MP Road Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर हुआ हादसा
यह हादसा आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर गोदी जोड़ के पास हुआ। सामने से आ रहे ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।
5 की मौत, 4 लोग घायल
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार भी घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
राजगढ़ से इलाज के लिए आष्टा जा रहे थे सभी यात्री
पुलिस के मुताबिक बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। सभी राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के निवासी थे और इलाज के लिए आष्टा जा रहे थे। हादसे में राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) घायल हुए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों को भोपाल रेफर, ट्रक चालक फरार
हादसे में कई लोगों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले आष्टा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल सीहोर और बाद में गंभीर हालत होने पर भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। अब तक दो घायलों की पहचान इंदर सिंह पिता नंदराम और राजाराम पिता गणपत के रूप में हुई है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।