Aayudh

Categories

K. Annamalai : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर! के. अन्नामलाई BJP छोड़ने की तैयारी में

K. Annamalai

K. Annamalai : तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दक्षिण भारत में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल के. अन्नामलाई को लेकर बड़ी राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को अपने निर्णय की औपचारिक जानकारी दे सकते हैं। इस संभावित कदम को तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व से मुलाकात में करेंगे घोषणा

जानकारी के अनुसार, अन्नामलाई सोमवार रात दिल्ली पहुंचेंगे और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपना फैसला रख सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अन्नामलाई या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Twisha Sharma Update : गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की रिमांड अवधि खत्म, CBI आज करेंगी कोर्ट में पेश

छह साल के राजनीतिक सफर का हो सकता है अंत

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि अन्नामलाई अपने निर्णय को लेकर मन बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली का यह दौरा केवल औपचारिक बातचीत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह पार्टी के प्रति आभार भी व्यक्त कर सकते हैं। अन्नामलाई पिछले छह वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं और इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

MP Weather Update : नौतपा के आखिरी दिन बदला मौसम! आंधी-बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

दक्षिण भारत में भाजपा के प्रमुख चेहरों में रही पहचान

पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई को भाजपा ने तमिलनाडु में एक मजबूत और आक्रामक नेता के रूप में स्थापित किया था। उनकी लोकप्रियता और सक्रिय राजनीतिक शैली ने उन्हें राज्य में भाजपा का प्रमुख चेहरा बना दिया। ऐसे में यदि उनका इस्तीफा होता है तो इसका असर राज्य की राजनीति और भाजपा की भविष्य की रणनीति पर भी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *