Aayudh

Categories

TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव

TCS Religious Conversion

TCS Religious Conversion : नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ सेंटर से सामने आए एक गंभीर मामले ने कॉर्पोरेट सेक्टर में हलचल मचा दी है। इस मामले में HR मैनेजर निदा खान (HR Manager Nida Khan), जिन्हें ऑफिस में ‘दबंग मैम’ कहा जाता था, पर जबरन धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) और यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में अब तक कई FIR दर्ज की जा चुकी हैं और पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शिकायत करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि उन पर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए दबाव बनाया जाता था। महिला कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पहनावे और निजी जीवन में दखल दिया जाता था।

MP Census 2027 : एमपी में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, जानिए कैसे करें स्व-गणना और क्या है पूरी प्रक्रिया

यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप

कुछ पीड़ितों ने यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसमें एक संगठित नेटवर्क की भी भूमिका हो सकती है।

मुख्य आरोपी निदा खान फरार

पुलिस के अनुसार, इस केस में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी निदा खान फिलहाल फरार बताई जा रही हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।

Raghav Chadha Security : राघव चड्ढा पर मेहरबान केंद्र ! दी Z सिक्योरिटी, AAP सरकार ने ली थी वापस

मामले की आंतरिक जांच शुरू

वहीं, कंपनी ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह मामला अब कार्यस्थल की सुरक्षा, कर्मचारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी जैसे अहम मुद्दों पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आने वाले समय में इस केस में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *