HIGHLIGHTS:
- 33% महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
- 26 अप्रैल को भोपाल में पैदल मार्च का ऐलान
- जीतू पटवारी और उमंग सिंघार करेंगे अगुवाई
- माता मंदिर से रोशनपुरा तक निकलेगा मार्च
- BJP पर बिल लागू न करने का आरोप
Women reservation bill: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण का मुद्दा अब राजनीतिक केंद्र बनता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने 26 अप्रैल को बड़ा पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है।
Israel Hezbollah War: ट्रम्प के सीजफायर ऐलान के बाद, इजरायल-लेबनान में फिर शुरू हुई गोलीबारी
33% आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन
कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मुद्दा लंबे समय से लंबित है और इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने इस बिल को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया और इसके क्रियान्वयन को टाल दिया।
AMIT SHAH SATEMENT: बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, “दीदी आउट, BJP इन” – अमित शाह का बड़ा दावा
माता मंदिर से रोशनपुरा तक मार्च
प्रस्तावित पैदल मार्च माता मंदिर से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन भी इस आयोजन को लेकर अलर्ट है और ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी की जा रही है।
बड़े नेताओं की मौजूदगी
इस मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खुद नेतृत्व करेंगे। पार्टी इसे महिला अधिकारों से जुड़े बड़े आंदोलन के रूप में पेश करने की रणनीति बना रही है, जिससे जनता के बीच मजबूत संदेश दिया जा सके।