MP Road Accident: एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 5 की मौत, 4 घायल

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। Crypto Crime in Pakistan: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम के पोते की गिरफ्तारी! विदेशी महिलाओं के अपहरण-गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर हुआ हादसा यह हादसा आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर गोदी जोड़ के पास हुआ। सामने से आ रहे ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। MD Drugs Factory Busted: रीवा में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़! बिझौली में करोड़ों का नशा बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार 5 की मौत, 4 लोग घायल हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार भी घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। Himachal murder case: हिमाचल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतरा मौत के घाट; झाड़ियों में मिला शव राजगढ़ से इलाज के लिए आष्टा जा रहे थे सभी यात्री पुलिस के मुताबिक बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। सभी राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के निवासी थे और इलाज के लिए आष्टा जा रहे थे। हादसे में राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) घायल हुए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को भोपाल रेफर, ट्रक चालक फरार हादसे में कई लोगों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले आष्टा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल सीहोर और बाद में गंभीर हालत होने पर भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। अब तक दो घायलों की पहचान इंदर सिंह पिता नंदराम और राजाराम पिता गणपत के रूप में हुई है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका?

Gold Price Today: नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सर्राफा बाजार में सोमवार को दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यही सबसे अच्छा समय है सोने-चांदी की खरीदी करने का। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 832 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1.46 लाख रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी 2,046 रुपये प्रति किलो गिरकर 2.32 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। आज क्या हैं सोने-चांदी के नए रेट? IBJA के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में दोनों के दाम में गिरावट देखने को मिली है। Crypto Crime in Pakistan: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम के पोते की गिरफ्तारी! विदेशी महिलाओं के अपहरण-गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा साल 2026 में अब तक कैसा रहा ट्रेंड? भले ही आज कीमतों में कमी आई हो, लेकिन पूरे साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना और चांदी दोनों अभी भी पिछले साल के मुकाबले महंगे हैं। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.46 लाख रुपये हो गया है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 2.32 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है। Aakriti Case Update: क्या दूसरी मंजिल से कूदने पर मौत होगी? मरने से पहले आकृति ने गूगल पर किया सर्च 29 जनवरी को बना था ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड इस साल 29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी दोनों ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ था। उस दिन सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Crypto Crime in Pakistan: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम के पोते की गिरफ्तारी! विदेशी महिलाओं के अपहरण-गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा

Crypto Crime in Pakistan: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे फिरौती नहीं, बल्कि क्रिप्टो करेंसी हासिल करने की साजिश थी। इस मामले में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते रजा डार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ाव चोरी मामले में आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला क्रिप्टो करेंसी के लिए बनाया बंधक पुलिस जांच के मुताबिक, पीड़ित महिलाएं नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली हैं। उन्होंने अदालत में दिए बयान में आरोप लगाया कि उन्हें बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर क्रिप्टो करेंसी के पासवर्ड और पैसे देने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि रजा डार लगातार उनसे डिजिटल संपत्ति ट्रांसफर करने का दबाव बना रहा था। Himachal murder case: हिमाचल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतरा मौत के घाट; झाड़ियों में मिला शव लाहौर पहुंचते ही हुआ अपहरण पीड़ित महिला एस्ट्रिड गैब्रिएला रॉबिन्सन ब्राचो ने मजिस्ट्रेट को बताया कि पाकिस्तान पहुंचने के कुछ ही समय बाद हथियारबंद लोग लाहौर स्थित उनके ठिकाने पर पहुंचे और दोनों महिलाओं का अपहरण कर लिया। उन्हें एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, जहां उनके साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न किया गया। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी महिला के अनुसार, आरोपियों ने बार-बार क्रिप्टो करेंसी के पासवर्ड और पैसे मांगे। विरोध करने पर सिर पर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने आरोप लगाया कि एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जबकि एक अन्य आरोपी हथियार लेकर बाहर निगरानी करता रहा। West Bengal Rajya Sabha Bypoll: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव, बिहार, एमपी और गुजरात में भी चुनाव, जाने कब? 100 हजार डॉलर मिलने के बाद छोड़ा पीड़िता का दावा है कि आरोपियों ने उसके मोबाइल से परिचित लोगों से संपर्क कर पैसे की मांग की। बाद में उसकी साथी स्टेफानी की मां ने करीब एक लाख डॉलर की व्यवस्था की। इसके बाद आरोपियों ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट लौटाए और उन्हें एयरपोर्ट जाने दिया। चार आरोपी पुलिस हिरासत में लाहौर की अदालत ने रजा डार, हसन रजा, सिकंदर खान और साजिद अली को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस हथियार, क्रिप्टो करेंसी से जुड़े लेनदेन और अन्य सबूत जुटाने में लगी है। मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! नॉर्वे ने ब्राजील को किया बाहर, हार के बाद नेमार ने लिया संन्यास क्या है पूरा मामला? जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों महिलाओं की मुलाकात अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में एक क्रिप्टो करेंसी प्रोजेक्ट के दौरान रजा डार से हुई थी। बाद में उन्हें बिजनेस वीजा पर पाकिस्तान बुलाया गया। महिलाओं का आरोप है कि 29 जून को लाहौर पहुंचने के तुरंत बाद उनका अपहरण कर लिया गया, कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, यौन उत्पीड़न किया गया और पैसे व क्रिप्टो करेंसी हासिल करने की कोशिश की गई। नोट: यह मामला पीड़ित महिलाओं के आरोपों और पाकिस्तान पुलिस की जांच पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष अदालत की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएंगे।
Himachal murder case: हिमाचल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतरा मौत के घाट; झाड़ियों में मिला शव

Himachal murder case: हिमाचल प्रदेश। जिस महिला ने सात फेरे लेकर साथ निभाने का वादा किया, उसी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हिमाचल प्रदेश के सोलन में पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों ने मामले को छिपाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अगले ही दिन पूरा सच सामने आ गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। Aakriti Case Update: क्या दूसरी मंजिल से कूदने पर मौत होगी? मरने से पहले आकृति ने गूगल पर किया सर्च फेमिली फंक्शन में हुआ था विवाद रिपोर्ट्स बताती हैं कि 4 जुलाई को रात में मृतक के घर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और उसके कथित प्रेमी ने धारदार हथियार से व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को झाड़ियों में फेंका हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे। हालांकि, 5 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। MD Drugs Factory Busted: रीवा में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़! बिझौली में करोड़ों का नशा बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार सोलन के पुलिस अधीक्षक टी.एस.डी. वर्मा ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। प्रेम संबंध बना हत्या की वजह? प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले नेपाल चली गई थी और बाद में वापस लौट आई थी। दंपती की एक छोटी बेटी भी है। पुलिस को आशंका है कि कथित प्रेम संबंध इस हत्या की बड़ी वजह हो सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! नॉर्वे ने ब्राजील को किया बाहर, हार के बाद नेमार ने लिया संन्यास

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के साथ ब्राजील का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया, जबकि नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। मुकाबले के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। West Bengal Rajya Sabha Bypoll: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव, बिहार, एमपी और गुजरात में भी चुनाव, जाने कब? नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराया अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के शुरुआती चार मिनट में पैट्रिक बर्ग ने गोल किया, लेकिन ऑफसाइड होने के कारण उसे मान्यता नहीं मिली। पहले हाफ में ब्राजील को पेनाल्टी मिली, लेकिन ब्रूनो गिमारेस उसे गोल में नहीं बदल सके। MD Drugs Factory Busted: रीवा में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़! बिझौली में करोड़ों का नशा बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार हालैंड ने बदला मैच का रुख दूसरे हाफ में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने 79वें और 90वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिला दी। अतिरिक्त समय में नेमार ने पेनाल्टी पर ब्राजील के लिए एकमात्र गोल किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। 36 साल बाद पहली बार ब्राजील राउंड ऑफ-16 से ही बाहर हो गया। गोल्डन बूट की दौड़ में हालैंड इस मुकाबले के बाद एरलिंग हालैंड के वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 गोल हो गए हैं। वह फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के साथ संयुक्त रूप से गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। जीत के बाद हालैंड ने अपने मशहूर ‘वाइकिंग रो’ सेलिब्रेशन से जश्न मनाया। Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ाव चोरी मामले में आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला नेमार ने किया संन्यास का ऐलान हार के बाद नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। मेरा सफर इसी मैदान से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो रहा है। ब्राजील के लिए मेरी यात्रा अब समाप्त हो चुकी है।” नेमार ने साल 2010 में इसी मेटलाइफ स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। यूरोपीय टीमों के खिलाफ खराब रिकॉर्ड जारी फीफा वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीमों के खिलाफ ब्राजील का खराब रिकॉर्ड लगातार जारी है। यह लगातार छठा विश्व कप है, जिसमें ब्राजील किसी यूरोपीय टीम से हारकर बाहर हुआ है। इससे पहले 2006 में फ्रांस, 2010 में नीदरलैंड, 2014 में जर्मनी, 2018 में बेल्जियम, 2022 में क्रोएशिया और अब 2026 में नॉर्वे ने ब्राजील का सफर समाप्त कर दिया।
Aakriti Case Update: क्या दूसरी मंजिल से कूदने पर मौत होगी? मरने से पहले आकृति ने गूगल पर किया सर्च

Aakriti Case Update: दिल्ली। राजधानी में हुए आकृति मौत मामले में पेचीदगियां बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर पुलिस ने महिला के पति अरस्तु सिक्का को हिरासत में लिया है। लेकिन अब इस मामले ने एक और नया मोड़ लेलिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज मृत्यु से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार ने पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ाव चोरी मामले में आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला अप्रैल में हुई थी लव मैरिज जानकारी के मुताबिक, आकृति और अरस्तु सिक्का की 24 अप्रैल को लव मैरिज हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों के बाद ही रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। परिजनों का आरोप है कि अरस्तु आकृति के साथ मारपीट करता था और उसे ताने देता था कि वह शादी में अपने मायके से कुछ लेकर नहीं आई। नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था पति आकृति के परिवार का कहना है कि उसका पति उसपर जबरन नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसी कारण वह कुछ समय ऑफिस भी नहीं जा रही थी। बाद में उसने 1 जुलाई से दोबारा नौकरी शुरू की थी। जिस दिन उसकी मौत हुई, उसी दिन उसने अपने सहकर्मियों को शादी की पार्टी भी दी थी। West Bengal Rajya Sabha Bypoll: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव, बिहार, एमपी और गुजरात में भी चुनाव, जाने कब? दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है क्या? पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आकृति लोधी कॉलोनी स्थित पालिका कुंज परिसर में अकेले पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज में भी वह अकेली दिखाई दे रही है। जांच में यह भी पता चला कि उसने घटना वाले दिन दोपहर में इंटरनेट पर ‘दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है क्या?’ जैसी जानकारी सर्च की थी। पुलिस को उसकी पुरानी सर्च हिस्ट्री में भी मौत से जुड़े कईं और सर्च भी मिले जिनकी जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। Datia Bypoll 2026: कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? 7 जुलाई को पार्टी करेगी प्रत्याशी का एलान; BJP बोली- जित हमारी होगी परिवार वालों ने उठाए सवाल आकृति के परिवार का कहना है कि उसका लोधी कॉलोनी स्थित आवासीय परिसर से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि वह वहां कैसे पहुंची। परिवार के मुताबिक, शनिवार शाम आकृति ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह घर के पास मेट्रो स्टेशन पहुंच गई है, लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद रात में उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
West Bengal Rajya Sabha Bypoll: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव, बिहार, एमपी और गुजरात में भी चुनाव, जाने कब?

West Bengal Rajya Sabha Bypoll: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। इसके अलावा गुजरात की मंझलपुर, बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया गया है। MD Drugs Factory Busted: रीवा में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़! बिझौली में करोड़ों का नशा बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार 24 जुलाई को मतदान, उसी दिन आएंगे नतीजे चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 7 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। 14 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 17 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। Datia Bypoll 2026: कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? 7 जुलाई को पार्टी करेगी प्रत्याशी का एलान; BJP बोली- जित हमारी होगी किन सांसदों के इस्तीफे से खाली हुईं सीटें? ये तीनों सीटें तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। सबसे पहले 8 जून को वरिष्ठ सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके बाद 10 जून को सुष्मिता देव ने निजी कारणों से पद छोड़ा और 11 जून को प्रकाश चिक बराइक ने भी इस्तीफा दे दिया। शुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक का कार्यकाल अगस्त 2029 तक, जबकि सुष्मिता देव का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। गुजरात की मंझलपुर सीट पर भी होगा उपचुनाव चुनाव आयोग ने गुजरात की मंझलपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 14 जुलाई को जांच होगी और 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 4 अगस्त तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। Project Cheetah: कूनो को मिलेगी नई सौगात! दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 6-8 और चीते, जानिए पूरी खबर बिहार और मध्य प्रदेश में भी होंगे उपचुनाव आयोग ने बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराने की घोषणा की है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार इन सीटों पर भी तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। चुनावी तैयारियां तेज उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी प्रमुख दल उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों और गुजरात की मंझलपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है।
Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ाव चोरी मामले में आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

Ram Mandir Trust Meeting: उत्तर प्रदेश। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर लगातार अटकलें बढ़ती जा रही है। इस मामले में अब तक मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है और इसेक साथ ही कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी की तैयारियां चल रही हैं। मामले को लेकर आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। दोपहर 3 बजे होने वाली इस बैठक में मामले की समीक्षा के साथ ट्रस्ट की व्यवस्था और प्रशासनिक फैसलों पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर भी फैसला सकता है। Datia Bypoll 2026: कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? 7 जुलाई को पार्टी करेगी प्रत्याशी का एलान; BJP बोली- जित हमारी होगी बैठक की जगह बदली गई राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक का स्थान कई बार बदला गया है। पहले यह बैठक मणिराम दास छावनी में होने वाली थी, लेकिन बाद में इसका स्थान बदलकर राम मंदिर परिसर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों को लेकर इनमें बदलाव किया गया है। इस्तीफे पर हो सकता है फैसला बताया जा रहा है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर बैठक में चर्चा होगी। दोनों ने 26 जून को अपने पद से इस्तीफा दिया था। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार, इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई सदस्यों की सहमति आवश्यक होगी। MD Drugs Factory Busted: रीवा में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़! बिझौली में करोड़ों का नशा बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार बैठक में कौन-कौन होगा शामिल? बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष परमानंद जी महाराज, नृपेंद्र मिश्रा, कृष्ण मोहन, दिनेंद्र दास, उडुपी पीठाधीश्वर, विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य जी महाराज समेत कई सदस्य शामिल होंगे। भारत सरकार के सचिव प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे।
MD Drugs Factory Busted: रीवा में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़! बिझौली में करोड़ों का नशा बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार

MD Drugs Factory Busted: रीवा जोन में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मऊगंज पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड, ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। Project Cheetah: कूनो को मिलेगी नई सौगात! दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 6-8 और चीते, जानिए पूरी खबर बिझौली में चल रही थी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन और मऊगंज एसपी एसके जैन के नेतृत्व में पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड और ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए। साथ ही एक फोर व्हीलर वाहन भी कब्जे में लिया गया। Datia Bypoll 2026: कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? 7 जुलाई को पार्टी करेगी प्रत्याशी का एलान; BJP बोली- जित हमारी होगी मुंबई तक होती थी ड्रग्स की सप्लाई पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि फैक्ट्री में तैयार की गई एमडी ड्रग्स की सप्लाई रीवा से लेकर मुंबई तक की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। रीवा जोन की सबसे बड़ी कार्रवाई आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि रीवा जोन में नशे के कारोबार के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। MP UCC News: CM बोले- इसी महीने MP में लागू होगा UCC, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बड़ा ऐलान; जानिए वक्फ बोर्ड क्या बोले रामेश्वर शर्मा? 4 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, फंडिंग और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से मध्य प्रदेश से मुंबई तक फैले बड़े ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चंदन सिंह (26 वर्ष), पिता राकेश सिंह, निवासी सोनवर्षा, थाना गढ़, जिला रीवा। अशोक गुप्ता (40 वर्ष), पिता मिथिलेश गुप्ता, निवासी लालगांव, थाना गढ़, जिला रीवा। पीकचन्द्र यादव (21 वर्ष), पिता रोशनलाल यादव, निवासी सोनवर्षा, थाना गढ़, जिला रीवा। ऋषभ सेन (18 वर्ष), पिता रामनारायण सेन, निवासी शुकुलगवां, थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा।
Datia Bypoll 2026: कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? 7 जुलाई को पार्टी करेगी प्रत्याशी का एलान; BJP बोली- जित हमारी होगी

Datia Bypoll 2026: दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट बांटने से लेकर जीत के दावों तक, दोनों दलों के बीच बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। 7 जुलाई तक कांग्रेस करेगी उम्मीदवार का ऐलान सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 जुलाई तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। इसी कड़ी में प्रत्याशी चयन के लिए जिला इकाई से रिपोर्ट मंगाई गई है और वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली गई है। टिकट की दौड़ में दिवंगत विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी उनके बेटे के नाम पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नाम भी चर्चा में हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया का दौरा कर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी। MP UCC News: CM बोले- इसी महीने MP में लागू होगा UCC, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बड़ा ऐलान; जानिए वक्फ बोर्ड क्या बोले रामेश्वर शर्मा? BJP को संगठन और नरोत्तम मिश्रा पर भरोसा भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन लगातार सक्रिय रहता है, इसलिए अलग से तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दतिया से उनका पुराना जुड़ाव है। हालांकि, टिकट पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। PM Modi Indonesia visit: इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए PM मोदी, ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर परिवारवाद बनाम मजबूत नेतृत्व भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पास नए चेहरे नहीं हैं, इसलिए वह एक ही परिवार पर दांव लगा रही है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि दतिया की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह विजयपुर उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, उसी तरह दतिया में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।