Aayudh

Categories

Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला

Bhopal News: भोपाल में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को एमपी नगर स्थित अनअकेडमी और दुर्रानी कोचिंग संस्थान को सील कर दिया गया। दोनों संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियां मिलने के बाद पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, 5 संकल्प लेने की अपील! जानिए पूरी खबर

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं

नगर निगम ने 25 जून को दोनों कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर फायर सेफ्टी सिस्टम दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। दोबारा निरीक्षण में भी कमियां बरकरार मिलने पर भवन खाली कराकर सील कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन होने के बाद ही संस्थानों को दोबारा खोलने की अनुमति मिलेगी।

MP Rain Alert : शिप्रा घाट पर मंदिर पानी में डूबे! बाइक समेत खंती में बहा पंचायत सचिव, खंडवा-हरदा में बारिश का रेड अलर्ट

निरीक्षण में सामने आईं कई बड़ी लापरवाहियां

जांच के दौरान अनअकेडमी में इमरजेंसी एग्जिट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। एमसीपी प्वाइंट बंद थे, फायर हाइड्रेंट ऑटो मोड पर काम नहीं कर रहा था और उसे जनरेटर से भी नहीं जोड़ा गया था। भवन में पर्याप्त वेंटिलेशन का अभाव था, जबकि कई अग्निशमन यंत्रों की वैधता भी समाप्त हो चुकी थी।

Ujjain Woman Assault : महिला के बाल काटे, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, ससुराल वालों ने पति के साथ भी की मारपीट

वहीं दुर्रानी कोचिंग में फायर हाइड्रेंट का पानी कनेक्शन बंद मिला और उसका उपयोग दूसरे कार्यों में किया जा रहा था। यहां भी अग्निशमन यंत्रों की वैधता खत्म हो चुकी थी। इसके अलावा इमरजेंसी सीढ़ियों और पर्याप्त वेंटिलेशन जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी नहीं थीं।

कई संस्थानों को जारी हुए थे नोटिस

नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर शहर के कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई जगह फायर सिस्टम बंद मिले, अग्निशमन उपकरण अनुपयोगी पाए गए और आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके बाद 40 से अधिक कोचिंग संस्थानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए थे।

हजारों छात्रों की पढ़ाई पर असर

दोनों कोचिंग संस्थानों में रोजाना बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। सीलिंग की कार्रवाई के बाद नियमित कक्षाएं, टेस्ट और परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने की संभावना है। अब छात्रों और अभिभावकों की नजर इस बात पर है कि संस्थान सुरक्षा मानकों को कब तक पूरा कर दोबारा संचालन शुरू करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *