Aayudh

Teacher Sexual Abuse: महाराष्ट्र में चौथी क्लास की बच्ची के साथ दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार

ACCUSE ARRESTED

HIGHLGHTS:

  • बुजुर्ग टीचर नंदलाल मराठे पर 2 साल से शोषण का आरोप
  • अश्लील वीडियो दिखाकर बच्ची को फंसाया
  • झाड़ू लगाने के बहाने सुबह स्कूल बुलाता था
  • 30 अप्रैल को स्कूल में रेप किया
  • POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार, जांच जारी

 

ACCUSE ARRESTED
ACCUSE ARRESTED

Teacher Sexual Abuse: जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां जिला परिषद स्कूल के बुजुर्ग शिक्षक नंदलाल नारायण मराठे पर चौथी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने करीब 2 साल तक बच्ची का शोषण किया, साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया।

NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात

स्कूल में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाता था

आरोपी टीचर स्कूल खुलने से पहले सुबह 10 बजे बच्ची को झाड़ू लगाने के बहाने बुलाता था। खाली स्कूल में वह बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उसका शोषण करता था। सूचना के मुताबिक 30 अप्रैल को स्कूल के अंतिम दिन भी टीचर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

PM Modi Netherlands visit: PM मोदी बोले- भारत बना इनोवेशन पावर, नीदरलैंड में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

बच्ची ने माँ को बताया सच

पीड़िता धरणगांव तहसील के एक गांव में रहती है। लंबे समय से चल रहे यौन शोषण से बेहद परेशान होकर बच्ची ने आखिरकार अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद मां ने तुरंत धरणगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश

POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तारी

पुलिस ने तुरंत POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नंदलाल नारायण मराठे को गिरफ्तार कर लिया। डीवाईएसपी अण्णासाहेब घोलप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही स्कूल प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है और टीचर पर विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *