Bhopal News: भोपाल। त्रिलंगा और शाहपुरा इलाके में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। यह अभियान यातायात ज़ोन-1, सेक्टर-3 की प्रभारी रक्षित निरीक्षक अंजू बाला मालवीय के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने क्रेन की मदद से नो-पार्किंग में खड़े 27 चार पहिया वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली एक बुलेट बाइक पर भी कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 28 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला
बढ़ते ट्रैफिक से लगता है जैम
पुलिस का कहना है कि शाहपुरा क्षेत्र में सड़क निर्माण और बढ़ते ट्रैफिक की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्रिलंगा और औरा मॉल रोड पर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
नो पार्किंग बोर्ड पर उठे सवाल
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय वाहन चालकों ने कहा कि क्षेत्र में कईं जगह नो-पार्किंग के पर्याप्त बोर्ड नहीं हैं। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया।
पुलिस की लोगों से अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क न करें और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें। अधिकारियों ने साफ किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।