Aayudh

Categories

MD Drugs Factory Busted: रीवा में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़! बिझौली में करोड़ों का नशा बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार

MD Drugs Factory Busted: रीवा जोन में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मऊगंज पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड, ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Project Cheetah: कूनो को मिलेगी नई सौगात! दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 6-8 और चीते, जानिए पूरी खबर

बिझौली में चल रही थी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री

रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन और मऊगंज एसपी एसके जैन के नेतृत्व में पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड और ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए। साथ ही एक फोर व्हीलर वाहन भी कब्जे में लिया गया।

Datia Bypoll 2026: कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? 7 जुलाई को पार्टी करेगी प्रत्याशी का एलान; BJP बोली- जित हमारी होगी

मुंबई तक होती थी ड्रग्स की सप्लाई

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि फैक्ट्री में तैयार की गई एमडी ड्रग्स की सप्लाई रीवा से लेकर मुंबई तक की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

रीवा जोन की सबसे बड़ी कार्रवाई

आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि रीवा जोन में नशे के कारोबार के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

MP UCC News: CM बोले- इसी महीने MP में लागू होगा UCC, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बड़ा ऐलान; जानिए वक्फ बोर्ड क्या बोले रामेश्वर शर्मा?

4 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, फंडिंग और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से मध्य प्रदेश से मुंबई तक फैले बड़े ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

चंदन सिंह (26 वर्ष), पिता राकेश सिंह, निवासी सोनवर्षा, थाना गढ़, जिला रीवा।

अशोक गुप्ता (40 वर्ष), पिता मिथिलेश गुप्ता, निवासी लालगांव, थाना गढ़, जिला रीवा।

पीकचन्द्र यादव (21 वर्ष), पिता रोशनलाल यादव, निवासी सोनवर्षा, थाना गढ़, जिला रीवा।

ऋषभ सेन (18 वर्ष), पिता रामनारायण सेन, निवासी शुकुलगवां, थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *