Bhopal News: राजधानी के इन 25 इलाकों में आज बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
Bhopal News: भोपाल के करीब 25 इलाकों में आज मेंटेनेंस कार्य के चलते 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई प्रभावित होगी।
Bhopal News: भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज राजधानी के करीब 25 इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली सप्लाई 3 से 6 घंटे तक बंद या प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से निर्धारित समय के अनुसार मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। ऐसे में संबंधित इलाकों के रहवासियों को बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय भी अलग रहेगा।
सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक इन इलाकों में कटौती
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 45 बंगलो, बेतवा अपार्टमेंट, जीटीबी कॉम्पलेक्स और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान करीब चार घंटे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के रहवासियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इस अवधि के दौरान जरूरी विद्युत उपकरणों और अन्य कामों को ध्यान में रखते हुए तैयारी रखने की जरूरत होगी।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में असर
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जाटखेड़ी, महेंद्र ग्रीन वुड, दिव्य वाणी, स्ट्रेलिंग ग्लोबल ग्रांड, सागर पर्ल, इडन पार्क, स्वास्तिक ग्रांड, गोल्डन वैली, गगन सोसायटी, हनुमान नगर, गौरी ग्रीन और कोरलवुड कॉम्पलेक्स सहित आसपास के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।
इन क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ दुकानों और अन्य संस्थानों पर भी असर पड़ सकता है। लोगों को मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज रखने की सलाह दी जाती है।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सबसे लंबी कटौती
शिव नगर, सुलभ कॉम्पलेक्स, रत्नागिरी, कल्पना नगर और सोनागिरी ए एवं सी सेक्टर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में करीब छह घंटे तक बिजली कटौती प्रस्तावित है। यह आज की सूची में सबसे लंबी अवधि की कटौती होगी।
हर्षवर्धन नगर और पंचशील नगर में भी कटौती
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हर्षवर्धन नगर, पंचशील नगर और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी।
मेंटेनेंस कार्य के चलते लिया जाएगा शटडाउन
बिजली कंपनी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत लाइनों और संबंधित नेटवर्क का मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसी वजह से निर्धारित समय में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल की जाएगी। हालांकि, काम की स्थिति के अनुसार बिजली आने-जाने के समय में कुछ बदलाव भी हो सकता है।