AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›'मध्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन दोगुना करेंगे', CM मोहन यादव बोले- अगले 3 सालों में उत्पादन 10 लाख टन पहुंचाना लक्ष्य

'मध्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन दोगुना करेंगे', CM मोहन यादव बोले- अगले 3 सालों में उत्पादन 10 लाख टन पहुंचाना लक्ष्य

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी मौजूद रहे।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 23 Oct 2026
'मध्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन दोगुना करेंगे', CM मोहन यादव बोले- अगले 3 सालों में उत्पादन 10 लाख टन पहुंचाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

MP News: मध्य प्रदेश में मछली पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की कमाई बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने नई एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 लागू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस नीति के जरिए प्रदेश में मछली उत्पादन को जल्द से जल्द दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार अगले तीन साल में मत्स्य उत्पादन को मौजूदा 4.45 लाख टन से बढ़ाकर 10 लाख टन तक पहुंचाना चाहती है। इसके लिए निवेश, आधुनिक तकनीक और निर्यात पर जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित नेशनल फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी मौजूद रहे।

एक लाख केज कल्चर बनाने की तैयारी

नई नीति के तहत प्रदेश में एक लाख केज कल्चर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। केज कल्चर में जलाशयों के भीतर जाल के विशेष ढांचे बनाकर मछलियां पाली जाती हैं। इससे उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। रायसेन जिले के बारना जलाशय में निजी निवेश और सरकारी-निजी भागीदारी (PPP) से तैयार 500 केज कल्चर की शुरुआत भी की गई।

सरकार का कहना है कि प्रदेश के बड़े जलाशयों और अमृत सरोवरों को मत्स्य पालन के लिए विकसित किया जाएगा। वन क्षेत्रों में भी जल संरचनाएं बनाने की योजना है, जिससे वन्य जीवों को पानी मिलेगा और मत्स्य पालन को भी बढ़ावा मिल सकेगा।

मछली से लेकर पैकेजिंग तक बढ़ेगा कारोबार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन को फूड प्रोसेसिंग और एमएसएमई उद्योग से जोड़ा जाएगा। इससे मछली उत्पादन के बाद उसकी सफाई, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, मार्केटिंग और निर्यात जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। निवेशकों को जमीन, तकनीकी मदद और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी योजना है।

सरकार ने मत्स्य उद्योग में हर साल करीब 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश बढ़ाने और 50 हजार रोजगार के अवसर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इससे मछली पालकों, विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं और प्रसंस्करण से जुड़े लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

सिंचाई और जल संरक्षण पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 69 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। केन-बेतवा लिंक और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से भी जल संसाधनों के विकास को गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मत्स्य उत्पादक देश है। वहीं, राज्य सरकार का मानना है कि मध्यप्रदेश के पास मौजूद नदियों और बड़े जलाशयों की मदद से प्रदेश को मत्स्य पालन और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है। नई नीति का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाने के साथ मछुआरों की आय और रोजगार के अवसरों में सुधार करना भी है।

#MP Fisheries Policy 2026#Madhya Pradesh Fish Production#Cage Culture#Fisheries Investment#Fish Export India#Fisheries Employment#मध्यप्रदेश मत्स्य नीति#मछली उत्पादन#मत्स्य पालन#नीली क्रांति

संबंधित खबरें

सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 04:39 pm
'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश

'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 04:25 pm
कैश-जेवर को हाथ नहीं लगाया, 'शिम्बा' को लेकर भाग गए चोर; मालिक बोला- मेरे डॉग को जो ढूंढेगा, उसे इनाम दूंगा

कैश-जेवर को हाथ नहीं लगाया, 'शिम्बा' को लेकर भाग गए चोर; मालिक बोला- मेरे डॉग को जो ढूंढेगा, उसे इनाम दूंगा

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 04:06 pm
इंदौर में 2 दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव की कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा

इंदौर में 2 दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव की कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 03:14 pm
मैहर में बाबा बागेश्वर ने खेला क्रिकेट, SP की गेंद पर छक्का जड़ा; 'सनातन संवाद' से पहले मां शारदा का आशीर्वाद लिया

मैहर में बाबा बागेश्वर ने खेला क्रिकेट, SP की गेंद पर छक्का जड़ा; 'सनातन संवाद' से पहले मां शारदा का आशीर्वाद लिया

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 02:03 pm
कार की बोनट पर पिता-पुत्र को बांधकर 4 KM तक घसीटा, ग्रामीणों ने बचाई जान, गाड़ी में टक्कर के बाद हुआ विवाद

कार की बोनट पर पिता-पुत्र को बांधकर 4 KM तक घसीटा, ग्रामीणों ने बचाई जान, गाड़ी में टक्कर के बाद हुआ विवाद

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 11:56 am
267 करोड़ खर्च, फिर भी गड्ढे और ट्रैफिक जाम; इंदौर में 4 सिक्स लेन फ्लायओवर का निर्माण काम क्यों धीमा?

267 करोड़ खर्च, फिर भी गड्ढे और ट्रैफिक जाम; इंदौर में 4 सिक्स लेन फ्लायओवर का निर्माण काम क्यों धीमा?

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 11:02 am
इंदौर में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, 3 दिनों तक कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

इंदौर में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, 3 दिनों तक कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 10:28 am
MP में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में आंधी का अलर्ट; कल से 2 नए वेदर सिस्टम

MP में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में आंधी का अलर्ट; कल से 2 नए वेदर सिस्टम

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 10:09 am
 3 स्कूली बच्चों को ट्रॉले ने कुचला, धार में सड़क पर शव के चीथड़े फैले, मरने वालों में 2 सगे भाई और मौसेरी बहन

3 स्कूली बच्चों को ट्रॉले ने कुचला, धार में सड़क पर शव के चीथड़े फैले, मरने वालों में 2 सगे भाई और मौसेरी बहन

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 04:17 pm
बीना में 50 हजार करोड़ से बनेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट, सीएम का बड़ा ऐलान

बीना में 50 हजार करोड़ से बनेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट, सीएम का बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 03:34 pm
त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों को राहत, ग्वालियर-गांधीनगर समेत 4 ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे बढाए जाएंगे; AC कोच घटाए

त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों को राहत, ग्वालियर-गांधीनगर समेत 4 ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे बढाए जाएंगे; AC कोच घटाए

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 03:08 pm
अभी-अभी

न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! ईशान किशान के टीम से बाहर होने के बाद बैटिंग कोच ने दिए संकेत

23 Oct 2026
विदेश

लाहौर की हवा दुनिया में सबसे खराब, AQI 410 के पार; टॉप 10 में भारत के 3 शहर

23 Oct 2026
आयुध ख़ास

PM जीवन ज्योति बीमा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, जिंदा लोगों को कागजों पर मरा दिखाकर हड़पे साढ़े 9 करोड़

23 Oct 2026
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

23 Oct 2026
मध्यप्रदेश

'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश

23 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें