Aayudh

Categories

Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ाव चोरी मामले में आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

Ayodhya News

Ram Mandir Trust Meeting: उत्तर प्रदेश। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर लगातार अटकलें बढ़ती जा रही है। इस मामले में अब तक मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है और इसेक साथ ही कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी की तैयारियां चल रही हैं।

मामले को लेकर आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। दोपहर 3 बजे होने वाली इस बैठक में मामले की समीक्षा के साथ ट्रस्ट की व्यवस्था और प्रशासनिक फैसलों पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर भी फैसला सकता है।

Datia Bypoll 2026: कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? 7 जुलाई को पार्टी करेगी प्रत्याशी का एलान; BJP बोली- जित हमारी होगी

बैठक की जगह बदली गई

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक का स्थान कई बार बदला गया है। पहले यह बैठक मणिराम दास छावनी में होने वाली थी, लेकिन बाद में इसका स्थान बदलकर राम मंदिर परिसर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों को लेकर इनमें बदलाव किया गया है।

इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

बताया जा रहा है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर बैठक में चर्चा होगी। दोनों ने 26 जून को अपने पद से इस्तीफा दिया था। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार, इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई सदस्यों की सहमति आवश्यक होगी।

MD Drugs Factory Busted: रीवा में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़! बिझौली में करोड़ों का नशा बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?

बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष परमानंद जी महाराज, नृपेंद्र मिश्रा, कृष्ण मोहन, दिनेंद्र दास, उडुपी पीठाधीश्वर, विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य जी महाराज समेत कई सदस्य शामिल होंगे। भारत सरकार के सचिव प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *