RSS on Ram Mandir Chadhava Chori : नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इस घटना से करोड़ों राम भक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। संघ ने यह भी कहा कि मंदिर की व्यवस्था और वित्तीय प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है।
राम मंदिर को बताया करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र
दत्तात्रेय होसबाले ने अपने बयान में कहा कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर कई पीढ़ियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है।
Amroha Case : निकाह, हलाला और तीन तलाक की आड़ में शोषण की अनुमति नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी
ऐसे में मंदिर के दान पात्रों से जुड़ी चोरी जैसी घटना स्वाभाविक रूप से समाज की भावनाओं को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
दोषियों को सजा देने की मांग
संघ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (SIT) गठित किए जाने का स्वागत किया। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार कठोर सजा मिलेगी। संघ का मानना है कि इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।
मंदिर प्रबंधन में सुधार और पारदर्शिता पर जोर
अपने बयान में संघ ने कहा कि वर्तमान समय में इस घटना को लेकर लोगों के बीच कई तरह के सवाल और भ्रम हैं। ऐसे में मंदिर प्रबंधन और जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएं।
Sonam Raghuvanshi Bail : सोनम रघुवंशी की जमानत पर SC ने उठाए सवाल, फिर भी बेल राखी बरकरार
संघ ने कहा कि यदि वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहे, प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो और धार्मिक गरिमा बनाए रखी जाए, तो श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर श्रद्धालुओं का भरोसा और अधिक मजबूत होगा। साथ ही, मंदिर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में आवश्यक सुधार भी किए जाने चाहिए।
क्या है चढ़ावा चोरी का मामला
हाल ही में राम मंदिर के दान पात्रों से कथित रूप से चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जांच के दौरान मंदिर की व्यवस्था से जुड़े कुछ लोगों की कथित संलिप्तता सामने आने का दावा किया गया।
इस मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दान राशि की गिनती से जुड़े कुछ लोग भी शामिल बताए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और… pic.twitter.com/5T72nmx87T
— RSS (@RSSorg) July 3, 2026