Mumbai Obscene Videos Case : महाराष्ट्र। अमरावती में 180 लड़कियों के 350 यौन शोषण का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गई है।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद (Ayan Ahmed) को गिरफ्तार कर लिया है। अयान अहमद की उम्र 19 साल है। उस पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है।
अयान वीडियो के जरिये करता था ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार अयान अहमद (Ayan Ahmed) लड़कियों को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल भी करता था। अमरावती पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। अब अयान अहमद तनवीर सलाखों के पीछे है।
क्या बोले अमरावती एसपी विशाल आनंद
अमरावती ग्रामीण एसपी विशाल आनंद ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवारों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।
सोशल मीडिया के जरिए बनाता था रिश्ते
आरोप है कि अयान अहमद सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को रिश्ते में फंसाता था। इसके बाद वह उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था और यौन उत्पीड़न करता था। वह इन घटनाओं को कैमरे में रिकॉर्ड भी करता था।
यह मामला परतवाड़ा और अचलपुर इलाके में सबसे ज्यादा चर्चा में है। पुलिस के अनुसार अयान अहमद ने लड़कियों के करीब 100 अश्लील वीडियो वायरल किए हैं। इन वीडियो में नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। पुलिस को शक है कि अयान अहमद के अलावा कोई और भी उसके साथ वीडियो बनाने में मदद कर रहा था।
अयान कर रहा लड़कियों का यौन शोषण
सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण एसपी विशाल आनंद से शिकायत की थी।
उन्होंने आरोप लगाया था कि अयान सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाकर उनका यौन शोषण कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव
जो वीडियो दोबारा शेयर कर रहे उन पर भी नजर
अब पुलिस ने अयान अहमद को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उसका मोबाइल फोन खंगाल रही है। साइबर सेल वीडियो को सोशल मीडिया से हटा रही है।
एसपी विशाल आनंद ने कहा कि जो लोग वीडियो डाउनलोड करके दोबारा शेयर कर रहे हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी पीड़ित परिवार ने औपचारिक शिकायत नहीं की है। वीडियो इतने ज्यादा वायरल हो गए हैं कि लोग शिकायत करने से डर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवारों से अपील की है कि वे बिना डर के सामने आएं। पुलिस ने कहा है कि पीड़ितों की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। राज्य सरकार कानूनी मदद के साथ-साथ काउंसलिंग भी कराएगी।
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले- यह बहुत बड़ा मुद्दा
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह बहुत बड़ा मुद्दा है। इसमें कई पहलू हैं जो अभी मीडिया में नहीं बताए जा सकते। हम पूरी जांच करेंगे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं।