Aayudh

Categories

Bengal Cabinet Expansion : बंगाल मे शुभेंदु मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; देखिए पूरी लिस्ट

Bengal Cabinet Expansion

Bengal Cabinet Expansion : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार सोमवार को राजभवन में संपन्न हो गया। एक भव्य और गरिमामय समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान और वंदे मातरम की गूंज के बीच हुए इस शपथ ग्रहण के बाद सुवेंदु कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या अब 41 हो गई है। इस नए मंत्रिमंडल में बंगाल के सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है, जिसे राज्य में भाजपा की लंबी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

13 कैबिनेट, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार

इस बड़े विस्तार में अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। कुल 13 विधायकों को पूर्ण कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि 3 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

Twisha Sharma Case : पूर्व जज के घर पहुंची CBI, 80 किलो की डमी से कैसे समझा पूरा मामला? जानिए

कैबिनेट मंत्री के रूप में इन्होंने ली शपथ

सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर दीपक बर्मन, तापस राय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, शारद्वत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल और अनूप कुमार दास ने जिम्मेदारी संभाली है।

स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों की सूची

डॉ. इंद्रनील खां, मालती राभा राय और राजेश महतो को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राज्य मंत्री के रूप में जुएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नादिया चंद बाउड़ी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता विश्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिय किस्कू, कलिता माजी, गार्गी दास घोष, बिराज विश्वास, दीपांकर जाना और सुमना सरकार को शामिल किया गया है।

MP UCC : मध्य प्रदेश में जल्द लागू हो सकती है समान नागरिक संहिता, मानसून सत्र में पेश होगा विधेयक

पारंपरिक पहनावे से बंगाली संस्कृति का संदेश

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक खास बात यह रही कि ज्यादातर मंत्री पारंपरिक बंगाली परिधान ‘धोती-कुर्ता’ (धोती-पंजाबी) में नजर आए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इसके जरिए भाजपा ने खुद को बंगाल की संस्कृति और अस्मिता से गहराई से जुड़ा हुआ दिखाने का प्रयास किया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में उन चेहरों और वर्गों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्होंने राज्य के हालिया राजनीतिक बदलाव में बड़ी भूमिका निभाई थी।

नवान्न में होगी पहली बैठक

इससे पहले 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ अग्निमित्रा पाल, दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु ने मंत्री पद की शपथ ली थी। आज हुए इस नए विस्तार के तुरंत बाद सभी मंत्री सीधे राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ के लिए रवाना हो गए।

सचिवालय से मिल रही खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज ही नए मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक करेंगे, जिसमें विभागों का आधिकारिक बंटवारा किया जाएगा। उत्तर बंगाल, जंगलमहल और दक्षिण बंगाल के क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर मंत्रालयों की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।

MP RS Election 2026 : राज्यसभा चुनाव के लिये आज से नामंकन शुरू, बीजेपी-कांग्रेस ने अब तक घोषित नही किये प्रत्याशी

इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पाल समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *