Aayudh

LPG Gas Cylinder Booking : सरकार ने दी LPG को लेकर बड़ी राहत, अब महंगाई और शॉर्टेज का डर खत्म!

LPG Gas Cylinder Booking

LPG Gas Cylinder Booking : नई दिल्ली। आजकल दुनिया भर में, खासकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और तनाव की खबरें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। आम लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि क्या पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस महंगी हो जाएगी और क्या गैस की सप्लाई प्रभावित होगी। हालांकि अब इसको लेकर सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने दिया भरोसा दिल्ली में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि देश में LPG सप्लाई पूरी तरह स्थिर है। सरकार ने घरेलू गैस के उत्पादन को बढ़ा दिया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय हालातों का असर आम लोगों पर न पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि देश के किसी भी हिस्से में गैस की कमी नहीं है। PeaceTalk Update : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द होंगे पाकिस्तान रवाना, कल ईरान के साथ बातचीत बुकिंग आसान, नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़ सरकार ने गैस बुकिंग की डेडलाइन भी बढ़ा दी है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब शहर हो या गांव, लोगों को गैस बुकिंग के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार का कहना है कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सुचारु है। DAC सिस्टम से कालाबाजारी पर रोक गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम को सख्ती से लागू किया है। सुजाता शर्मा के अनुसार, इसका लक्ष्य 90 प्रतिशत उपयोग था, लेकिन यह आंकड़ा 92 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो। Yusuf Pathan : चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल, यूसुफ पठान के साले और ससुर गिरफ्तार कमर्शियल गैस सप्लाई भी पटरी पर सरकार ने कमर्शियल गैस की सप्लाई को भी 70 प्रतिशत तक सामान्य कर दिया है। इससे छोटे और बड़े व्यवसायों को बड़ी राहत मिली है, जो गैस पर निर्भर हैं। छोटे सिलेंडरों की बढ़ी मांग हाल के दिनों में 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ी है। सरकार ने जागरूकता के लिए देशभर में लगभग 7,000 कैंप लगाए हैं। 3 अप्रैल से अब तक एक लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं, जिससे कम गैस उपयोग करने वाले लोगों को फायदा मिल रहा है। समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर सरकार सतर्क तेल और गैस की सप्लाई के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाला भारतीय जहाज ‘देशगरिमा’ सुरक्षित है। हाल के तनाव के बावजूद किसी भी भारतीय क्रू को नुकसान नहीं हुआ है, जो राहत की बात है। Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव विदेश मंत्रालय की नजर, कंट्रोल रूम सक्रिय विदेश मंत्रालय भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। एडिशनल सेक्रेटरी असीम आर. महाजन ने बताया कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। NSA अजीत डोभाल का दौरा, रणनीतिक चर्चा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब का दौरा कर वहां के नेताओं से क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की है। इस कदम को भारत की सुरक्षा और कूटनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। Lenskart Controversy : एक्टिविस्ट नाजिया खान ने हिंदू वर्कर्स को लगाया तिलक, ड्रेस कोड विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी राहत भरी खबर ग्रामीण इलाकों के लिए भी सरकार ने भरोसा दिलाया है कि विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होगी। मनरेगा योजना पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे रोजगार और आवास से जुड़े कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

Yusuf Pathan : चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल, यूसुफ पठान के साले और ससुर गिरफ्तार

Yusuf Pathan

Yusuf Pathan : मुंबई। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूसुफ पठान के तीन रिश्तेदारों को मुंबई के भायखला इलाके में कथित मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें उनके ससुर खालिद पठान और साले शोएब पठान भी शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने एक मामूली विवाद को लेकर यूसुफ खान नाम के व्यक्ति पर हमला कर दिया। पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि यह घटना 18 अप्रैल 2026 को हुई। पीड़ित यूसुफ खान अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक पानी के गड्ढे से गुजरी और पानी उछलकर शोएब खान पर गिर गया। इसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में हिंसा में बदल गया। माफी मांगने के बावजूद बढ़ा झगड़ा न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, यूसुफ खान ने बताया कि उन्होंने माफी मांगने के लिए गाड़ी रोकी थी। लेकिन बातचीत के दौरान शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने बांस की लाठी से कार का शीशा तोड़ दिया और यूसुफ खान पर हमला कर दिया। PeaceTalk Update : युद्धविराम की उलटी गिनती के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया हमला पुलिस के मुताबिक, रास्ते में यूसुफ खान का सामना खालिद खान से हुआ, जिसके बाद झगड़ा फिर से बढ़ गया। आरोप है कि खालिद खान, उनके बेटे उमरशाद खान, शोएब खान और शहबाज पठान ने मिलकर यूसुफ खान और उनके परिवार पर बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल, एक का हाथ टूटा इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ टूट गया, जबकि उनके चाचा जकी अहमद को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने ससुर समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से बरामद हथियारों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चुनावी माहौल में बढ़ सकता है सियासी असर बता दें कि, पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच यूसुफ पठान का दावा है कि ममता बनर्जी फिर से सत्ता में लौटेंगी। ऐसे में यह घटना चुनावी माहौल में राजनीतिक असर भी डाल सकती है।

PeaceTalk Update : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द होंगे पाकिस्तान रवाना, कल ईरान के साथ बातचीत

PeaceTalk Update

PeaceTalk Update : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कुछ ही देर में पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। उनका उद्देश्य ईरान के साथ बातचीत कर युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते की संभावना तलाशना है। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी बैठक अब मंगलवार के बजाय बुधवार को होगी। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में बड़े नाम शामिल इस दौरे में वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब युद्धविराम खत्म होने के कगार पर है। 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला यह सीजफायर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव ईरान ने वार्ता को लेकर जताई अनिश्चितता ईरानी मीडिया के अनुसार, अभी तक अमेरिका के साथ बातचीत के लिए कोई भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के लिए रवाना नहीं हुआ है। सरकारी टीवी ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि टीम बातचीत के लिए निकल चुकी है। संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अरागची और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अभी ईरान में ही मौजूद हैं। वार्ता से पहले ईरान की शर्तें रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाने की तैयारी में है और वह जल्द इस्लामाबाद पहुंच सकता है। हालांकि गालिबाफ ने साफ कर दिया है कि वह तभी बातचीत में शामिल होंगे, जब जेडी वेंस भी वहां मौजूद होंगे। सीजफायर की डेडलाइन नजदीक, बढ़ी चिंता डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम 8 बजे (अमेरिकी समय) तक ही लागू रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस समय तक कोई समझौता नहीं होता है, तो इसे आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। Rahul Gandhi Citizenship : राहुल के केस से हटे जज सुभाष विद्यार्थी, रिश्वत का लगा आरोप होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही घटी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही काफी धीमी हो गई है। सोमवार को यहां से केवल 16 जहाज गुजरे, जिनमें कुछ ईरानी जहाज भी शामिल थे। यह स्थिति क्षेत्र में बढ़ते तनाव को दर्शाती है। ईरानी जहाज को अमेरिका ने पकड़ा अमेरिका ने ‘टूस्का’ नाम के एक ईरानी जहाज को रोक लिया, जो चीन से लौट रहा था। अमेरिका को शक है कि इसमें ‘ड्यूल यूज’ सामान था, जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। इस कार्रवाई पर ईरान ने कड़ी नाराजगी जताई और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। इजराइल-लेबनान वार्ता का दूसरा दौर तय इस बीच इजराइल और लेबनान के बीच 23 अप्रैल को बातचीत का दूसरा दौर तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों ने 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई थी। Lenskart Controversy : एक्टिविस्ट नाजिया खान ने हिंदू वर्कर्स को लगाया तिलक, ड्रेस कोड विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल चीन ने शांति वार्ता पर जताई उम्मीद चीन के विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि होर्मुज स्ट्रेट में जल्द सामान्य स्थिति बहाल होगी। साथ ही चीन ने अमेरिका और ईरान से अपील की है कि वे शांति वार्ता जारी रखें और उसमें प्रगति करें। ईरान में इंटरनेट बंदी का असर ईरान में इंटरनेट बंदी का आज 53वां दिन है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, सरकार ने सीमित लोगों और कारोबारों को ही इंटरनेट की पहुंच दी है। आम जनता अब भी वैश्विक इंटरनेट से कटी हुई है। इस ‘टियर सिस्टम’ के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। Bhopal Engineer Rape : सुसाइड की धमकी देकर GF को बुलाया फिर किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मोहम्मद आकिब ईरान की सख्त चेतावनी ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने कहा है कि वह अमेरिका की किसी भी धमकी का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं ज्यूडिशियरी चीफ गुलामहुसैन मोहसेनी एजई ने चेतावनी दी है कि अमेरिका आगे और हमले कर सकता है, इसलिए देश को पूरी तरह तैयार रहना होगा। ईरान में फ्लाइट सेवाएं फिर शुरू ईरान धीरे-धीरे अपनी फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू कर रहा है, हालांकि अभी यह सीमित स्तर पर ही हो रहा है। रान एयरपोर्ट्स कंपनी के प्रमुख ने मंगलवार को बताया कि तेहरान का इमाम खुमैनी एयरपोर्ट अब ओमान और तुर्किये के लिए उड़ानें संचालित करेगा। बयान के अनुसार, तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट भी सीमित संख्या में उड़ानों के साथ सेवाएं देने के लिए तैयार है। दक्षिण-पूर्व में स्थित करमान और यज़्द एयरपोर्ट भी फिर से खोल दिए गए हैं। वहीं मशहद से मस्कट के बीच उड़ान शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव

Meat Thrown in Shiva Temple

Shiva Temple Meat Thrown : उत्तर प्रदेश। महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ खोरिया गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बीती रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, एक विशेष समुदाय के किशोर ने मंदिर परिसर में मांस फेंक दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सतर्कता से सामने आया मामला खोरिया गांव निवासी सोनू और अन्य लोगों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपित किशोर काली पन्नी में मांस रखकर मंदिर परिसर में फेंककर वहां से भाग गया। इस दौरान किसी ग्रामीण की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद शोर मचाया गया, जिससे आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। Rahul Gandhi Citizenship : राहुल के केस से हटे जज सुभाष विद्यार्थी, रिश्वत का लगा आरोप पुलिस ने तुरंत पहुंचकर संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही खोरिया चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता के कारण स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात घटना के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। MP Poster War : महिला आरक्षण को लेकर पोस्टर वार शुरू, राहुल- ममता समेत विपक्ष को बताया ‘परजीवी’ आरोपित किशोर हिरासत में, पूछताछ जारी थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Rahul Gandhi Citizenship : राहुल के केस से हटे जज सुभाष विद्यार्थी, रिश्वत का लगा आरोप

Rahul Gandhi Citizenship Case

Rahul Gandhi Citizenship : लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कथित दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जस्टिस सुभाष विद्यार्थी (Subhash Vidyarthi) ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जज ने यह फैसला याचिकाकर्ता की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए लिया। सोशल मीडिया पोस्ट बनी वजह याचिकाकर्ता ने एक पोस्ट में लिखा था कि यदि किसी ने पैसा लिया है तो उसे वापस कर दे, अन्यथा जेल जाना होगा। हालांकि पोस्ट में जज का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन इसे अदालत पर टिप्पणी के रूप में देखा गया। इसी को लेकर जज ने कड़ी आपत्ति जताई। Rahul Gandhi FIR : राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का आदेश, दोहरी नागरिकता केस में बढ़ी मुश्किलें पहले FIR का आदेश, फिर बदला फैसला दरअसल, 17 अप्रैल को जज ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की जांच CBI से कराने का आदेश दिया था। लेकिन अगले ही दिन उन्होंने अपना आदेश बदलते हुए कहा कि राहुल गांधी को नोटिस जारी किए बिना फैसला देना उचित नहीं है। आदेश बदलने के बाद किए गए पोस्ट आदेश बदलने के बाद याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने 18 अप्रैल को एक घंटे के भीतर X पर दो पोस्ट किए। पहली पोस्ट में उन्होंने केस की स्थिति स्वीकार होने की बात कही। दूसरी पोस्ट में उन्होंने रिश्वत और इंटरसेप्ट कॉल का जिक्र करते हुए चेतावनी दी, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। कोर्ट में जज और याचिकाकर्ता के बीच बहस सुनवाई के दौरान जज सुभाष विद्यार्थी ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि पीठ पीछे कीचड़ उछालना कैसे उचित है और क्या अदालत के खिलाफ बोलना सही है। इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि पोस्ट अदालत के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए थी जो उन पर दबाव बना रहे थे। जज ने टिप्पणी की कि आवेदक ने राजनीतिक फायदे के लिए कोर्ट का इस्तेमाल किया। Sonia Gandhi FIR : राहुल के बाद अब सोनिया गांधी के खिलाफ FIR की मांग,कोर्ट ने लिखित में मांगा जवाब कोर्ट की छवि खराब करने का आरोप जज ने कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट अदालत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदक जनता से राय मांग रहा है कि क्या इस बेंच के सामने मामला जारी रखना चाहिए, जो उचित नहीं है। इसके बाद जज ने खुद को इस केस से अलग कर लिया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है याचिका इससे पहले साल 2019 में SCने राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़ी इसी तरह की याचिका खारिज कर दी थी। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) ने कहा था कि किसी कंपनी द्वारा किसी फॉर्म में राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताने से वे ब्रिटिश नागरिक नहीं हो जाते। राहुल गांधी पर पहले से चल रहे मामले राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई मामले चल रहे हैं। सुल्तानपुर में मानहानि केस, लखनऊ में वीर सावरकर से जुड़ा मामला और हाथरस में एक अन्य मानहानि केस शामिल है। इन मामलों में अलग-अलग अदालतों में सुनवाई जारी है। Modi-Rahul Viral Video : संसद परिसर में राहुल गांधी से मिले PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मोदी सरनेम केस में जा चुकी थी सांसदी मोदी सरनेम केस में गुजरात की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद 24 मार्च 2023 को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त 2023 को उनकी सजा पर रोक लगा दी, जिसके बाद 7 अगस्त को उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई। FIR के बाद क्या होगी प्रक्रिया हाईकोर्ट के एडवोकेट अखंड सिंह के अनुसार, FIR दर्ज होने के बाद पुलिस जांच शुरू करेगी, जिसमें नागरिकता और पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। राहुल गांधी को नोटिस भेजकर पूछताछ की जा सकती है। जांच के आधार पर गिरफ्तारी या राहत तय होगी। अंत में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर सकती है या क्लोजर रिपोर्ट दे सकती है। अगर मामला ट्रायल तक जाता है तो कोर्ट में सबूत और गवाहों के आधार पर फैसला होगा।

MP Poster War : महिला आरक्षण को लेकर पोस्टर वार शुरू, राहुल- ममता समेत विपक्ष को बताया ‘परजीवी’

MP Poster War

MP Poster War : मध्य प्रदेश। भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। यह मुद्दा अब सदन से निकलकर सड़कों तक पहुंच चुका है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल गर्माता जा रहा है। पोस्टर वार से बढ़ा विवाद महिला आरक्षण (women’s reservation) को लेकर राजधानी में पोस्टर वार शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर पोस्टर लगाकर विपक्ष पर निशाना साधा है। इन पोस्टरों के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। बीजेपी का विपक्ष पर तीखा हमला बीजेपी द्वारा लगाए गए पोस्टरों में विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया गया है। पोस्टर में विपक्षी नेताओं को “परजीवी” बताया गया है, जिससे राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। Bhopal Nari Aakrosh Rally : भोपाल में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में पद यात्रा, सीएम बोले- अपना अपमान कभी नहीं भूलती नारी इन नेताओं को बनाया गया निशाना पोस्टर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) , एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को महिलाओं के आरक्षण को “खाने वाला” बताया गया है। इससे राजनीतिक बयानबाजी और अधिक आक्रामक हो गई है। बीजेपी मीडिया विभाग ने लगाया पोस्टर यह पोस्टर भाजपा मीडिया विभाग के सह प्रभारी अंशुल तिवारी द्वारा लगाया गया है। पोस्टर को बीजेपी कार्यालय के बाहर लगाया गया है, जहां से यह चर्चा का विषय बन गया है।

Lenskart Controversy : एक्टिविस्ट नाजिया खान ने हिंदू वर्कर्स को लगाया तिलक, ड्रेस कोड विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल

Lenskart Dress Code Controversy

Lenskart Controversy : मुंबई। आईवियर रिटेल कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) इन दिनों अपने ड्रेस कोड विवाद और एक वायरल वीडियो के चलते चर्चा में है। पहले कंपनी के कथित ड्रेस कोड को लेकर धार्मिक प्रतीकों पर भेदभाव के आरोप लगे, फिर शोरूम में तिलक लगाने का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और गरमा गया। कंपनी ने अब सफाई जारी कर अपनी पॉलिसी स्पष्ट की है। क्या था पूरा ड्रेस कोड विवाद? विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सोशल मीडिया पर एक कथित ड्रेस कोड डॉक्यूमेंट वायरल हुआ। इसमें कर्मचारियों के लिए बिंदी, तिलक और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीकों पर पाबंदी की बात कही गई थी। वहीं हिजाब और पगड़ी की अनुमति दी गई थी, जिससे अलग-अलग धार्मिक प्रतीकों के साथ असमान व्यवहार के आरोप लगे। डॉक्यूमेंट में यह भी कहा गया था कि सिंदूर सीमित मात्रा में लगाया जाए और हिजाब का रंग काला होना चाहिए। इन निर्देशों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ी। Pachpadra Refinery Fire : राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, कल PM मोदी करने वाले हैं उद्घाटन कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप पुणे के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने दावा किया कि धार्मिक प्रतीकों को लेकर उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। एक पूर्व मैनेजर के अनुसार, कलावा पहनने पर ऑडिट अंक काटे गए। वहीं दूसरे कर्मचारी ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को उठाने के बाद उन्हें कोई जवाब नहीं मिला और बाद में नौकरी पर भी असर पड़ा। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं हुई है। कंपनी की सफाई और नई गाइडलाइन विवाद बढ़ने के बाद लेंसकार्ट ने आधिकारिक बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि वायरल दस्तावेज एक पुरानी ट्रेनिंग फाइल थी, न कि आधिकारिक HR पॉलिसी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, कड़ा, हिजाब, पगड़ी जैसे सभी धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का सम्मान किया जाता है। Bhopal Engineer Rape : सुसाइड की धमकी देकर GF को बुलाया फिर किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मोहम्मद आकिब साथ ही कहा गया कि कर्मचारी अपनी आस्था और पहचान के साथ काम पर आ सकते हैं। लेंसकार्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची है तो उसे खेद है और अब नई स्टाइल गाइड को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है। CEO का बयान: गलती मानी, जिम्मेदारी ली कंपनी के संस्थापक और CEO पीयूष बंसल (Peyush Bansal) ने कहा कि विवादित लाइन पहले ही हटा दी गई थी। उन्होंने माना कि इसे समय रहते पहचान नहीं पाए, जिसकी जिम्मेदारी वे लेते हैं। उन्होंने दोहराया कि कंपनी सभी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करती है। तिलक वीडियो ने बढ़ाया विवाद इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नाज़िया इलाही खान (Nazia Elahi Khan) एक लेंसकार्ट शोरूम में जाकर कर्मचारियों को तिलक लगाती नजर आईं। इस वीडियो ने पूरे विवाद को और हवा दे दी। वीडियो के सामने आने के बाद कार्यस्थल पर धार्मिक गतिविधियों की सीमा को लेकर बहस तेज हो गई। Nashik NGO Conversion : नागपुर में नासिक TCS जैसा केस! NGO की आड़ में धर्मांतरण का खेल, महिलाएं निशाने पर विरोध और राजनीतिक प्रतिक्रिया पूर्व महापौर आशु वर्मा सोमवार दोपहर को आरडीसी स्थित लेंसकार्ट के शोरूम पर पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद प्रबंधक और कर्मचारियों को इकट्ठा कर दो टूक कहा कि लेंसकार्ट प्रबंधन के हिंदू कर्मचारियों पर तिलक लगाकर, कलावा बांधकर या अन्य कोई धार्मिक प्रतीकों के साथ प्रतिष्ठान और कार्यालय पर प्रतिबंध लगाकर सनातनियों को छेड़ने का काम किया है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कंपनी ने विवादित ड्रेस कोड किया रद्द बढ़ते विरोध के बीच कंपनी ने विवादित ड्रेस कोड को रद्द करने की बात कही। कंपनी ने दोहराया कि वह पेशेवर माहौल के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करती है और आगे भी नीतियों की समीक्षा जारी रखेगी।

Pachpadra Refinery Fire : PM मोदी के पहुंचने से पहले ही धूं-धूं कर जल गई रिफाइनरी, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Pachpadra Refinery Fire

Pachpadra Refinery Fire : राजस्थान। बाड़मेर जिले के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले सोमवार दोपहर करीब 2 बजे CDU (क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट) में अचानक आग लग गई। आग लगने के साथ ही रिफाइनरी परिसर से घना धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं उठते ही एक्टिव हुआ फायर सेफ्टी सिस्टम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार CDU यूनिट से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया। शुरुआती स्तर पर सिस्टम के जरिए आग को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, ताकि वह रिफाइनरी के अन्य हिस्सों में न फैल सके। Lenskart Controversy : एक्टिविस्ट नाजिया खान ने हिंदू वर्कर्स को लगाया तिलक, ड्रेस कोड विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित सभा के लिए तैनात दमकल वाहन भी तुरंत रिफाइनरी परिसर की ओर रवाना कर दिए गए। दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। एहतियात के तौर पर क्षेत्र खाली कराया  सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे रिफाइनरी क्षेत्र को तुरंत खाली करा लिया गया। वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिसे राहत की खबर माना जा रहा है। दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू रिफाइनरी में करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। दावा किया जा रहा है कि दो घंटे बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए करीब 10 से 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक साथ यूनिट पर पानी डाला, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई। Pachpadra Refinery Fire : PM मोदी के पहुंचने से पहले ही धूं-धूं कर जल गई रिफाइनरी, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार आसमान में छाया काले धुएं का गुबार CDU यूनिट में लगी आग के कारण आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा गया। घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही इसके कारणों और हुए नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता आग को बुझाने और स्थिति को सामान्य करने पर है। कल प्रस्तावित है प्रधानमंत्री का दौरा गौरतलब है कि 21 अप्रैल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने के लिए बालोतरा आने वाले हैं। इस दौरे को लेकर पहले से ही क्षेत्र में व्यापक तैयारियां और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आग की इस घटना के बाद सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर प्रशासन की सतर्कता और बढ़ गई है। Bhopal Engineer Rape : सुसाइड की धमकी देकर GF को बुलाया फिर किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मोहम्मद आकिब सभा स्थल से भी भेजे गए दमकल वाहन प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों के तहत पहले से तैनात दमकल वाहन भी रिफाइनरी के भीतर भेजे गए। ऐसे में यह घटना उद्घाटन से ठीक पहले एक बड़ी सुरक्षा चुनौती के रूप में देखी जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं सामने पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत (Ashok Gehlot) ने चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस खबर से उन्हें चिंता हुई है। उन्होंने इसे राजस्थानियों के लिए गर्व की परियोजना बताया और कहा कि उद्घाटन से ठीक पहले ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों की सलामती की प्रार्थना की है। Nashik NGO Conversion : नागपुर में नासिक TCS जैसा केस! NGO की आड़ में धर्मांतरण का खेल, महिलाएं निशाने पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने इस घटना की पूरी जांच की मांग की है।  

Bhopal Nari Aakrosh Rally : भोपाल में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में पद यात्रा, सीएम बोले- अपना अपमान कभी नहीं भूलती नारी

Bhopal Nari Aakrosh Rally

Bhopal Nari Aakrosh Rally : भोपाल। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी ने ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और महिलाओं के अधिकारों को लेकर सख्त संदेश दिया। भोपाल में निकली जन आक्रोश पदयात्रा भोपाल में एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई यह पदयात्रा लोक भवन होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक पहुंची। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री, सांसद और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम का समापन काले गुब्बारे उड़ाकर किया गया। Bhopal Engineer Rape : सुसाइड की धमकी देकर GF को बुलाया फिर किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मोहम्मद आकिब सीएम मोहन यादव का विपक्ष पर हमला मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि बहनों के अधिकार दिलाने के लिए देश के महापुरुषों और नेताओं ने लंबी लड़ाई लड़ी है, लेकिन विपक्ष इसे भूल गया है। उन्होंने कहा कि “नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के अधिकारों को कुचलने वालों को सजा दिलवाई जाएगी। कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप सीएम यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्रियों को इस पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और उनके परिवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी पुरानी सोच का हिस्सा है। Bike Taxi Driver ने राइड के बाद लेडी कस्टमर से की ऑनलाइन छेड़छाड़, चैट हुई वायरल प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी “मैं नारी हूं, लड़ सकती हूं” जैसे बड़े-बड़े बयान देती हैं, लेकिन जब महिलाओं के अधिकारों की बात आई, तो वे पीछे हट गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के हक के साथ अन्याय किया है। विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाने की घोषणा सीएम यादव ने ऐलान किया कि महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ हुई घटनाओं के विरोध में मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं और कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। Bhopal AIIMS Cockroach Video : भोपाल AIIMS में अव्यवस्थाओं की फिर खुली पोल, वार्ड के बाहर कॉकरोच का डेरा महिला मोर्चा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे ने कहा कि संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ गिराना महिलाओं के अपमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं इसका जवाब देंगी और “याचना नहीं, रण होगा”। पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह, मंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद लता वानखेड़े ने भी कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों के विरोध का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि यह बिल महिलाओं को पंचायत से संसद तक पहुंचाने का रास्ता था। Bhopal Ticket Scam : भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट स्कैम! ‘ब्रोकर को प्राथमिकता’ के आरोप, वीडियो वायरल महिला आरक्षण बिल की पूरी टाइमलाइन 1996: देवगौड़ा सरकार पहली बार महिला आरक्षण बिल लेकर आई। सहयोगी दलों के विरोध के चलते इसे स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया गया। 1998: अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने बिल पेश करने की कोशिश की, लेकिन भारी हंगामे के कारण सफल नहीं हो सके। एक बार तो संसद में बिल की कॉपी भी फाड़ दी गई। 2000 – 2003: अटल सरकार ने कई बार बिल पेश करने की कोशिश की, लेकिन राजनीतिक सहमति नहीं बन पाई। 2008: मनमोहन सिंह सरकार ने राज्यसभा में बिल पेश किया। इस दौरान भी काफी विरोध हुआ और इसे कमेटी के पास भेजा गया। 2010: 9 मार्च को राज्यसभा में बिल दो-तिहाई बहुमत से पास हुआ, लेकिन लोकसभा में पेश नहीं हो सका और बिल लैप्स हो गया। 2023: मोदी सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में बिल पेश किया। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास हुआ और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन गया (106वां संविधान संशोधन)।  

Bhopal Engineer Rape : सुसाइड की धमकी देकर GF को बुलाया फिर किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मोहम्मद आकिब

MP Gang Rape

Bhopal Engineer Rape : मध्य प्रदेश। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से धोखे, धमकी और शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर आरोप है कि उसने आत्महत्या की धमकी देकर युवती को अपने कमरे पर बुलाया और फिर उसे डराकर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। सुसाइड की धमकी देकर बुलाया पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो कॉल पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने कहा कि यदि वह आधे घंटे में नहीं पहुंची तो वह अपनी जान दे देगा। इस धमकी से घबराकर युवती आरोपी के कमरे पर पहुंची। Rapido Driver Allegation : अकेली रहती हो? राइड के बाद Rapido कैप्टेन ने Whatsapp पर किया मैसेज कमरे पर बुलाकर किया दुष्कर्म युवती के पहुंचने के बाद आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता के दो आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए, जिन्हें बाद में ब्लैकमेल के लिए इस्तेमाल किया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी घटना के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार धमकी और प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आखिरकार पुलिस का सहारा लिया। थाने में दर्ज हुई FIR, आरोपी हिरासत में रविवार को पीड़िता अशोका गार्डन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार सुबह आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। MP Wind System : MP में डिजिटल मौसम क्रांति! 23634 पंचायत में रेन गेज और 444 तहसील में लगेंगे वेदर स्टेशन शादी में हुई थी पहचान पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता निशातपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। उसकी आरोपी से मुलाकात जून 2025 में उसके भाई की शादी में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी है डेटा इंजीनियर आरोपी मोहम्मद आकिब खान एक डेटा इंजीनियर है और निजी कंपनी में कार्यरत है। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत थी, लेकिन बाद में आरोपी का व्यवहार बदल गया। Gold-Silver-Stock Market Today : वैश्विक तनाव से बाजारों में हलचल! सोना-चांदी फिसले और दबाव में शेयर बाजार रिश्ता खत्म करने पर बढ़ी परेशानी जब पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की, तब उसने आत्महत्या की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से दबाव में लिया। इसी के बाद घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।