Aayudh

TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव

TCS Religious Conversion

TCS Religious Conversion : नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ सेंटर से सामने आए एक गंभीर मामले ने कॉर्पोरेट सेक्टर में हलचल मचा दी है। इस मामले में HR मैनेजर निदा खान (HR Manager Nida Khan), जिन्हें ऑफिस में ‘दबंग मैम’ कहा जाता था, पर जबरन धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) और यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में अब तक कई FIR दर्ज की जा चुकी हैं और पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शिकायत करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि उन पर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए दबाव बनाया जाता था। महिला कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पहनावे और निजी जीवन में दखल दिया जाता था। MP Census 2027 : एमपी में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, जानिए कैसे करें स्व-गणना और क्या है पूरी प्रक्रिया यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप कुछ पीड़ितों ने यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसमें एक संगठित नेटवर्क की भी भूमिका हो सकती है। मुख्य आरोपी निदा खान फरार पुलिस के अनुसार, इस केस में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी निदा खान फिलहाल फरार बताई जा रही हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। Raghav Chadha Security : राघव चड्ढा पर मेहरबान केंद्र ! दी Z सिक्योरिटी, AAP सरकार ने ली थी वापस मामले की आंतरिक जांच शुरू वहीं, कंपनी ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह मामला अब कार्यस्थल की सुरक्षा, कर्मचारियों के अधिकार और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी जैसे अहम मुद्दों पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आने वाले समय में इस केस में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Bhopal AIIMS Cockroach Video : भोपाल AIIMS में अव्यवस्थाओं की फिर खुली पोल, वार्ड के बाहर कॉकरोच का डेरा

Bhopal AIIMS Cockroach Video

Bhopal AIIMS Cockroach Video : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित AIIMS Bhopal में एक बार फिर अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है। हाल ही में NICU में चूहों के मिलने की घटना के बाद अब अस्पताल के वार्डों के बाहर कॉकरोच का आतंक देखने को मिला है, जिससे मरीजों के परिजन परेशान हो गए हैं। ऑब्सटेट्रिक वार्ड के बाहर का वीडियो वायरल मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला अस्पताल के ऑब्सटेट्रिक वार्ड के बाहर का बताया जा रहा है। यहां वार्ड के बाहर बड़ी संख्या में कॉकरोच घूमते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, परिजनों के खाने में भी कॉकरोच घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। MP Census 2027 : एमपी में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, जानिए कैसे करें स्व-गणना और क्या है पूरी प्रक्रिया वार्ड के बाहर गंदगी वीडियो मरीज के परिजनों द्वारा बनाया गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वार्ड के बाहर गंदगी फैली हुई है और कॉकरोच इधर-उधर घूम रहे हैं। जहां परिजनों के रुकने और सोने की व्यवस्था की गई है, वहां भी साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा है। इस स्थिति से परिजन काफी परेशान हैं और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। MP Board Results 2026 : बोर्ड रिजल्ट के बाद एक और 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, फेल होने पर खाया जहर अस्पताल में ही साफ-सफाई पर ध्यान नहीं परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की अव्यवस्था गंभीर चिंता का विषय है। उनका कहना है कि यदि अस्पताल में ही साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाएगा, तो इसका सीधा असर मरीजों की सेहत और सुरक्षा पर पड़ सकता है। MP Heatwave Alert : एमपी में गर्मी के तीखे तेवर! 25 शहरों में पारा 40 के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर एम्स प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन क्या कदम उठाता है और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

MP Census 2027 : एमपी में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, जानिए कैसे करें स्व-गणना और क्या है पूरी प्रक्रिया

MP Census 2027

MP Census 2027 : भोपाल। मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण गुरुवार से शुरू हो गया है। इस चरण में अगले 45 दिनों तक प्रदेशभर में मकानों और उनमें रहने वाले परिवारों की गणना की जाएगी। सरकार ने इस बार आम नागरिकों को भी स्व-गणना (सेल्फ एनुमरेशन) का विकल्प दिया है, जिससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म पहले 15 दिनों यानी 16 से 30 अप्रैल तक आमजन ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए सेल्फ एनुमरेशन पोर्टल  https://se.census.gov.in  गुरुवार सुबह 6 बजे से सक्रिय हो गया है। यह पोर्टल रोज सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। कोई भी नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से 15 से 20 मिनट में अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। MP Board Results 2026 : बोर्ड रिजल्ट के बाद एक और 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, फेल होने पर खाया जहर 33 सवालों के देने होंगे जवाब ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान नागरिकों को कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। इन सवालों में मकान की स्थिति जैसे दीवार, छत और फर्श के साथ-साथ पानी, बिजली, शौचालय, गैस, टीवी, मोबाइल, वाहन और अनाज जैसी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। फॉर्म भरने के बाद एक प्रिव्यू फाइल तैयार होगी, जिसे जांचने के बाद सबमिट करने पर 11 अंकों की SE ID (H से शुरू) मिलेगी। यह आईडी SMS और ईमेल पर भी प्राप्त होगी। MP Heatwave Alert : एमपी में गर्मी के तीखे तेवर! 25 शहरों में पारा 40 के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट स्व-गणना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब प्रगणक घर पर आएंगे, तो केवल SE ID दिखाने पर ही जानकारी का सत्यापन हो जाएगा और दोबारा पूरी जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, यदि कोई गलती रह जाती है तो उसे प्रगणक के माध्यम से ही सुधारा जा सकेगा। मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर जरूरी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर जरूरी होगा। पंजीकरण के बाद नाम और भाषा में बदलाव नहीं किया जा सकेगा और एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। MP Student Suicide Case : रिजल्ट के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम! मुलताई में छात्र ने कीटनाशक पिया, छिंदवाड़ा में छात्रा ने लगाई फांसी इसके अलावा सही लोकेशन दर्ज करने के लिए जिला और पिनकोड डालकर डिजिटल मैप पर अपने घर को मार्क करना होगा। 1 मई से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू 1 मई से जनगणनाकर्मी डोर-टू-डोर सर्वे शुरू करेंगे, जो 30 मई तक चलेगा। इस दौरान वे घर-घर जाकर ऑनलाइन भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे और जिन लोगों ने स्व-गणना नहीं की है, उनसे सीधे जानकारी जुटाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर और सही जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।

MP Board Results 2026 : बोर्ड रिजल्ट के बाद एक और 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, फेल होने पर खाया जहर

MP Board Results 2026

MP Board Results 2026 : छतरपुर। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी – 12वी का रिजल्ट सामने आने के बाद स्टूडेंट्स के आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। मुलताई और छिंदवाड़ा के बाद अब एक और छात्रा ने जहर खा लिया है। यह पूरा मामला छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम में असफल होने के बाद यह कदम उठाया। रिजल्ट देखने के बाद खा लिया जहरीला पदार्थ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के सुनाटी गांव निवासी शिवानी अहिरवार (17) पुत्री सुरेश अहिरवार ने हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। बुधवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, वह उसमें फेल हो गई। परिणाम आने के कुछ समय बाद ही छात्रा ने दोपहर के समय कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। MP Student Suicide Case : रिजल्ट के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम! मुलताई में छात्र ने कीटनाशक पिया, छिंदवाड़ा में छात्रा ने लगाई फांसी छतरपुर जिला अस्पताल किया रेफर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत उसे नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। MP Board Results 2026 : मजदूर की बेटी बनीं State Topper, Chandni Vishwakarma ने रचा इतिहास क्या बोले एसडीओपी अमित मेश्राम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला परीक्षा में असफल होने के कारण उठाया गया कदम प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, प्रतिभा सिंह सोलंकी 10th की टॉपर, नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर यह घटना एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और परीक्षा परिणाम के असर को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय में परिवार और समाज को बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उनका साथ देने की जरूरत होती है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में ऐसे कठोर कदम उठाने से बच सकें।

MP Heatwave Alert : एमपी में गर्मी के तीखे तेवर! 25 शहरों में पारा 40 के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

MP Heatwave Alert

MP Heatwave Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने अब अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि प्रदेश के 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। नौगांव में सबसे अधिक तापमान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा खजुराहो में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री और नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सतना में 41.7 डिग्री, मंडला में 41.6 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और शाजापुर में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। MP Heatwave Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 42 के पार, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट सागर में 40 डिग्री तापमान अन्य जिलों की बात करें तो टीकमगढ़, धार, खरगोन और रीवा में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। उमरिया और दतिया में 40.8 डिग्री, श्योपुर, दमोह और रायसेन में 40.4 डिग्री, गुना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और सागर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पांच बड़े शहरों में भी गर्मी का असर प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। इंदौर में 40 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। MP Student Suicide Case : रिजल्ट के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम! मुलताई में छात्र ने कीटनाशक पिया, छिंदवाड़ा में छात्रा ने लगाई फांसी IMD ने जारी किया लू का अलर्ट मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के 16 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। यह इस सीजन में पहली बार है जब इतने अधिक जिलों में एक साथ लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिले गर्म हवा की चपेट में रहेंगे। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके।