Aayudh

Categories

Twisha Sharma Update : गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की रिमांड अवधि खत्म, CBI आज करेंगी कोर्ट में पेश

Twisha Sharma Case UPDATE

Twisha Sharma Update : मध्य प्रदेश। भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज जांच का अहम दिन है। मामले में गिरफ्तार आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह की सीबीआई रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है। दोनों आरोपियों को सीबीआई विशेष अदालत में पेश करेगी। इससे पहले जांच एजेंसी को दोनों आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मिली थी, जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जांच की गई।

Twisha Sharma Case : पूर्व जज के घर पहुंची CBI, 80 किलो की डमी से कैसे समझा पूरा मामला? जानिए

दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है CBI

सूत्रों के अनुसार, यदि जांच एजेंसी को पूछताछ के लिए और समय की आवश्यकता महसूस होती है तो सीबीआई अदालत से आरोपियों की दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एजेंसी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। कोर्ट में पेशी के दौरान जांच की प्रगति से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है।

MP Weather Update : नौतपा के आखिरी दिन बदला मौसम! आंधी-बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

क्राइम सीन रिक्रिएशन से जुटाए अहम सुराग

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने सोमवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया था। इस प्रक्रिया के जरिए घटना के समय की परिस्थितियों को समझने और तथ्यों की पुष्टि करने का प्रयास किया गया। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इससे मामले के कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

IPL Final 2026 के बाद बड़ा हादसा: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीबीआई फिलहाल सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट हो सकती है। इसके अलावा डॉक्टरों, प्रारंभिक जांच अधिकारियों, पड़ोसियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। एजेंसी सभी उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *