Aayudh

Categories

BJP Protest 2026 : राहुल के घर तक महिला सांसदों का मार्च और पुतला दहन,केंद्रीय मंत्री समेत दो सांसद हिरासत में

BJP Protest 2026

BJP Protest 2026 : नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने के बाद सियासत तेज हो गई है। एनडीए नेताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला सांसदों के साथ राहुल गांधी के घर की ओर मार्च करती नजर आईं।

Sonia Gandhi FIR : राहुल के बाद अब सोनिया गांधी के खिलाफ FIR की मांग,कोर्ट ने लिखित में मांगा जवाब

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत को हिरासत में लिया गया।

 

54 वोट से गिरा था विधेयक

दरअसल, सरकार शुक्रवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल लाई थी, लेकिन इसे पारित नहीं करा सकी। यह विधेयक 54 वोट से गिर गया। बिल के जरिए संसद की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने और उनमें 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव था।

बिल पास न होने से बहुत दुख..

भाजपा सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) ने इस मुद्दे पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिल पास न होने से उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री के चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा था।

सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी (AAP), टीएमसी और डीएमके ने देश की महिलाओं को चुनौती दी है और महिलाएं इसका जवाब देंगी।

PM Modi Address : पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे!

आंध्र प्रदेश में भी प्रदर्शन

लोकसभा में विधेयक पारित न होने के विरोध में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने निदावोलु में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में टीडीपी, जन सेना और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

विपक्ष पर भाजपा का हमला

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल शुरू से ही महिला आरक्षण के विरोधी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीत में भी जब इस तरह के विधेयक पेश हुए, तब विपक्ष ने उनका विरोध किया और यहां तक कि बिल की कॉपी तक फाड़ दी थी।

स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर उससे जुड़े प्रावधानों पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं और महिलाओं पर भरोसा नहीं है।

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! 2% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को मंजूरी

विधेयक को लेकर सियासी टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। एनडीए जहां इसे महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़कर देख रहा है, वहीं विपक्ष इसे परिसीमन से जोड़कर विरोध कर रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर देशभर में और प्रदर्शन तेज होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *