BJP New Team: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, MP से इन नेताओं को जगह
BJP New Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को जगह मिली। मध्य प्रदेश से चार नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गईं।
BJP New Team:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिला और युवा चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी टीम में जगह मिली है। वहीं मध्य प्रदेश से भी कई नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आशीष अग्रवाल को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, जबकि गजेंद्र पटेल को नेशनल जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सामने आई है।
वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को भी जगह
नितिन नवीन की नई टीम में भाजपा की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी राष्ट्रीय संगठन में स्थान मिला है।
नई टीम में अनुभव और युवाओं का संतुलन
भाजपा की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को जिम्मेदारी देने पर जोर दिखाई दे रहा है। पार्टी की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति को देखते हुए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।
MP के नेताओं की बढ़ी भूमिका
मध्य प्रदेश से कई नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश भाजपा में भी उत्साह का माहौल है। लाल सिंह आर्य, आशीष अग्रवाल, कविता पाटीदार और गजेंद्र पटेल को मिली जिम्मेदारियां प्रदेश के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।