driver Allegation

Rapido Driver Allegation : देश। गाजियाबाद में एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों ने ऐप-आधारित बाइक टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला ने दावा किया है कि राइड पूरी होने के बाद ड्राइवर ने उसे निजी मैसेज भेजे, जिससे यूजर्स के डाटा और प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव महिला अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती साझा की। उसने अपनी राइड का एक छोटा वीडियो क्लिप और मैसेज के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। वीडियो में उसने लिखा कि उसने सामान्य रूप से बाइक बुक की थी, लेकिन बाद में उसे अप्रत्याशित अनुभव का सामना करना पड़ा। ड्राइवर पर अनुचित मैसेज भेजने का आरोप अनुष्का के मुताबिक, राइड पूरी होने के बाद ड्राइवर ने व्हाट्सऐप पर उसे मैसेज भेजे। उसने खुद को वही ड्राइवर बताया जिसने उसे छोड़ा था। बातचीत के दौरान उसने महिला की तारीफ की, उसकी उम्र पूछी और यह भी जानने की कोशिश की कि वह अकेली रहती है या नहीं। इसके अलावा उसने मिलने का प्रस्ताव भी रखा। Nashik NGO Conversion : नागपुर में नासिक TCS जैसा केस! NGO की आड़ में धर्मांतरण का खेल, महिलाएं निशाने पर महिला ने तुरंत किया ब्लॉक मैसेज मिलने के तुरंत बाद अनुष्का ने ड्राइवर को ब्लॉक कर दिया। उसने अपने पोस्ट में इस पूरी घटना को शेयर करते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। Rapido की प्रतिक्रिया इस मामले पर कंपनी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। कंपनी ने ड्राइवर के व्यवहार को “अनैतिक” और “पूरी तरह से अस्वीकार्य” बताया है और कहा है कि इस तरह के मामलों को गंभीरता से लिया जाता है। TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसके बाद यूजर्स के कॉन्टैक्ट डिटेल्स के गलत इस्तेमाल और राइड के बाद सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। डाटा प्राइवेसी और सुरक्षा पर सवाल इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राइड खत्म होने के बाद भी ड्राइवरों के पास ग्राहकों की जानकारी सुरक्षित रहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में कंपनियों को अपने सुरक्षा सिस्टम को और मजबूत करना होगा। Mumbai Obscene Videos : अयान अहमद ने किया 180 लड़कियों का रेप, बनाए 350 अश्लील वीडियो सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान जरूरी यह घटना बताती है कि तकनीक के साथ-साथ सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। कंपनियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए यूजर्स का भरोसा बनाए रखना होगा।     View this post on Instagram   A post shared by Anushka_Official☀️ (@aanu_shka3)

Nashik NGO Conversion : नागपुर में नासिक TCS जैसा केस! NGO की आड़ में धर्मांतरण का खेल, महिलाएं निशाने पर

Nashik NGO Conversion

Nashik NGO Conversion : नासिक। महाराष्ट्र में धर्मांतरण और महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े दो मामलों ने प्रशासन और जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। नासिक में TCS यौन शोषण और धर्मान्तरण मामले के बाद अब नागपुर में एक NGO संचालक पर गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों घटनाओं में महिलाओं ने जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव और शोषण के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। नागपुर में NGO की आड़ में आरोप नागपुर के मानकापुर इलाके में ‘फिकर फाउंडेशन’ और ‘पढ़े हम, पढ़ाए हम’ नाम से NGO चलाने वाले रियाज काजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में महिलाओं की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। Nashik TCS Conversion : फरार आरोपी निदा खान ने मांगी अग्रिम जमानत, बोली- मैं प्रेग्नेंट हूँ… महिलाओं ने खोली पोल NGO में काम करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि रियाज काजी उन पर इस्लामिक पहनावा अपनाने और विशेष रीति-रिवाजों का पालन करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और छेड़छाड़ की जाती थी। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। फंडिंग की भी हो रही जांच पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि NGO को फंडिंग कहां से मिल रही थी। जांच एजेंसियों को शक है कि कहीं इसके पीछे कोई बाहरी नेटवर्क तो नहीं है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच की जा रही है। Nashik TCS Case : धर्मांतरण नहीं देश के खिलाफ सुनियोजित खेल.. नासिक TCS केस पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका नासिक केस से मिलते-जुलते आरोप इससे पहले नासिक में एक आईटी कंपनी की यूनिट से जुड़ा मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। उस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। ATS भी जांच में शामिल नागपुर के मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) भी जांच में शामिल हो गई है। पुलिस और ATS की टीमें आरोपी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियां किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ी हैं या नहीं। TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की मानकापुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर हरीश कालसेकर ने रियाज काजी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बाद सामने आया मामला इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब NGO में काम करने वाली महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर ही पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। अब यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी महिलाएं इस तरह के दबाव का सामना कर चुकी हैं। Amravati Video Scandal : अमरावती स्कैंडल में अब तक 4 आरोपी अरेस्ट, अयान का घर जमींदोज; ऐसे फंसाता था लड़कियों को आगे और खुलासों की उम्मीद पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच के दौरान और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। मानकापुर पुलिस द्वारा प्रेस बयान में इस मामले से जुड़े और खुलासे किए जाने की संभावना है। फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है और एजेंसियां हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इन मामलों की सच्चाई पूरी तरह सामने आ पाएगी।  

MP Wind System : MP में डिजिटल मौसम क्रांति! 23634 पंचायत में रेन गेज और 444 तहसील में लगेंगे वेदर स्टेशन

MP Wind System

MP Wind System : भोपाल। मध्य प्रदेश में खेती-किसानी और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी अब पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। राज्य सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश की सभी 23,634 ग्राम पंचायतों और 444 तहसीलों को आधुनिक मौसम उपकरणों से जोड़ने का फैसला लिया है। इस पहल से अब हर 15 मिनट में मौसम और बारिश का सटीक डेटा सीधे सरकार तक पहुंचेगा। हर पंचायत में रेन गेज, हर तहसील में वेदर स्टेशन सरकार की योजना के अनुसार, सभी ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) और हर तहसील में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) लगाए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने निविदा जारी कर कार्यान्वयन भागीदारों से आवेदन मांगे हैं। यह सिस्टम ‘विंड्स’ (WINDS) प्लेटफॉर्म के जरिए डेटा को रियल-टाइम में अपडेट करेगा। Bhopal Jail Inmate Suicide : भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव हर 15 मिनट में मिलेगा सटीक मौसम डेटा इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर 15 मिनट में बारिश, तापमान, हवा की गति और नमी जैसी जानकारियां रिकॉर्ड कर सीधे केंद्रीय सर्वर पर भेजेगा। इससे सूखा, अतिवृष्टि और अन्य प्राकृतिक घटनाओं की सटीक और समय पर जानकारी मिल सकेगी। परियोजना पर 100 से 120 करोड़ का खर्च इस परियोजना पर करीब 100 से 120 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। एक रेन गेज की लागत 35,000 से 40,000 रुपए और वेदर स्टेशन की लागत 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक होगी। केंद्र सरकार इस योजना में 50 प्रतिशत राशि ‘वायबिलिटी गैप फंडिंग’ के तहत देगी, जबकि बाकी खर्च राज्य सरकार और एजेंसियां मिलकर उठाएंगी। क्यों जरूरी था यह सिस्टम अभी तक मौसम की जानकारी जिला या ब्लॉक स्तर तक ही सीमित रहती थी, जिससे गांव स्तर पर सटीक स्थिति का पता नहीं चल पाता था। कई बार एक ही तहसील में कहीं सूखा तो कहीं भारी बारिश होती है, लेकिन सही डेटा के अभाव में इसका आकलन नहीं हो पाता था। इससे किसानों को फसल बीमा के दावों में परेशानी होती थी। Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, प्रशासन ने जारी की चेतावनी फसल बीमा में मिलेगी बड़ी राहत इस नए सिस्टम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के नुकसान का सटीक आकलन संभव होगा। अब गांव स्तर के डेटा के आधार पर बीमा क्लेम तय होंगे, जिससे किसानों को समय पर और सही मुआवजा मिल सकेगा। कैसे काम करेगा यह सिस्टम यह पूरा सिस्टम सौर ऊर्जा से संचालित होगा और इसमें आधुनिक सेंसर व सिम कार्ड आधारित टेलीमेट्री तकनीक का उपयोग होगा। सभी उपकरण वायरलेस माध्यम से डेटा सीधे WINDS के सर्वर पर भेजेंगे, जिससे किसी मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होगी और डेटा पूरी तरह पारदर्शी रहेगा। किसानों और आम जनता को फायदा इस योजना से किसानों को अपने क्षेत्र के अनुसार मौसम की सटीक सलाह मिलेगी, जिससे वे बुवाई और सिंचाई का सही समय तय कर सकेंगे। वहीं, आम लोगों को आकाशीय बिजली, तेज बारिश या बाढ़ जैसी आपदाओं की पहले से चेतावनी मिल सकेगी। MP Teachers Protest : TET अनिवार्यता के खिलाफ MP के हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, पंडाल फुल तो पेड़ों की छांव में धरना! भोपाल सहित कई जिलों में बड़े पैमाने पर स्थापना भोपाल जिले में 3 तहसीलों और 231 ग्राम पंचायतों, रायसेन में 12 तहसीलों और 533 पंचायतों, राजगढ़ में 9 तहसीलों और 634 पंचायतों, सीहोर में 10 तहसीलों और 543 पंचायतों तथा विदिशा में 12 तहसीलों और 591 पंचायतों में ये उपकरण लगाए जाएंगे। संभागवार तहसील और ग्राम पंचायतें जिनमें वर्षामापी यंत्र स्थापित होंगे नर्मदापुरम संभाग बैतूल जिला तहसील की संख्या: 11 ग्राम पंचायतों की संख्या: 566 हरदा जिला तहसील की संख्या: 6 ग्राम पंचायतों की संख्या: 226 नर्मदापुरम जिला तहसील की संख्या: 10 ग्राम पंचायतों की संख्या: 440 चंबल संभाग भिंड जिला तहसील की संख्या: 10 ग्राम पंचायतों की संख्या: 447 मुरैना जिला तहसील की संख्या: 8 ग्राम पंचायतों की संख्या: 493 श्योपुर जिला तहसील की संख्या: 5 ग्राम पंचायतों की संख्या: 240 ग्वालियर संभाग अशोकनगर जिला तहसील की संख्या: 8 ग्राम पंचायतों की संख्या: 377 दतिया जिला तहसील की संख्या: 6 ग्राम पंचायतों की संख्या: 290 गुना जिला तहसील की संख्या: 8 ग्राम पंचायतों की संख्या: 441 ग्वालियर जिला तहसील की संख्या: 9 ग्राम पंचायतों की संख्या: 316 शिवपुरी जिला तहसील की संख्या: 11 ग्राम पंचायतों की संख्या: 620 सागर संभाग छतरपुर जिला तहसील की संख्या: 13 ग्राम पंचायतों की संख्या: 562 दमोह जिला तहसील की संख्या: 8 ग्राम पंचायतों की संख्या: 481 निवाड़ी जिला तहसील की संख्या: 3 ग्राम पंचायतों की संख्या: 136 पन्ना जिला तहसील की संख्या: 9 ग्राम पंचायतों की संख्या: 395 सागर जिला तहसील की संख्या: 14 ग्राम पंचायतों की संख्या: 811 टीकमगढ़ जिला तहसील की संख्या: 9 ग्राम पंचायतों की संख्या: 324 जबलपुर संभाग बालाघाट जिला तहसील की संख्या: 12 ग्राम पंचायतों की संख्या: 696 छिंदवाड़ा जिला तहसील की संख्या: 12 ग्राम पंचायतों की संख्या: 680 पांडुर्णा जिला तहसील की संख्या: 2 ग्राम पंचायतों की संख्या: 131 डिंडोरी जिला तहसील की संख्या: 3 ग्राम पंचायतों की संख्या: 368 जबलपुर जिला तहसील की संख्या: 12 ग्राम पंचायतों की संख्या: 553 कटनी जिला तहसील की संख्या: 9 ग्राम पंचायतों की संख्या: 410 मंडला जिला तहसील की संख्या: 6 ग्राम पंचायतों की संख्या: 496 नरसिंहपुर जिला तहसील की संख्या: 6 ग्राम पंचायतों की संख्या: 460 सिवनी जिला तहसील की संख्या: 9 ग्राम पंचायतों की संख्या: 650 शहडोल संभाग अनूपपुर जिला तहसील की संख्या: 4 ग्राम पंचायतों की संख्या: 286 शहडोल जिला तहसील की संख्या: 6 ग्राम पंचायतों की संख्या: 397 उमरिया जिला तहसील की संख्या: 7 ग्राम पंचायतों की संख्या: 242 रीवा संभाग रीवा जिला तहसील की संख्या: 9 ग्राम पंचायतों की संख्या: 572 मऊगंज जिला तहसील की संख्या: 3 ग्राम पंचायतों की संख्या: 257 सतना जिला तहसील की संख्या: 8 ग्राम पंचायतों की संख्या: 451 मैहर जिला तहसील की संख्या: 3 ग्राम पंचायतों की संख्या: 278 सीधी जिला तहसील की संख्या: 8 ग्राम पंचायतों की संख्या: 402 सिंगरौली जिला तहसील की संख्या: 8 ग्राम पंचायतों की संख्या: 331 इंदौर संभाग अलीराजपुर जिला तहसील की संख्या: 5 ग्राम पंचायतों की संख्या: 288 बड़वानी जिला तहसील

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Char Dham Yatra 2026

Char Dham Yatra 2026 : उत्तरकाशी। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2026) की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन पहले ही दिन दो अलग-अलग हादसों में दो श्रद्धालुओं की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। दोनों घटनाएं उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम मार्ग पर हुईं, जिसके बाद प्रशासन ने यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। यमुनोत्री मार्ग पर दो अलग-अलग हादसे चारधाम यात्रा के पहले दिन ही उत्तरकाशी जिले में दो दुखद घटनाएं सामने आईं। एक महिला श्रद्धालु की घोड़े से गिरने के कारण मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से जान चली गई। दोनों घटनाओं ने यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Crude Oil Prices : होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव! कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, WTI और ब्रेंट दोनों में तेज तेजी इंदौर की महिला की गिरने से मौत मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली 40 वर्षीय प्रतिमा मिश्रा अपने पति धर्मेंद्र मिश्रा के साथ चारधाम यात्रा पर आई थीं। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ‘19 कैंची’ के पास घोड़े से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महाराष्ट्र के बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत दूसरी घटना में महाराष्ट्र के नासिक निवासी 67 वर्षीय उदम ताम्बे की पैदल चढ़ाई के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों और प्रशासन की मदद से उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। बीपी और ऑक्सीजन की कमी बनी वजह डॉक्टर हरदेव सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग की मौत का कारण सांस संबंधी बीमारी और ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी माना जा रहा है। वहीं, पुलिस के अनुसार उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी, जो स्थिति बिगड़ने का कारण बन सकती है। Strait of Hormuz : चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का कब्जा, ईरान बोला – जल्दी देंगे इसका जवाब कपाट खुलते ही शुरू हुई यात्रा चारधाम यात्रा की शुरुआत रविवार को हुई थी। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर खोले गए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज हो गई। प्रशासन की अपील: स्वास्थ्य जांच जरूरी एसएचओ सुभाष चंद ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऊंचाई वाले और दुर्गम रास्तों पर जाने से पहले अपनी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। खासतौर पर सांस, दमा या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यात्रियों को दी गई अहम सलाह प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा के दौरान जल्दबाजी न करें और बीच-बीच में आराम लेते रहें। शरीर को ऊंचाई के अनुसार ढलने का समय देना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। Bhopal Jail Inmate Suicide : भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव गंगोत्री धाम: आस्था का प्रमुख केंद्र गंगोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में समुद्र तल से लगभग 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे मां गंगा का अवतरण स्थल माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहां स्नान और दर्शन से पापों का नाश होता है। यमुनोत्री धाम: मां यमुना का उद्गम स्थल यमुनोत्री धाम भी उत्तरकाशी जिले में स्थित है और इसकी ऊंचाई लगभग 3,293 मीटर है। इसे मां यमुना का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां सूर्यकुंड में प्रसाद पकाने की परंपरा भी काफी प्रसिद्ध है। केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को खुलेगा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यह धाम समुद्र तल से 3,562 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख स्थल माना जाता है। बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे खोले जाएंगे। यह मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है और हिंदू धर्म के चार धामों में से एक प्रमुख धाम है। MP Teachers Protest : TET अनिवार्यता के खिलाफ MP के हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, पंडाल फुल तो पेड़ों की छांव में धरना! सतर्कता के साथ करें यात्रा चारधाम यात्रा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, लेकिन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। प्रशासन की सलाह का पालन करके ही सुरक्षित और सफल यात्रा संभव है।

Bhopal Jail Inmate Suicide : भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Bhopal Jail Inmate Suicide

Bhopal Jail Inmate Suicide : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल में रविवार शाम एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गौशाला में फंदे से लटका मिला शव जानकारी के मुताबिक, बंदी ने जेल परिसर में बनी गौशाला में रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद शव को गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवाया गया है। सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। Crude Oil Prices : होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव! कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, WTI और ब्रेंट दोनों में तेज तेजी 2017 से जेल में बंद था बंदी पुलिस के अनुसार, मृतक गुड्डू आदिवासी (58) रायसेन जिले के बाड़ी का रहने वाला था। वह साल 2017 से हत्या के मामले में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद था। जेल में वह गौशाला में गौसेवक के रूप में काम करता था और रोजाना अन्य बंदियों के साथ गायों की देखभाल के लिए जाता था। घटना के दिन सामान्य रहा व्यवहार रविवार को भी गुड्डू अन्य बंदियों के साथ गौशाला में काम करने गया था। बताया जा रहा है कि उसने पूरे दिन सामान्य तरीके से काम किया, नए कपड़े पहने और ट्रैक्टर भी चलाया। शाम करीब 5:30 बजे लौटते समय गौशाला का पानी का पंप खुला रह गया, जिस पर प्रहरी ने उसे वापस भेजा। Strait of Hormuz : चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का कब्जा, ईरान बोला – जल्दी देंगे इसका जवाब प्रहरी ने देखा सबसे पहले शव काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर प्रहरी उसे देखने गया। अंदर जाकर देखा तो गुड्डू पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। उसने गायों के पैरों में बांधने वाली रस्सी से फांसी का फंदा बनाया था। परिवार से दूरी और तनाव की आशंका जेल प्रशासन के अनुसार, मृतक से उसके परिवार के लोग मिलने नहीं आते थे और वह कभी पैरोल पर भी नहीं गया था। शुरुआती जांच में पारिवारिक दूरी और मानसिक तनाव को इस घटना की वजह माना जा रहा है। Hormuz Strait Closed : ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट,पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों गोलीबारी! विवाद की भी सामने आई बात सूत्रों के मुताबिक, बंदी का जेल अधिकारियों से किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Gold-Silver-Stock Market Today : वैश्विक तनाव से बाजारों में हलचल! सोना-चांदी फिसले और दबाव में शेयर बाजार

Gold-Silver Crash

Gold-Silver-Stock Market Today : मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों पर साफ नजर आने लगा है। एक तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात बिगड़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है, वहीं दूसरी ओर सोना-चांदी और शेयर बाजार दबाव में नजर आए। निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ने से अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं। तेल बाजार में उछाल, सप्लाई की चिंता बढ़ी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद होने की खबर से ग्लोबल ऑयल मार्केट में तेज हलचल देखने को मिली। सप्लाई बाधित होने की आशंका के चलते अमेरिकी बेंचमार्क WTI क्रूड 7.5 प्रतिशत बढ़कर 90.17 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड भी 6.5 प्रतिशत चढ़कर 96.27 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। Crude Oil Prices : होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव! कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, WTI और ब्रेंट दोनों में तेज तेजी सैन्य तनाव ने बढ़ाई अनिश्चितता ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गल्फ ऑफ ओमान में अमेरिकी युद्धपोत द्वारा ईरानी जहाज पर कार्रवाई के बाद तनाव और बढ़ गया है। इसके जवाब में ईरान ने भी कड़ी चेतावनी दी है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता और गहराती जा रही है। सोने में गिरावट, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:50 बजे 5 जून 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1.06 प्रतिशत या 1,641 रुपए गिरकर 1,52,968 रुपए पर आ गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,52,829 रुपए का न्यूनतम और 1,53,251 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, निचले स्तरों पर खरीदारी की दिलचस्पी बनी हुई है। गोल्ड के लिए अहम स्तर क्या हैं विश्लेषकों का मानना है कि यदि सोना 1,55,000 रुपए के स्तर को पार करता है, तो यह 1,57,000 से 1,58,000 रुपए तक जा सकता है। वहीं, अगर यह 1,52,500 रुपए से नीचे टूटता है, तो कीमत 1,51,000 से 1,50,000 और आगे 1,48,000 रुपए तक गिर सकती है। Strait of Hormuz : चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का कब्जा, ईरान बोला – जल्दी देंगे इसका जवाब चांदी में भी करीब 2% की गिरावट चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.96 प्रतिशत या 5,045 रुपए गिरकर 2,52,100 रुपए पर आ गया। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,52,016 रुपए का न्यूनतम और 2,54,089 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। चांदी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस विश्लेषकों के अनुसार, चांदी 2,52,000 रुपए के आसपास बनी हुई है। इसके लिए रुकावट का स्तर 2,55,000 से 2,60,000 रुपए है। अगर यह स्तर टूटता है, तो कीमत 2,68,000 से 2,70,000 रुपए तक जा सकती है। वहीं, 2,48,000 रुपए से नीचे गिरने पर यह 2,44,000 से 2,40,000 रुपए तक आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दबाव वैश्विक स्तर पर भी सोना और चांदी दबाव में रहे। कॉमेक्स पर सोना 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,814 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.25 प्रतिशत गिरकर 80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। शेयर बाजार की सपाट शुरुआत अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट रही। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 137.14 अंक की गिरावट के साथ 78,356.40 पर और निफ्टी 61.65 अंक गिरकर 24,291.50 पर था। Akshaya Tritiya 2026 : क्या अक्षय तृतीया से पहले फिर बढ़ेंगे सोने के दाम? पहले ही करा लें बुक‍िंग किन सेक्टरों पर पड़ा ज्यादा असर बाजार में गिरावट का नेतृत्व मेटल और रियल्टी शेयर कर रहे थे। निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी टॉप लूजर्स रहे। इसके अलावा डिफेंस, पीएसई, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कमोडिटीज और ऑयल एंड गैस सेक्टर भी लाल निशान में थे। वहीं, पीएसयू बैंक, मीडिया और कंजप्शन सेक्टर में हल्की मजबूती देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी बड़े शेयरों में दबाव के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.51 प्रतिशत बढ़कर 60,201.90 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,604 पर पहुंच गया। FII और DII का रुख विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 683.20 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,721.48 करोड़ रुपए की बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा। आगे भी बनी रह सकती है अस्थिरता कुल मिलाकर, अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव का असर तेल, सोना-चांदी और शेयर बाजार सभी पर दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बार-बार बंद होने से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है।

Crude Oil Prices : होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव! कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, WTI और ब्रेंट दोनों में तेज तेजी

Crude Oil Prices

Crude Oil Prices : नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे ग्लोबल ऑयल मार्केट पर दिखाई देने लगा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात बिगड़ने और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। सप्लाई बाधित होने की आशंका के चलते सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। WTI क्रूड में 7.5% की तेज बढ़त अमेरिकी ऑयल बेंचमार्क WTI क्रूड की कीमत में 7.5 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई। इसकी कीमत बढ़कर 90.17 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यह तेजी मुख्य रूप से सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के कारण आई है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही लगभग रुक गई है। Strait of Hormuz : चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का कब्जा, ईरान बोला – जल्दी देंगे इसका जवाब ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में भी मजबूत उछाल देखने को मिला। इसकी कीमत 6.5 प्रतिशत बढ़कर 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। यह संकेत देता है कि वैश्विक बाजार में तनाव का असर तेजी से गहराता जा रहा है और निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ रही है। अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। यह आरोप उस घटना के बाद सामने आया, जब रविवार को गल्फ ऑफ ओमान में एक अमेरिकी युद्धपोत ने ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज पर फायरिंग की। बताया गया कि यह जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव इस घटना के बाद ईरान की सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान के मुख्य सैन्य कमांड सेंटर खातम अल-अनबिया ने सरकारी एजेंसी के हवाले से कहा कि अमेरिका ने 8 अप्रैल से लागू सीजफायर का उल्लंघन किया है और इसका जवाब दिया जाएगा। MP Teachers Protest : TET अनिवार्यता के खिलाफ MP के हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, पंडाल फुल तो पेड़ों की छांव में धरना! होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद, सप्लाई पर असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए एक अहम समुद्री मार्ग माना जाता है, वहां से तेल और एलएनजी की आवाजाही लगभग ठप बताई जा रही है। इसके चलते वैश्विक बाजार में चिंता और बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसका असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता है। सप्लाई टाइमलाइन पर अनिश्चितता पेपरस्टोन के विश्लेषक क्रिस वेस्टन के अनुसार, होर्मुज से सप्लाई बाधित होने के कारण ट्रेडर्स अब तेल की उपलब्धता और सप्लाई सामान्य होने की समयसीमा को लेकर फिर से आकलन कर रहे हैं। पिछले सप्ताह जो उम्मीद बनी थी, अब उसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। ट्रम्प के बयान से बढ़ी चिंता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने भी तनाव को और बढ़ा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि चेतावनी के बावजूद नहीं रुकने पर अमेरिकी गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर यूएसएस स्प्रुंस ने ईरानी जहाज टौस्का को इंजन रूम पर हमला करके रोक दिया। DA Hike : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! 2% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को मंजूरी अमेरिकी कब्जे में जहाज, जांच जारी ट्रम्प के मुताबिक, फिलहाल अमेरिकी मरीन उस जहाज को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि उसमें क्या सामग्री मौजूद थी। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ता दबाव कुल मिलाकर, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ता तनाव अब केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर भी साफ तौर पर दिखने लगा है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिससे तेल की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Strait of Hormuz : चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का कब्जा, ईरान बोला – जल्दी देंगे इसका जवाब

US Iran Ship Seized

Strait of Hormuz : तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था, जिसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने बताया कि जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने कार्रवाई करते हुए उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जहाज पूरी तरह अमेरिकी नियंत्रण में है और इसकी जांच की जा रही है। Hormuz Strait Closed : ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट,पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों गोलीबारी! अमेरिका ने ईरानी व्यापारिक जहाज पर की फायरिंग दूसरी तरफ ईरान ने इस कार्रवाई को सीजफायर का उल्लंघन बताया है। ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय के अनुसार, अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक, यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इस घटना को समुद्री डकैती करार दिया है और जल्द जवाब देने की बात कही है। होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग पिछले 24 घंटों में कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। कुल 14 जहाजों को रोका गया, जिनमें से 13 वापस लौट गए। इस घटना पर भारत ने कड़ा विरोध जताते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया। इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है। Share Market Today : सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,353 के पार बंद शांति वार्ता के दूसरे दौर शामिल होने से ईरान का इंकार इस बीच, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर पर भी संशय गहरा गया है। ईरान ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है। अमेरिका की मांगों और शर्तों को इसका मुख्य कारण बताया गया है। वहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का पाकिस्तान दौरा भी टल गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है और वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जैसी गलती नहीं दोहराएंगे। Ceasefire Update : इजराइल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू, ट्रम्प बोले- ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार अमेरिका UAE को दे सकता है आर्थिक सहायता संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी संभावित युद्ध के असर को लेकर चिंतित है। रिपोर्ट के मुताबिक, UAE ने अमेरिका के साथ आर्थिक सहयोग को लेकर शुरुआती बातचीत शुरू की है। यदि हालात बिगड़ते हैं, तो अमेरिका UAE को आर्थिक सहायता दे सकता है, ताकि उसकी अर्थव्यवस्था पर अचानक दबाव न पड़े। हालांकि, अभी तक UAE की ओर से कोई आधिकारिक मांग नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लंबा युद्ध आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। ईरान की आंतरिक राजनीति में भी बदलाव ईरान की आंतरिक राजनीति में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने देश की सेना और बातचीत प्रक्रिया पर अपना नियंत्रण मजबूत कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेजर जनरल अहमद वहिदी अब मुजतबा खामेनेई के बाद सबसे प्रभावशाली नेता बनकर उभरे हैं। उनका प्रभाव विदेश मंत्री और संसद अध्यक्ष से भी ज्यादा बताया जा रहा है। Manipur Violence 2026 : क्या हो रहा मणिपुर में? इम्फाल में कर्फ्यू! मशाल लिए हजारों लोग सड़कों पर अमेरिकी नौसैनिक कर रहे सीजफायर का उल्लंघन ईरान और अमेरिका के बीच जारी सीजफायर 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। इससे पहले ही ईरान ने बातचीत से दूरी बना ली है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका की अव्यवहारिक शर्तें, बार-बार रुख बदलना और विरोधाभासी बयानबाजी बातचीत में बाधा बन रही है। ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी सीजफायर समझौते का उल्लंघन है और इससे हालात और बिगड़ रहे हैं। मुफ्त में नहीं दी जाएगी होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ (Mohammad Reza Aref) ने स्पष्ट कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा मुफ्त में नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के तेल निर्यात पर रोक लगाई जाती है, तो अन्य देशों को भी सुरक्षित रास्ता नहीं मिल सकता। उन्होंने दो टूक कहा कि या तो सभी के लिए तेल बाजार खुला रहेगा या फिर सभी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। Congress Press Conference : हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकते – महिला आरक्षण बिल पर प्रियंका गांधी कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल इस बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बिगड़ते हालात के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर करीब 96 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसके चलते भारत सहित कई देशों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर, बांग्लादेश में 90.95 रुपए, पाकिस्तान में 122.42 रुपए, भूटान में 97.88 रुपए, चीन में 130.11 रुपए और श्रीलंका में 134.86 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

Hormuz Strait Closed : ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट,पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों गोलीबारी!

Hormuz Strait Closed

Hormuz Strait Closed : तेहरान। होर्मुज स्ट्रेट पर एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ईरान ने शनिवार को ऐलान किया कि इस अहम समुद्री रास्ते पर दोबारा सख्त सैन्य नियंत्रण लागू कर दिया गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के प्रवक्ता इब्राहिम जुलफागरी ने कहा कि हालात अब पहले जैसे कड़े नियंत्रण में आ गए हैं और जब तक अमेरिका प्रतिबंध नहीं हटाता, तब तक यह स्थिति जारी रहेगी। जहाजों पर फायरिंग, बढ़ी चिंता समुद्री यात्रा सेवा टैंकर ट्रैकर्स के अनुसार, होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे कम से कम दो जहाजों पर फायरिंग की गई। इस घटना ने तेल टैंकरों और उनके चालक दल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। PM Modi Address : पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे! हर जहाज को लेनी होगी अनुमति ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले हर व्यापारिक जहाज को IRGC की नौसेना से अनुमति लेनी होगी। यानी होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह सैन्य निगरानी में रहेगा। थोड़ी राहत के बाद फिर बढ़ा तनाव 16 अप्रैल को लेबनान और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद कुछ समय के लिए इस रास्ते को खोला गया था। उस दौरान आठ तेल टैंकर यहां से गुजरे भी, जिससे उम्मीद जगी थी कि सप्लाई सामान्य हो सकती है। हालांकि कई जहाज बीच रास्ते से ही लौटते दिखे, जिससे साफ था कि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई थी। Congress Press Conference : हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकते – महिला आरक्षण बिल पर प्रियंका गांधी अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप ईरान ने अमेरिका पर ‘समुद्री लूट’ और नाकेबंदी का आरोप लगाया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका उसके जहाजों को रोक रहा है, इसलिए वह भी अन्य देशों के जहाजों को नियंत्रित कर रहा है। इस पूरे तनाव के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति को वजह बताया जा रहा है। तेल सप्लाई पर गहरा असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, यह स्थिति वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बड़ा संकट बन गई है। हर दिन एक करोड़ बैरल से ज्यादा तेल प्रभावित हो रहा है, जबकि दुनिया की गैस सप्लाई में करीब 20 प्रतिशत की कमी आई है। इसका सीधा असर पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है। Manipur Violence 2026 : क्या हो रहा मणिपुर में? इम्फाल में कर्फ्यू! मशाल लिए हजारों लोग सड़कों पर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर खतरा होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के कुल तेल सप्लाई का लगभग 20 प्रतिशत रास्ता है। ऐसे में इसका बंद होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से जारी तनाव और नाकेबंदी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है और कई देशों में ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है। राहत की उम्मीद फिर टूटी हाल ही में होर्मुज के खुलने की खबर से दुनिया को राहत मिली थी, लेकिन अब दोबारा सख्ती लागू होने से स्थिति फिर से गंभीर हो गई है। आने वाले दिनों में अगर तनाव कम नहीं हुआ, तो इसका असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है।

BJP Protest 2026 : राहुल के घर तक महिला सांसदों का मार्च और पुतला दहन,केंद्रीय मंत्री समेत दो सांसद हिरासत में

BJP Protest 2026

BJP Protest 2026 : नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने के बाद सियासत तेज हो गई है। एनडीए नेताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला सांसदों के साथ राहुल गांधी के घर की ओर मार्च करती नजर आईं। Sonia Gandhi FIR : राहुल के बाद अब सोनिया गांधी के खिलाफ FIR की मांग,कोर्ट ने लिखित में मांगा जवाब प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत को हिरासत में लिया गया।   #WATCH | Delhi: Women workers of the BJP protest near the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, a day after the Constitution (131st Amendment) Bill failed to pass in the Lok Sabha. pic.twitter.com/hYE8oSo0Dw — ANI (@ANI) April 18, 2026 54 वोट से गिरा था विधेयक दरअसल, सरकार शुक्रवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल लाई थी, लेकिन इसे पारित नहीं करा सकी। यह विधेयक 54 वोट से गिर गया। बिल के जरिए संसद की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने और उनमें 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव था। बिल पास न होने से बहुत दुख.. भाजपा सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) ने इस मुद्दे पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिल पास न होने से उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री के चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा था। सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी (AAP), टीएमसी और डीएमके ने देश की महिलाओं को चुनौती दी है और महिलाएं इसका जवाब देंगी। PM Modi Address : पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे! आंध्र प्रदेश में भी प्रदर्शन लोकसभा में विधेयक पारित न होने के विरोध में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने निदावोलु में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में टीडीपी, जन सेना और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। विपक्ष पर भाजपा का हमला भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल शुरू से ही महिला आरक्षण के विरोधी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीत में भी जब इस तरह के विधेयक पेश हुए, तब विपक्ष ने उनका विरोध किया और यहां तक कि बिल की कॉपी तक फाड़ दी थी। स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर उससे जुड़े प्रावधानों पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं और महिलाओं पर भरोसा नहीं है। DA Hike : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! 2% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को मंजूरी विधेयक को लेकर सियासी टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। एनडीए जहां इसे महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़कर देख रहा है, वहीं विपक्ष इसे परिसीमन से जोड़कर विरोध कर रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर देशभर में और प्रदर्शन तेज होने की संभावना है।   #WATCH | Delhi: BJP women workers burn an effigy of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi during their protest march to his residence, a day after the Constitution (131st Amendment) Bill failed to pass in the Lok Sabha. pic.twitter.com/bkvylI74X2 — ANI (@ANI) April 18, 2026