Aayudh

Categories

PM Modi Indonesia visit: इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए PM मोदी, ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर

Narendra Modi

PM Modi Indonesia visit: जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की चरणबद्ध खरीद को लेकर बातचीत होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

दौरे के दौरान वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे और प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे,जो इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। ये दौरा दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर

इस दौरे का सबसे अहम पहलू भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब 2,500 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील माना जा रहा है। दोनों नेताओं की बैठक में इस रक्षा समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि यह समझौता होता है, तो इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला एक और प्रमुख देश बन जाएगा।

Ali Khamenei Funeral: 10 घंटे चलेगी खामेनेई की अंतिम यात्रा, तेहरान की सड़कों पर दिखा जनसैलाब

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच होने वाली बैठक में रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश, डिजिटल तकनीक, कनेक्टिविटी तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देश कई नए द्विपक्षीय समझौतों पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।

प्रांबानन मंदिर जाएंगे पीएम मोदी

इंडोनेशिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे। यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और भारत-इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक इतिहास का प्रमुख प्रतीक माना जाता है।

राज्यसभा सांसद और भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के अनुसार, जावा द्वीप पर स्थित प्रांबानन मंदिर परिसर दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की महत्वपूर्ण धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का एक उद्देश्य यह भी है कि भारत इस ऐतिहासिक स्मारक के संरक्षण और जीर्णोद्धार में किस तरह सहयोग कर सकता है। यह स्मारक उस दौर की याद दिलाता है, जब भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध थे।

Madarsa Board News: एमपी में मदरसा बोर्ड पर मचा सियासी बवाल! BJP-कांग्रेस समेत हिंदू और मुस्लिम संगठन आमने-सामने

रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति

पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *