Aayudh

Categories

Nashik NGO Conversion : नागपुर में नासिक TCS जैसा केस! NGO की आड़ में धर्मांतरण का खेल, महिलाएं निशाने पर

Nashik NGO Conversion

Nashik NGO Conversion : नासिक। महाराष्ट्र में धर्मांतरण और महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े दो मामलों ने प्रशासन और जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। नासिक में TCS यौन शोषण और धर्मान्तरण मामले के बाद अब नागपुर में एक NGO संचालक पर गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों घटनाओं में महिलाओं ने जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव और शोषण के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

नागपुर में NGO की आड़ में आरोप

नागपुर के मानकापुर इलाके में ‘फिकर फाउंडेशन’ और ‘पढ़े हम, पढ़ाए हम’ नाम से NGO चलाने वाले रियाज काजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में महिलाओं की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।

Nashik TCS Conversion : फरार आरोपी निदा खान ने मांगी अग्रिम जमानत, बोली- मैं प्रेग्नेंट हूँ…

महिलाओं ने खोली पोल

NGO में काम करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि रियाज काजी उन पर इस्लामिक पहनावा अपनाने और विशेष रीति-रिवाजों का पालन करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और छेड़छाड़ की जाती थी। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

NGO की आड़ में धर्मांतरण करने वाला रियाज काजी
NGO की आड़ में धर्मांतरण करने वाला रियाज काजी

फंडिंग की भी हो रही जांच

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि NGO को फंडिंग कहां से मिल रही थी। जांच एजेंसियों को शक है कि कहीं इसके पीछे कोई बाहरी नेटवर्क तो नहीं है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Nashik TCS Case : धर्मांतरण नहीं देश के खिलाफ सुनियोजित खेल.. नासिक TCS केस पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका

नासिक केस से मिलते-जुलते आरोप

इससे पहले नासिक में एक आईटी कंपनी की यूनिट से जुड़ा मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। उस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

ATS भी जांच में शामिल

नागपुर के मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) भी जांच में शामिल हो गई है। पुलिस और ATS की टीमें आरोपी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियां किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ी हैं या नहीं।

TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव

पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

मानकापुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर हरीश कालसेकर ने रियाज काजी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के बाद सामने आया मामला

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब NGO में काम करने वाली महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर ही पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। अब यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी महिलाएं इस तरह के दबाव का सामना कर चुकी हैं।

Amravati Video Scandal : अमरावती स्कैंडल में अब तक 4 आरोपी अरेस्ट, अयान का घर जमींदोज; ऐसे फंसाता था लड़कियों को

आगे और खुलासों की उम्मीद

पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच के दौरान और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। मानकापुर पुलिस द्वारा प्रेस बयान में इस मामले से जुड़े और खुलासे किए जाने की संभावना है। फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है और एजेंसियां हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इन मामलों की सच्चाई पूरी तरह सामने आ पाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *