Aayudh

MP UCC News: CM बोले- इसी महीने MP में लागू होगा UCC, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बड़ा ऐलान; जानिए वक्फ बोर्ड क्या बोले रामेश्वर शर्मा?

Madhya Pradesh news

MP UCC News: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इसी महीने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश, एक संविधान’ के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके समर्पण, त्याग, बुद्धिमत्ता और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने देश में एक संविधान और एक व्यवस्था की बात कही थी और मध्य प्रदेश सरकार उसी सोच को आगे बढ़ा रही है। Veer Bharat Nyas vs Jitu Patwari: वीर भारत न्यास ने जीतू पटवारी को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, 7 दिन में सार्वजनिक माफी मांगने की मांग डिफेंस सेक्टर पर भी बोले CM मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश की रक्षा क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में हाल ही में स्वर्णिम इतिहास रचा गया है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी मिसाइल विकसित कर रहा है जो दुश्मन के इलाके में करीब 1,000 किलोमीटर तक अंदर जाकर हमला करने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हो रहे निवेश से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को भी बड़ा फायदा मिलेगा। कोलार में इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात सीएम ने बताया कि भोपाल के कोलार स्थित सतगढ़ी में भी इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। Madarsa Board News: एमपी में मदरसा बोर्ड पर मचा सियासी बवाल! BJP-कांग्रेस समेत हिंदू और मुस्लिम संगठन आमने-सामने वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर क्या बोले रामेश्वर शर्मा? भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2025 के नए वक्फ अधिनियम के तहत राज्य सरकार ने बोर्ड का पुनर्गठन किया है और ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों के अनुसार दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को बोर्ड में शामिल किया गया है। उनके मुताबिक, वक्फ की संपत्तियां देश की संपत्ति हैं और उनका उपयोग गरीबों के हित में होना चाहिए। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू सदस्यों का उद्देश्य भी गरीबों का भला करना है और इससे किसी मुस्लिम समुदाय को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आपत्ति केवल उन्हें हो सकती है जो पहले वक्फ की संपत्तियों का गलत इस्तेमाल करते रहे हैं।

Project Cheetah: कूनो को मिलेगी नई सौगात! दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 6-8 और चीते, जानिए पूरी खबर

Project Cheetah: प्रोजेक्ट चीता की सफलता के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह से आठ और चीते देने पर सहमति जताई है। नई खेप को सबसे पहले मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा जाएगा। वहीं नौरादेही और गुजरात के बन्नी अभयारण्य को भी चीतों के नए ठिकाने के रूप में तैयार किया जा रहा है। Veer Bharat Nyas vs Jitu Patwari: वीर भारत न्यास ने जीतू पटवारी को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, 7 दिन में सार्वजनिक माफी मांगने की मांग दक्षिण अफ्रीका से आएंगे नए चीते वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई चर्चा के बाद भारत को छह से आठ और चीते देने पर सहमति बनी है। इसके बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नए चीतों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाहर से आने वाले चीतों के लिए भविष्य में भी कूनो ही मुख्य लॉन्चिंग ग्राउंड रहेगा। E20 Petrol Mileage: इथेनोल से कितना घटता है माइलेज? सरकार और Experts ने बताई सच्चाई ! जानिए पूरी खबर कूनो और गांधी सागर में हैं 53 चीते फिलहाल मध्य प्रदेश के कूनो और गांधी सागर अभयारण्यों में कुल 53 चीते मौजूद हैं। इनमें विदेश से लाए गए चीते और भारत में जन्मे चीते दोनों शामिल हैं। भारत में जन्मे कई चीते अब वयस्क भी हो चुके हैं, जिसे प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता माना जा रहा है। नौरादेही बनेगा तीसरा ठिकाना मध्य प्रदेश के नौरादेही अभयारण्य को चीतों का तीसरा घर बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। संभावना है कि इस साल के अंत तक कूनो से कुछ चीतों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद गुजरात के बन्नी अभयारण्य में भी चीतों की नई खेप बसाने की योजना है। PM Modi Indonesia visit: इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए PM मोदी, ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर 2022 से लगातार बढ़ रही चीतों की संख्या भारत में प्रोजेक्ट चीता के तहत 2022 में नामीबिया से 8, 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और 2026 में बोत्सवाना से 9 चीते लाए गए थे। अब दक्षिण अफ्रीका से एक और खेप आने की तैयारी है, जिससे देश में चीतों की संख्या और बढ़ेगी। राजस्थान ने भी जताई इच्छा राजस्थान सरकार ने भी अपने राज्य में चीते बसाने की इच्छा जताई है। सरिस्का में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने यह प्रस्ताव रखा। प्रोजेक्ट चीता के तहत राजस्थान के मुकुंदरा, शाहगढ़ और भैंसरोड़गढ़ अभयारण्यों को भी चीतों के लिए उपयुक्त माना गया है। Ali Khamenei Funeral: 10 घंटे चलेगी खामेनेई की अंतिम यात्रा, तेहरान की सड़कों पर दिखा जनसैलाब चीता कॉरिडोर बनाने की तैयारी कूनो से कई चीते लगातार राजस्थान की सीमा में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच एक चीता कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। इससे चीतों की आवाजाही और संरक्षण दोनों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

PM Modi Indonesia visit: इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए PM मोदी, ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर

Narendra Modi

PM Modi Indonesia visit: जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की चरणबद्ध खरीद को लेकर बातचीत होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। दौरे के दौरान वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे और प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे,जो इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। ये दौरा दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर इस दौरे का सबसे अहम पहलू भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब 2,500 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील माना जा रहा है। दोनों नेताओं की बैठक में इस रक्षा समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि यह समझौता होता है, तो इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला एक और प्रमुख देश बन जाएगा। Ali Khamenei Funeral: 10 घंटे चलेगी खामेनेई की अंतिम यात्रा, तेहरान की सड़कों पर दिखा जनसैलाब इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच होने वाली बैठक में रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश, डिजिटल तकनीक, कनेक्टिविटी तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देश कई नए द्विपक्षीय समझौतों पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं। प्रांबानन मंदिर जाएंगे पीएम मोदी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे। यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और भारत-इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक इतिहास का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। राज्यसभा सांसद और भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के अनुसार, जावा द्वीप पर स्थित प्रांबानन मंदिर परिसर दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की महत्वपूर्ण धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का एक उद्देश्य यह भी है कि भारत इस ऐतिहासिक स्मारक के संरक्षण और जीर्णोद्धार में किस तरह सहयोग कर सकता है। यह स्मारक उस दौर की याद दिलाता है, जब भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध थे। Madarsa Board News: एमपी में मदरसा बोर्ड पर मचा सियासी बवाल! BJP-कांग्रेस समेत हिंदू और मुस्लिम संगठन आमने-सामने रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ali Khamenei Funeral: 10 घंटे चलेगी खामेनेई की अंतिम यात्रा, तेहरान की सड़कों पर दिखा जनसैलाब

Ayatollah Ali Khamenei

Ali Khamenei Funeral: तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई किओ अंतिम यात्रा आज से शुरू हो गई है। सुबह से ही ईरान की राजधानी तेहरान की सड़को को पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लाखों लोग अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर जुटे हैं। E20 Petrol Mileage: इथेनोल से कितना घटता है माइलेज? सरकार और Experts ने बताई सच्चाई ! जानिए पूरी खबर 10 km तक चलेगी यात्रा खामेनेई का पार्थिव शरीर तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला से अंतिम यात्रा के लिए रवाना किया गया। रिपोर्ट्स की मने तो यह यात्रा करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगी और 10 से 12 घंटे तक चल सकती है। रास्ते भर लोग हाथों में ईरानी झंडे लेकर अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। भारी पुलिस बल तैनाती अंतिम यात्रा में ईरान सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सैन्य अधिकारी, धार्मिक नेता और अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। इर्रानी प्रशासन का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। Celebratory Firing Case : बिहार के BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की जेल, देना होगा 25 लाख मुआवजा पवित्र शहर कोम भी ले जाया जाएगा शव अंतिम यात्रा पूरी होने के बाद अयातुल्लाह अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को आगे की धार्मिक रस्मों के लिए पवित्र शहर कोम ले जाया जाएगा। वहां इस्लामी परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। खामेनेई के निधन के बाद पूरे ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। देशभर में सरकारी इमारतों पर झंडे झुके हुए हैं और कई सार्वजनिक कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। लाखों लोगों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि देश में उनका राजनीतिक और धार्मिक प्रभाव कितना गहरा था।