Aayudh

Categories

Datia Bypoll 2026: कांग्रेस का उम्मीदवार कौन? 7 जुलाई को पार्टी करेगी प्रत्याशी का एलान; BJP बोली- जित हमारी होगी

datiya by election

Datia Bypoll 2026: दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट बांटने से लेकर जीत के दावों तक, दोनों दलों के बीच बयानबाजी भी तेज होती जा रही है।

7 जुलाई तक कांग्रेस करेगी उम्मीदवार का ऐलान

सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 जुलाई तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। इसी कड़ी में प्रत्याशी चयन के लिए जिला इकाई से रिपोर्ट मंगाई गई है और वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली गई है।

टिकट की दौड़ में दिवंगत विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी उनके बेटे के नाम पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नाम भी चर्चा में हैं।

हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया का दौरा कर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी।

MP UCC News: CM बोले- इसी महीने MP में लागू होगा UCC, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बड़ा ऐलान; जानिए वक्फ बोर्ड क्या बोले रामेश्वर शर्मा?

BJP को संगठन और नरोत्तम मिश्रा पर भरोसा

भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन लगातार सक्रिय रहता है, इसलिए अलग से तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती।

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दतिया से उनका पुराना जुड़ाव है। हालांकि, टिकट पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

PM Modi Indonesia visit: इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए PM मोदी, ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर

परिवारवाद बनाम मजबूत नेतृत्व

भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पास नए चेहरे नहीं हैं, इसलिए वह एक ही परिवार पर दांव लगा रही है।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि दतिया की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह विजयपुर उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, उसी तरह दतिया में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *