MP News: बड़वानी पहुंचे CM मोहन यादव, खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के बाद अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
MP News: CM मोहन यादव ने बड़वानी दौरे में मंदिर दर्शन, शिकायतों की समीक्षा, स्कूल निरीक्षण और किसानों-उद्यमियों से संवाद कर विकास पर चर्चा की।
MP News:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत बड़वानी के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के साथ जिले में चल रहे कामों और जनता की समस्याओं का जायजा लिया।
जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की समीक्षा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलेक्टोरेट सभागार में जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे की स्थिति की जानकारी ली। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समाधान तय समय-सीमा में किया जाए और इसमें लापरवाही न हो।
बोरलाय स्कूल में मैथ्स पार्क और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बोरलाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के पहले मैथ्स पार्क, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्रों से बातचीत भी की।
किसानों और उद्यमियों से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री ने बड़वानी के प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों और होनहार छात्रों से भी बातचीत की। इस दौरान कपास उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, निमाड़ी गायों के संरक्षण, मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
निमाड़ के विकास पर मुख्यमंत्री का जोर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन मुद्दों पर चर्चा करते हुए निमाड़ अंचल के विकास को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। उनके दौरे में प्रशासनिक कामकाज के साथ शिक्षा और स्थानीय विकास से जुड़े विषय भी प्रमुख रहे।