Aayudh

Categories

IPL Final 2026 के बाद बड़ा हादसा: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

IPL Final 2026  : अहमदाबाद | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस की टीम एक बहुत बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। फाइनल मैच में हार का सामना करने के बाद जब गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी और स्टाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से वापस अपने होटल की तरफ लौट रहे थे, तभी उनकी टीम बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस के भीतर और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि वक्त रहते सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा अनर्थ होने से टल गया।

Twisha Sharma Case : पूर्व जज के घर पहुंची CBI, 80 किलो की डमी से कैसे समझा पूरा मामला? जानिए

शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हादसा

शुरुआती जानकारियों के अनुसार, टीम बस में यह आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। देखते ही देखते बस से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। इस अचानक हुए हादसे के बाद गुजरात के खिलाड़ी करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर ही फंसे रहे। इसके बाद टीम प्रबंधन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दूसरी बस का इंतजाम किया और सभी को सुरक्षित तरीके से होटल पहुंचाया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ को आंच नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। खिताबी मुकाबला गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस के लिए यह हादसा किसी बुरे सपने जैसा रहा।

IPL 2026 फाइनल में विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच मैदान पर क्यों हुई बहस? जानिए 16वें ओवर की पूरी कहानी

अपने ही घर में चैंपियन बनने से चुकी गुजरात

रविवार को खेले गए इस महामुकाबले में गुजरात टाइटंस के पास अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हराकर दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाने का सुनहरा मौका था, लेकिन टीम का यह सपना टूट गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना सकी।

टीम के मुख्य बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस बड़े मैच में सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 50 रनों का योगदान दिया।

IPL 2026 Winner RCB : बेंगलुरु की विराट जीत 20 करोड़ का मिला इनाम, गुजरात को 12.50 करोड़

विराट कोहली की शानदार पारी

गुजरात के 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक जीत के महानायक रहे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, जिन्होंने मैदान पर डटकर खेलते हुए नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। कोहली ने ही मुकाबले का विनिंग शॉट (जीत का रन) लगाया और टीम को 12 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *