HIGHLIGHTS:
- पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान का दावा
- बीजेपी को 110 सीटों पर बढ़त मिलने का अनुमान
- “दीदी जाने वाली हैं” – शाह का बड़ा बयान
- बंगाली चेहरे को ही बनाया जाएगा CM
- सत्ता में आए तो भ्रष्टाचार की होगी जांच
AMIT SHAH SATEMENT: कोलकाता। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में जनता ने रिकॉर्ड मतदान किया। उन्होंने इसे “डर से विश्वास की यात्रा” बताया और कहा कि किसी भी तरह की हिंसा नहीं हुई, इसके लिए निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों को धन्यवाद । शाह ने मतदाताओं की भागीदारी को लोकतंत्र के लिए उत्साहजनक बताया।
MP AYOG: SC-ST के बाद अब महिला आयोग पर नजर, आज हो सकता है बड़ा ऐलान
बीजेपी को भारी बढ़त का दावा
अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली है। उनके अनुसार, 152 सीटों में से करीब 110 सीटों पर पार्टी जीत दर्ज कर सकती है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के साथ मिलाकर बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। शाह ने जोर देकर कहा, बंगाल में बदलाव तय है, दीदी जाने वाली हैं और बीजेपी आने वाली है।
MP missing cases : 10 दिनों में MP से 100 लोग गायब, सिर्फ 2 मिले; 98 अब भी लापता!
CM फेस और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख
शाह ने साफ किया कि बीजेपी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कोई बाहरी नहीं होगा, बल्कि बंगाल का ही निवासी और बंगाली भाषी व्यक्ति होगा। उन्होंने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार टीएमसी सत्ता में नहीं लौटेगी। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि सरकार बनने पर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।