Aayudh

Categories

GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश

Head Constable Arrested

HIGHLIGHTS:

  • राजकोट में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
  • महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल के लगाए आरोप
  • आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप
  • पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
  • मामले के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप

 

GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: राजकोट। गुजरात के राजकोट से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक ब्रांच में तैनात एक हेड कांस्टेबल को महिला से कथित दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आरोपी की पहचान इमरान हबीबभाई राउमा के रूप में हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

Bhojshala Verdict: भोजशाला में गूंजे जयकारे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में शुरू हुई पूजा

महिला ने लगाए ब्लैकमेल और धमकी के आरोप

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी से एक टेलर की दुकान पर हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती की और उसके फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि डर और बदनामी के कारण वह लंबे समय तक शिकायत नहीं कर सकी। बाद में आरोपी की प्रताड़ना बढ़ने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ISIS Commander Killed: अमेरिका का बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन; ISIS का टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

बच्ची के सामने अशोभनीय हरकतों का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी छोटी बच्ची के सामने भी अशोभनीय व्यवहार करता था, जिससे बच्ची मानसिक रूप से परेशान हो गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी महिला पर लगातार दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dewas blast update: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस सुभाष काकड़े के नेतृत्व में आयोग गठित

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत दर्ज होने के बाद राजकोट पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *