HIGHLIGHTS:
- डोनाल्ड ट्रंप ने 3 हफ्ते सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया
- ऐलान के तुरंत बाद दोनों पक्षों के बीच फिर हमले
- इजरायली रक्षा बल ने रॉकेट लॉन्चर नष्ट किया
- हिजबुल्लाह ने इजरायली विमान पर मिसाइल दागी
- सीजफायर उल्लंघन से बढ़ा तनाव
Israel Hezbollah War: वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष में 3 हफ्ते तक सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया था। लेकिन इस घोषणा के कुछ ही समय बाद हालात फिर बिगड़ते नजर आए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
MP missing cases : 10 दिनों में MP से 100 लोग गायब, सिर्फ 2 मिले; 98 अब भी लापता!
रॉकेट हमले और जवाबी कार्रवाई
इजरायली रक्षा बल (IDF) के मुताबिक, सबसे पहले लेबनान की ओर से उत्तरी इजरायल के शतुला क्षेत्र पर रॉकेट दागे गए। इसके जवाब में इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। IDF ने रॉकेट लॉन्चर को नष्ट करने के साथ एक और लॉन्चर को भी हमले में तबाह कर दिया।
Bhopal Dharna Ban : भोपाल में धारा 163 लागू, CM हाउस के पास चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक
मिसाइल और ड्रोन हमले, सीजफायर पर सवाल
आईडीएफ के अनुसार, हिजबुल्लाह ने इजरायली वायुसेना के विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी, हालांकि वह निशाने पर नहीं लग सकी। इसके अलावा रॉकेट और विस्फोटक ड्रोन से भी हमला किया गया। जवाबी कार्रवाई में तीन हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए। इन घटनाओं ने सीजफायर समझौते की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता
लगातार हो रहे हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। कई देशों और संगठनों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और सीजफायर का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो यह संघर्ष बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ेगी।