'सिस्टम बदलने के लिए हर छात्र की आवाज सुननी जरूरी', इंदौर दौरे से पहले राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो
राहुल गांधी ने आगे बताया, 'इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी जरूरी है। नीचे दिए लिंक पर जाकर बताइए - आपको अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है? आप वीडियो बनाकर भी अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। आपकी समस्याएं।
Rahul Gandhi On Chatron Ki Gunj: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने छात्रों, युवाओं और Gen Z से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा है। कांग्रेस नेता ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि मैं अलग-अलग शहरों में जाकर आपकी समस्याओं को समझ रहा हूं। 19 सितंबर को इंदौर में आपके बीच रहूंगा। साथ ही उन्होंने एक लिंक देकर छात्रों से उनकी राय और सुझाव मांगे हैं।
राहुल बोले- 'छात्रों की गूंज' युवाओं की सोच जानने के लिए है
सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करके राहुल गांधी ने कहा, 'छात्रों का गूंज कार्यक्रम का आइडिया ये जानना है कि देश के छात्र क्या सोचते हैं। देश के युवा अपने विचार एक्सप्रेस कर सकें, इसके लिए कार्यक्रम किया जा रहा है। आपकी जो सोच है, आपका जो डर है, उसको देश के सामने रखना छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लक्ष्य है। इसके जरिए उन मुद्दों को भी उठाया जाएगा, जो मुद्दे छात्र उठाना चाहते हैं। आदिवासी छात्रों, भूख हड़ताल, इमारतों का ढहना और कई छात्रों की दिल्ली में मौत ऐसे कई उदाहरण पूरे देश में हैं।'
'वीडियो बनाकर ईमेल भेजकर समस्या बताएं'
राहुल गांधी ने अपने वीडियो में आगे कहा, 'ये सच्चाई है कि आज स्टूडेंट्स एजुकेशन सिस्टम में ट्रस्ट खो चुके हैं। हम चाहते हैं कि आप हमको बताएं कि एजुकेशन सिस्टम के बारे में आपकी क्या सोच है। ये एग्जाम का सिस्टम, एग्जाम का प्रेशनर जो आपके ऊपर रहता है, हॉस्टल, रहने की सुविधाएं कुछ भी हो सकता है। हम आपसे मुद्दे सुनना चाहते हैं। हमका जानना है कि आप एजुकेशन सिस्टम में आशा क्यों नहीं रख रहे हैं और उसको ठीक करने के लिए क्या किया जा सकता है। आप वीडियो बनाइए, ईमेल भेजिए और हमको भेजिए आप बताइए कि हमको क्या देश के युवाओं के सामने रखना चाहिए।'
Gen Z को दिया संदेश
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए Gen Z को भी संदेश दिया है। राहुल गांधी ने लिखा, 'मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z, आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।
‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा।
https://x.com/RahulGandhi/status/2097989705816265031?s=20
'सिस्टम को सुनने के लिए हर छात्र की आवाज सुननी जरूरी'
राहुल गांधी ने आगे बताया, 'इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी जरूरी है। नीचे दिए लिंक पर जाकर बताइए - आपको अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है? आप वीडियो बनाकर भी अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। आपकी समस्याएं। आपके सुझाव। हम मिलकर उम्मीद फिर से लौटाएंगे।'
कार्यक्रम को लेकर अब तक नहीं मिली है परमिशन
कांग्रेस राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारियां करने में जुटी है। कांग्रेस का दावा है कि राहुल के कार्यक्रम के लिए अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम को लेकर अभी तक परमिशन नहीं मिली है। इसके कारण कार्यक्रम की जगह को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी है। नेहरू स्टेडियम के साथ ही रीजनल पार्क पर भी कार्यक्रम करवाने की बात कही जा रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परमिशन मिले या नहीं ये कार्यक्रम जरूर होगा।

.jpg&w=3840&q=75)

