Aayudh

Silver Gold and Share Market : शेयर बाजार में गिरावट तो सोना-चांदी में चमक, जानिये आज कैसा रहा मार्केट

Silver Gold and Share Market

Silver Gold and Share Market : नई दिल्ली। देश के आर्थिक मोर्चे पर गुरुवार को दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। एक तरफ घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेज़ी देखने को मिली। बाजार की इस दोहरी चाल ने निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आगे किस दिशा में रुख करना सही रहेगा। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट गुरुवार को कारोबार के दौरान अच्छी बढ़त के बावजूद अंत में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 122.56 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 77,988.68 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,196.75 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में बिकवाली का असर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में बिकवाली रही। खासतौर पर एचडीएफसी बैंक, ONGC और एचडीएफसी लाइफ जैसे शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बना। Nashik TCS Case : धर्मांतरण नहीं देश के खिलाफ सुनियोजित खेल.. नासिक TCS केस पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका मिडकैप और स्मॉलकैप में दिखी मजबूती मुख्य सूचकांकों में गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.63 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल और आईटी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के लिए 24,300 स्तर बना चुनौती विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी 24,300 के अहम स्तर को पार नहीं कर सका, जिससे बाजार का रुख फिलहाल अनिश्चित बना हुआ है। अगर आने वाले सत्र में यह स्तर पार होता है तो तेजी आ सकती है, नहीं तो निफ्टी 24,000 तक गिर सकता है। Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के प्लेन में टक्कर, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा सोना-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी वहीं दूसरी तरफ, सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। एक किलो चांदी 2,273 रुपए महंगी होकर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 241 रुपए बढ़कर 1,53,106 रुपए हो गया है। दो दिन में तेज उछाल, निवेशकों का रुझान बढ़ा पिछले दो दिनों में सोना 3,095 रुपए और चांदी 14,311 रुपए तक महंगी हो चुकी है। इससे साफ है कि निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है। वैश्विक संकेतों का असर सोना-चांदी की कीमतों में यह तेजी अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आई है। डॉलर कमजोर होने से भी निवेशकों ने कीमती धातुओं में निवेश बढ़ाया है। Womens Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश बोले- BJP नारी को बना रही नारा इस साल रिकॉर्ड तेजी, ऑलटाइम हाई भी बना 2026 में अब तक सोना करीब 20,110 रुपए और चांदी 22,255 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी बनाया। सरकार के फैसले से सप्लाई पर असर सरकार ने सोने-चांदी और प्लेटिनम ज्वेलरी को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। अब विदेश से ज्वेलरी मंगाने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा। इस फैसले से बाजार में सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। Mumbai Obscene Videos : अयान अहमद ने किया 180 लड़कियों का रेप, बनाए 350 अश्लील वीडियो निवेशकों के लिए क्या संकेत एक तरफ शेयर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर सोना-चांदी सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूत दिख रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को बाजार की चाल, वैश्विक संकेतों और सरकारी नीतियों पर नजर रखकर ही निर्णय लेना होगा।

Nashik TCS Case : धर्मांतरण नहीं देश के खिलाफ सुनियोजित खेल.. नासिक TCS केस पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका

Supreme Court

Nashik TCS Case : नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्म परिवर्तन मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर बहस छेड़ दी है। यह मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) तक पहुंच गया है, जहां एक नई याचिका दाखिल कर जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन को गंभीर सुरक्षा खतरा बताया गया है। पहले से चल रहे मामले में नई अर्जी जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक स्वतः संज्ञान मामला पहले से ही लंबित है। इसी मामले में अब नासिक के TCS (Tata Consultancy Services) से जुड़े विवाद को लेकर नई याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता वकील ने अदालत में कहा कि यह मामला संगठित स्तर पर हो रहे धर्म परिवर्तन का उदाहरण है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के प्लेन में टक्कर, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा याचिका में लगाए गए गंभीर आरोप याचिका में कहा गया है कि जबरदस्ती या धोखे से धर्म परिवर्तन सिर्फ धार्मिक मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। इसमें दावा किया गया है कि अगर यह काम किसी संगठित अभियान के तहत होता है, तो इसे “आतंकवादी कृत्य” के रूप में देखा जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के मामलों के पीछे विदेशी फंडिंग हो सकती है, जिसका उद्देश्य देश के धार्मिक जनसंख्या संतुलन को प्रभावित करना और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करना है। Womens Reservation Bill का विरोध करने वाले लंबे समय तक कीमत चुकाएंगे – PM मोदी धार्मिक स्वतंत्रता पर भी उठे सवाल याचिका में कहा गया है कि संविधान सभी नागरिकों को धर्म की स्वतंत्रता देता है, लेकिन यह स्वतंत्रता सार्वजनिक व्यवस्था और नैतिकता के अधीन है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को जबरन या धोखे से धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। अदालत से की गई प्रमुख मांगें याचिका में सुप्रीम कोर्ट से दो प्रमुख मांगें की गई हैं। पहली, केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दिए जाएं कि वे जबरन या धोखे से होने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाएं। दूसरी, ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों (स्पेशल कोर्ट) का गठन किया जाए, ताकि मामलों का त्वरित निपटारा हो सके। Parliament Special Session : 131वां संविधान संशोधन बिल के पक्ष में 207 वोट, 126 सांसदों ने किया विरोध देशभर में बढ़ी चर्चा नासिक से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद से ही यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सुप्रीम कोर्ट में इस पर सुनवाई के बाद आगे की दिशा तय होगी, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के प्लेन में टक्कर, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा

Delhi Airport Plane Accident

Delhi Airport Plane Accident : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 2 बजे स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयर (Akasa Air) के विमान से टकरा गई। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का विमान लेह से दिल्ली पहुंचा था और गेट की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान पार्किंग एरिया में खड़ा अकासा एयर का विमान उससे टकरा गया। बताया जा रहा है कि अकासा एयर की फ्लाइट हैदराबाद के लिए पुशबैक की प्रक्रिया में थी, तभी यह घटना हुई। Vijender Gupta Security : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, धमकियों के बाद कड़े इंतजाम दोनों विमानों को हुआ नुकसान स्पाइसजेट (SpiceJet) के प्रवक्ता के मुताबिक, इस टक्कर में उनके विमान के दाहिने पंख (राइट विंग) को नुकसान पहुंचा है। वहीं, अकासा एयर के विमान के पंखे में भी क्षति आई है। घटना के बाद स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है और उसे फिलहाल उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जाएगा। अकासा एयर का बयान अकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) के प्रवक्ता ने बताया कि उनका विमान पार्किंग एरिया में खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही, ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर रही है। Womens Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश बोले- BJP नारी को बना रही नारा फ्लाइट QP 1406 को लौटना पड़ा अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट QP 1406 को इस घटना के बाद वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई, हालांकि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि आखिर यह टक्कर कैसे हुई।

Vijender Gupta Security : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, धमकियों के बाद कड़े इंतजाम

Vijender Gupta Security

Vijender Gupta Security : नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को लगातार मिल रही बम धमकियों और हाल ही में हुई सुरक्षा चूक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाकर अब ‘Z’ श्रेणी कर दी गई है। इस फैसले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दिया गया है। लगातार मिल रही थीं धमकियां दिल्ली विधानसभा सचिवालय के अनुसार, 23 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के बाद से विधानसभा और अध्यक्ष के कार्यालय को करीब 6-7 धमकी भरे ईमेल मिले थे। इन धमकियों में बम से उड़ाने की बात कही गई थी, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। इसी को देखते हुए अध्यक्ष की सुरक्षा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। Womens Reservation Bill का विरोध करने वाले लंबे समय तक कीमत चुकाएंगे – PM मोदी सुरक्षा में चूक के बाद बढ़ी चिंता हाल ही में एक गंभीर घटना भी सामने आई थी, जब एक व्यक्ति अपनी कार से विधानसभा गेट नंबर-2 पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए परिसर में घुस गया था। वह अध्यक्ष के कार्यालय के पास गुलदस्ता और माला रखकर वापस लौट गया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए। अब 24 घंटे कड़ी सुरक्षा नई ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत विजेंद्र गुप्ता को 24 घंटे और सातों दिन विशेष सुरक्षा टीम की निगरानी में रखा जाएगा। उनके साथ एक समर्पित एस्कॉर्ट कार भी रहेगी, जिसमें हथियारबंद जवान तैनात होंगे। इसके अलावा, उनके आवास और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। Womens Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश बोले- BJP नारी को बना रही नारा क्या होती है ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा? ‘Z’ श्रेणी देश की चौथी सबसे उच्च सुरक्षा श्रेणियों में से एक मानी जाती है। यह सुरक्षा उन व्यक्तियों को दी जाती है, जिन्हें गंभीर खतरे का आकलन किया जाता है। इस श्रेणी में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिनमें दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल होते हैं। इसमें 4 से 5 कमांडो व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (PSO) के रूप में हर समय साथ रहते हैं। सुरक्षा काफिले में आगे पायलट वाहन और पीछे एस्कॉर्ट कार चलती है। सभी वाहनों में आधुनिक संचार सुविधाएं होती हैं। Mumbai Obscene Videos : अयान अहमद ने किया 180 लड़कियों का रेप, बनाए 350 अश्लील वीडियो आवास और कार्यक्रमों में भी सख्ती अध्यक्ष के निवास स्थान पर भी स्टेटिक गार्ड तैनात किए जाते हैं। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच होती है और पूरी जानकारी दर्ज की जाती है। सुरक्षा टीम के पास मेटल डिटेक्टर और विस्फोटक जांच उपकरण भी मौजूद रहते हैं। इसके साथ ही, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां उनके हर दौरे और कार्यक्रम की पहले से जांच करती हैं। लगातार मिल रही धमकियों और हालिया घटनाओं को देखते हुए यह फैसला सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत करने की प्रक्रिया जारी है।  

Womens Reservation Bill का विरोध करने वाले लंबे समय तक कीमत चुकाएंगे – PM मोदी

PM Modi on Womens Reservation Bill

Womens Reservation Bill : नई दिल्ली। मैं किसी दल की बात नहीं कर रहा हूं। जो भी राजनीति में आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें मानना होगा लाखों बहनें, ग्रासरूट लेवल पर लीडर बन चुकी हैं। इसलिए जो आज विरोध करेंगे उसे लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी।  यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 16 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर अपने संबोधन में कही है। अखिलेश जी मेरे मित्र हैं.. पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इसलिए समझदारी इसी में है कि हम ग्रासरूट लेवल पर महिला लीडरशिप को कंसीडर करना पड़ेगा। सपा सांसद धर्मेंद्र ने कहा- पिछड़ी जाति के साथ आप अन्याय ना करें। आप भी पिछड़ी जाति से आते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा- धर्मेंद्र जी मैं आपका आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। ये बात सच है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। अखिलेश जी मेरे मित्र हैं, इसलिए मदद कर देते हैं। Womens Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश बोले- BJP नारी को बना रही नारा महिलाओं ने विरोध करने वालों को नहीं किया माफ  लोकसभा में बोलते हुए PM मोदी कहते हैं, मैं उन लोगों को भी सलाह देना चाहूंगा जो सिर्फ राजनीतिक तौर पर सोचते हैं। जब से हमारे देश में महिला आरक्षण की चर्चा शुरू हुई है, और उसके बाद हुए हर चुनाव में, जिसने भी महिलाओं के इस अधिकार का विरोध किया, देश की महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया है। ऐसे मौके बार-बार नहीं आते प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश के जीवन में कुछ ऐसे पल आते हैं, जो इतिहास रचते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा यह विधेयक भी उसी तरह का एक अवसर है, जिसे सही दिशा देकर देश के भविष्य को मजबूत बनाया जा सकता है। महिला भागीदारी को बताया जरूरी पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को नीति-निर्माण का हिस्सा बनाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि “हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका मिला है।” उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण से शासन व्यवस्था में संवेदनशीलता आएगी और लोकतंत्र और मजबूत होगा। Parliament Special Session : 131वां संविधान संशोधन बिल के पक्ष में 207 वोट, 126 सांसदों ने किया विरोध देरी हुई, लेकिन अब सही दिशा में कदम प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि महिला आरक्षण को लागू करने में काफी देरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह कदम 25-30 साल पहले ही उठा लिया जाना चाहिए था, लेकिन अब इसे एक परिपक्व रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने लोकतंत्र की खूबसूरती बताते हुए कहा कि समय-समय पर सुधार होते रहना ही इसकी ताकत है। विरोध करने वालों को दी नसीहत पीएम मोदी ने विपक्ष पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस मुद्दे को राजनीति के नजरिए से देख रहे हैं, उन्हें अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों को देश की महिलाएं माफ नहीं करतीं और इसका असर चुनावों में भी देखने को मिलता है। विकसित भारत के लिए जरूरी कदम प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत’ की अवधारणा को सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक विकास तक सीमित नहीं बताया। उन्होंने कहा कि असली विकास तब होगा, जब नीति-निर्माण में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। महिला आरक्षण को उन्होंने इसी दिशा में एक बड़ा कदम बताया। Mumbai Obscene Videos : अयान अहमद ने किया 180 लड़कियों का रेप, बनाए 350 अश्लील वीडियो सभी को मिलेगा श्रेय अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ सरकार या किसी एक पार्टी का फैसला नहीं है, बल्कि पूरे देश और सभी सांसदों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय पूरे देश को मिलेगा और यह लोकतंत्र को नई मजबूती देगा।

Womens Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश बोले- BJP नारी को बना रही नारा

SP leader Akhilesh Yadav

Womens Reservation Bill : नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल को लेकर Lok Sabha में चल रही बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सरकार को लगता है कि जनता उसकी नीतियों से नाराज हो रही है, तब वह ध्यान भटकाने के लिए नए मुद्दे सामने लाती है। हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं अखिलेश यादव ने अपने भाषण में साफ किया कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का हमेशा से महिलाओं को आगे बढ़ाने का इतिहास रहा है। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है। Parliament Special Session : 131वां संविधान संशोधन बिल के पक्ष में 207 वोट, 126 सांसदों ने किया विरोध जनगणना के बाद ही लागू हो आरक्षण सपा प्रमुख ने मांग उठाई कि महिला आरक्षण बिल लागू करने से पहले देश में जनगणना कराई जानी चाहिए। उनका कहना था कि बिना ताजा आंकड़ों के इस तरह के बड़े फैसले लेना उचित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए। नारी को नारा बना रही है बीजेपी अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण के बजाय एक राजनीतिक नारा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नारी को अब नारा बनाना चाहती है, जबकि असल में महिलाओं को वास्तविक भागीदारी देने की जरूरत है। Mumbai Obscene Videos : अयान अहमद ने किया 180 लड़कियों का रेप, बनाए 350 अश्लील वीडियो बीजेपी के संगठन और सरकार पर सवाल अखिलेश यादव ने बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने संगठन में महिलाओं को पर्याप्त स्थान नहीं देते, वे उन्हें सम्मान कैसे दे सकते हैं। उन्होंने पूछा कि बीजेपी जिन 21 राज्यों में सरकार चला रही है, उनमें कितने राज्यों में महिला मुख्यमंत्री हैं। लोहिया के विचारों का किया जिक्र अखिलेश यादव ने अपने भाषण में समाजवादी विचारधारा का जिक्र करते हुए राममनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि लोहिया ने हमेशा जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस की बात की और समाजवादी पार्टी उसी विचारधारा पर चलती है। Vikas Nagar Fire : लखनऊ में भीषण आग से तबाही! 250 से ज्यादा झुग्गियां राख, कई बच्चों की मौत और कई लापता महिला आरक्षण पर सियासी टकराव जारी महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में सियासी माहौल लगातार गरम बना हुआ है। सत्ता पक्ष इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रहा है, जबकि विपक्ष इसके समय और प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीखी बहस होने के आसार हैं।

Parliament Special Session : 131वां संविधान संशोधन बिल के पक्ष में 207 वोट, 126 सांसदों ने किया विरोध

Parliament Special Session

Parliament Special Session : नई दिल्ली। महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर संसद में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोकसभा में आज से इस अहम मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज दोपहर करीब 3 बजे सदन में इस बिल पर अपनी बात रख सकते हैं, जबकि चर्चा का जवाब गृह मंत्री अमित शाह देंगे। 18 घंटे की चर्चा के बाद होगी वोटिंग लोकसभा में इस विधेयक पर 16 और 17 अप्रैल को कुल 18 घंटे चर्चा का समय तय किया गया है, जिसके बाद 17 अप्रैल को शाम 4 बजे वोटिंग कराई जाएगी। इसके बाद 18 अप्रैल को राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा और मतदान होगा, जहां 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। Mumbai Obscene Videos : अयान अहमद ने किया 180 लड़कियों का रेप, बनाए 350 अश्लील वीडियो 207 सांसदों ने किया समर्थन लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पेश कर दिया गया है. विधेयक को पेश करने के दौरान हुई वोटिंग में 207 सांसदों ने बिल के पक्ष में मतदान किया, जबकि 126 सांसदों ने इसका विरोध किया। बहुमत मिलने के साथ ही सरकार विधेयक को सदन में पेश कराने में सफल रही। अब आगे इस पर विस्तृत चर्चा और पारित कराने की प्रक्रिया होगी। क्या है बिल में प्रस्ताव सरकार का यह विधेयक महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़ा है। इसके साथ ही सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन से जुड़े प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। संशोधित प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 की जा सकती हैं, जिसमें 815 सीटें राज्यों और 35 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए होंगी। इनमें से करीब 272 से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम चर्चा की शुरुआत करते हुए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कहा कि संविधान संसद को संशोधन का अधिकार देता है और यह विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन और महिला आरक्षण से किसी भी राज्य की मौजूदा सीटों या राजनीतिक प्रतिनिधित्व में कटौती नहीं होगी। Vikas Nagar Fire : लखनऊ में भीषण आग से तबाही! 250 से ज्यादा झुग्गियां राख, कई बच्चों की मौत और कई लापता विपक्ष के सवाल और आपत्ति वहीं विपक्ष ने इन विधेयकों का विरोध करते हुए सरकार पर जल्दबाजी और राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई दलों ने कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना उचित नहीं है। सपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले जनगणना कराई जानी चाहिए, उसके बाद ही आरक्षण लागू किया जाए। जाति जनगणना और आरक्षण पर सरकार का जवाब इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि जनगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके साथ जाति आधारित गणना भी कराई जाएगी। उन्होंने साफ किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना असंवैधानिक है और इस तरह की मांगों का कोई आधार नहीं है। TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव राज्यसभा में शपथ और कार्यवाही स्थगित इस बीच, संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में 16 नव-निर्वाचित सांसदों ने शपथ भी ली। इनमें अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) समेत कई नेता शामिल रहे। शपथ ग्रहण के बाद सदन की कार्यवाही को अगले दिन सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब सबकी नजर वोटिंग और पीएम के संबोधन पर महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) को लेकर संसद में सियासी माहौल गर्म है। सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक और महिलाओं के लिए बड़ा अवसर बता रहा है, जबकि विपक्ष इसके कुछ प्रावधानों पर सवाल उठा रहा है। अब सभी की नजरें 17 अप्रैल को होने वाली वोटिंग और प्रधानमंत्री के संभावित संबोधन पर टिकी हुई हैं, जो इस बहस की दिशा तय कर सकता है। इन तीन बिलों पर लोकसभा में चर्चा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026: लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव है। राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेश से 35 सीटें हो सकती हैं। परिसीमन (संशोधन) विधेयक, 2026: परिसीमन के लिए ‘जनसंख्या’ की परिभाषा में बदलाव किया जाएगा। ताकि 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाए। केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026: यह विधेयक पुडुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कानूनों में संशोधन करता है, ताकि परिसीमन और महिला आरक्षण बिल लागू हो सकें।

Amir Hamza Shot : लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर मेंबर अमीर हमजा पर को मारी गोली, हालत गंभीर

Amir Hamza Shot

Amir Hamza Shot : लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के फाउंडर मेंबर अमीर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। हमले में उसे कई गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमीर हमजा (Amir Hamza ) पर हमला एक न्यूज चैनल के बाहर किया गया। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना में अहम भूमिका अमीर हमजा आतंकी हाफिज सईद (terrorist Hafiz Saeed) के करीबी सहयोगी रहा है और उसने उनके साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) संगठन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। भारत में हुए कई आतंकी हमलों में भी उसका नाम सामने आता रहा है। अफगान मुजाहिदीन का एक अनुभवी सदस्य बताया जाता है कि अमीर हमजा अफगान मुजाहिदीन का एक अनुभवी सदस्य रहा है और वह अपने उग्र भाषणों और कट्टर विचारधारा के लिए जाना जाता है। उसने संगठन के लिए कई किताबें भी लिखी हैं, जिनमें 2002 में प्रकाशित ‘काफिला दावत और शहादत’ शामिल है। Afghanistan Pakistan War : काबुल एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव, क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान टकराव बनेगा बड़ा युद्ध? अमीर हमजा प्रतिबंधित आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस संगठन को आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। संयुक्त राज्य अमेरिका के ट्रेजरी विभाग (United States Department of the Treasury) ने लश्कर-ए-तैयबा को प्रतिबंधित संगठन की सूची में शामिल किया है और अमीर हमजा को भी प्रतिबंधित आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल आतंकियों की रिहाई के लिए बातचीत में भूमिका संगठन में अमीर हमजा केंद्रीय समिति का सदस्य रहा है और फंडिंग, भर्ती तथा पकड़े गए आतंकियों की रिहाई के लिए बातचीत जैसे अहम कामों में उसकी भूमिका बताई जाती है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

Mumbai Obscene Videos : अयान अहमद ने किया 180 लड़कियों का रेप, बनाए 350 अश्लील वीडियो

Mumbai Obscene Videos

Mumbai Obscene Videos Case : महाराष्ट्र। अमरावती में 180 लड़कियों के 350 यौन शोषण का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद (Ayan Ahmed) को गिरफ्तार कर लिया है। अयान अहमद की उम्र 19 साल है। उस पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। अयान वीडियो के जरिये करता था ब्लैकमेल पुलिस के अनुसार अयान अहमद (Ayan Ahmed) लड़कियों को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल भी करता था। अमरावती पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। अब अयान अहमद तनवीर सलाखों के पीछे है। Vikas Nagar Fire : लखनऊ में भीषण आग से तबाही! 250 से ज्यादा झुग्गियां राख, कई बच्चों की मौत और कई लापता क्या बोले अमरावती एसपी विशाल आनंद अमरावती ग्रामीण एसपी विशाल आनंद ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवारों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया के जरिए बनाता था रिश्ते आरोप है कि अयान अहमद सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को रिश्ते में फंसाता था। इसके बाद वह उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था और यौन उत्पीड़न करता था। वह इन घटनाओं को कैमरे में रिकॉर्ड भी करता था। यह मामला परतवाड़ा और अचलपुर इलाके में सबसे ज्यादा चर्चा में है। पुलिस के अनुसार अयान अहमद ने लड़कियों के करीब 100 अश्लील वीडियो वायरल किए हैं। इन वीडियो में नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। पुलिस को शक है कि अयान अहमद के अलावा कोई और भी उसके साथ वीडियो बनाने में मदद कर रहा था। Bhopal Conversion Update : अमरीन-आफरीन का ईरानी डेरा कनेक्शन! पिता की मौत के बाद बनीं सेक्स रैकेट सरगना अयान कर रहा लड़कियों का यौन शोषण सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण एसपी विशाल आनंद से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अयान सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाकर उनका यौन शोषण कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव जो वीडियो दोबारा शेयर कर रहे उन पर भी नजर अब पुलिस ने अयान अहमद को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उसका मोबाइल फोन खंगाल रही है। साइबर सेल वीडियो को सोशल मीडिया से हटा रही है। एसपी विशाल आनंद ने कहा कि जो लोग वीडियो डाउनलोड करके दोबारा शेयर कर रहे हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी पीड़ित परिवार ने औपचारिक शिकायत नहीं की है। वीडियो इतने ज्यादा वायरल हो गए हैं कि लोग शिकायत करने से डर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवारों से अपील की है कि वे बिना डर के सामने आएं। पुलिस ने कहा है कि पीड़ितों की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। राज्य सरकार कानूनी मदद के साथ-साथ काउंसलिंग भी कराएगी। Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले- यह बहुत बड़ा मुद्दा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह बहुत बड़ा मुद्दा है। इसमें कई पहलू हैं जो अभी मीडिया में नहीं बताए जा सकते। हम पूरी जांच करेंगे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Vikas Nagar Fire : लखनऊ में भीषण आग से तबाही! 250 से ज्यादा झुग्गियां राख, कई बच्चों की मौत और कई लापता

Lucknow Vikas Nagar Fire

Lucknow Vikas Nagar Fire : उत्तर प्रदेश। लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर फट गए और करीब 250 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए आसपास के करीब 20 से 30 मकानों को खाली कराया गया। तीन घंटे के बाद बुझी आग फायर ब्रिगेड की करीब 20 से 22 गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे इलाके की बिजली भी काट दी गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे आग और ज्यादा फैल गई। Vedanta Plant Blast Update : बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 17 मौतें, मृतकों के परिजन को 35 लाख मुआवजा और नौकरी चार बच्चों की मौत का दावा इस हादसे में एक युवक ने अपने चार बच्चों की मौत का दावा किया है। वहीं, छह बच्चे लापता बताए गए थे, जिनमें से आयुषी और स्वाती नाम की दो बच्चियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के दौरान भगदड़ मच गई थी और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। रिंग रोड किनारे अवैध बस्ती में आग बताया जा रहा है कि विकासनगर सेक्टर-12 स्थित रिंग रोड किनारे अवैध बस्ती में यह आग लगी थी, जहां वर्षों से लोग झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। आग एक झोपड़ी में लगी और देखते ही देखते करीब 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे करीब 100 गैस सिलेंडर भी एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आग और भयावह हो गई। Yamuna Steamer Accident : यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 4 अब भी लापता, रेस्क्यू में जुटे 250 गोताखोर प्लॉट मालिक के घर का घेराव आग के बाद नाराज लोगों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव कर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि वह कुछ दिनों से झोपड़ियां हटाने का दबाव बना रहा था और उसी ने आग लगवाई। कुछ लोगों ने पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। दो किलोमीटर लंबा जाम हादसे के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर गाड़ियां रोककर वीडियो बनाने लगे, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ और रिंग रोड व खुर्रम नगर इलाके में करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दमकल की गाड़ियां भी बुद्ध बाजार क्षेत्र में फंस गईं, जिन्हें बाद में पुलिस ने रास्ता खाली कराकर आगे बढ़ाया। Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट आग में 50 मवेशी जिंदा जले आग में करीब 50 मवेशियों के जिंदा जलने की भी सूचना है, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना में पुलिस और सिविल डिफेंस के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।