CM मोहन यादव का दुबई दौरे का तीसरा दिन, UAE के बड़े निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा; शारजाह चैंबर के अध्यक्ष से होगी मुलाकात
दुबई दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। इसके अलावा शारजाह चैंबर और इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (IBPC) शारजाह के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल बैठक होगी।
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दुबई दौरे का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख निवेशकों और कारोबारी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने चर्चा करेंगे। उनका फोकस मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और प्रदेश में उपलब्ध कारोबारी अवसरों को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने रखने पर रहेगा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यूएई के 12 प्रमुख उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें शामिल हैं। इनमें राणा होल्डिंग्स, जेम्स एजुकेशन, क्रेसेंट ग्रुप, प्योर हेल्थ, शराफ ग्रुप, चोइथराम्स, डीपी वर्ल्ड, ब्यूमर्क कॉरपोरेशन, वेस्ट जोन, केजीके ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल और वीएफएस ग्लोबल के प्रतिनिधि शामिल हैं। इन बैठकों के जरिए मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और कारोबारी साझेदारी को लेकर सीधे संवाद किया जाएगा।
शारजाह चैंबर के अध्यक्ष से मुलाकात
दुबई दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। इसके अलावा शारजाह चैंबर और इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (IBPC) शारजाह के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल बैठक होगी।
इस संवाद में मध्यप्रदेश और यूएई के कारोबारी समुदाय के बीच संभावित सहयोग तथा प्रदेश में निवेश के अवसरों को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम शारजाह के व्यापारिक और औद्योगिक समुदाय तक मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाएं पहुंचाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
बीआह और इमार के अधिकारियों से भी बातचीत
मुख्यमंत्री बीआह समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद दुबई के प्रमुख कारोबारी समूह इमार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में संभावित निवेश और कारोबारी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी।
शाम को ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ संवाद
दिन के आखिर में मुख्यमंत्री ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ संवाद में यूएई के निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम में व्यवसाय एवं परोपकार के लिए विशेष दूत बद्र जाफर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा मध्य प्रदेश की वैश्विक निवेश पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। 6 से 9 सितंबर तक चल रहे दौरे के दौरान डॉ. यादव यूएई के कारोबारी जगत के साथ सीधे संपर्क स्थापित कर प्रदेश में निवेश के अवसरों को सामने रख रहे हैं।


.avif&w=3840&q=75)