Aayudh

Categories

MP Heatwave Alert : एमपी में गर्मी के तीखे तेवर! 25 शहरों में पारा 40 के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

MP Heatwave Alert

MP Heatwave Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने अब अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि प्रदेश के 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है।

नौगांव में सबसे अधिक तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा खजुराहो में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री और नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सतना में 41.7 डिग्री, मंडला में 41.6 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और शाजापुर में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

MP Heatwave Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 42 के पार, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

सागर में 40 डिग्री तापमान

अन्य जिलों की बात करें तो टीकमगढ़, धार, खरगोन और रीवा में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। उमरिया और दतिया में 40.8 डिग्री, श्योपुर, दमोह और रायसेन में 40.4 डिग्री, गुना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और सागर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पांच बड़े शहरों में भी गर्मी का असर

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। इंदौर में 40 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

MP Student Suicide Case : रिजल्ट के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम! मुलताई में छात्र ने कीटनाशक पिया, छिंदवाड़ा में छात्रा ने लगाई फांसी

IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के 16 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। यह इस सीजन में पहली बार है जब इतने अधिक जिलों में एक साथ लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिले गर्म हवा की चपेट में रहेंगे। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *