MP Weather Alert: MP में 3 मानसूनी सिस्टम ने बढ़ाई बारिश की रफ्तार, भोपाल समेत इन जिलों में अलर्ट; जानिए पूरी लिस्ट
MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय हैं। 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 15 सितंबर तक बारिश जारी रहने और इसके बाद मानसून कमजोर होने की संभावना है।

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में एक साथ तीन मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
15 सितंबर तक जारी रह सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 15 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो सकती है। फिलहाल पश्चिमी मध्यप्रदेश, इंदौर और उज्जैन संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
प्रदेश में अब तक 23 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं करीब 32 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 2 से 52 प्रतिशत तक कम है। पूरे प्रदेश में अब तक औसत बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम दर्ज हुई है। जुलाई और अगस्त में बारिश ने कमी की काफी हद तक भरपाई की, लेकिन जून में हुई कम बारिश का असर अभी बाकी है।
पूर्वी MP के कई हिस्सों में बारिश की कमी
अनूपपुर से लेकर शिवपुरी तक कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों की बारिश इन इलाकों के लिए राहत दे सकती है।
भोपाल में सितंबर में अच्छी बारिश की उम्मीद
राजधानी भोपाल में सितंबर की औसत बारिश करीब 7 इंच मानी जाती है। पिछले लगातार पांच वर्षों से सितंबर में राजधानी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज होती रही है। इस बार भी सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण भोपाल में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

