Teacher Sexual Abuse: महाराष्ट्र में चौथी क्लास की बच्ची के साथ दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार

HIGHLGHTS: बुजुर्ग टीचर नंदलाल मराठे पर 2 साल से शोषण का आरोप अश्लील वीडियो दिखाकर बच्ची को फंसाया झाड़ू लगाने के बहाने सुबह स्कूल बुलाता था 30 अप्रैल को स्कूल में रेप किया POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार, जांच जारी Teacher Sexual Abuse: जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां जिला परिषद स्कूल के बुजुर्ग शिक्षक नंदलाल नारायण मराठे पर चौथी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने करीब 2 साल तक बच्ची का शोषण किया, साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया। NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात स्कूल में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाता था आरोपी टीचर स्कूल खुलने से पहले सुबह 10 बजे बच्ची को झाड़ू लगाने के बहाने बुलाता था। खाली स्कूल में वह बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उसका शोषण करता था। सूचना के मुताबिक 30 अप्रैल को स्कूल के अंतिम दिन भी टीचर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। PM Modi Netherlands visit: PM मोदी बोले- भारत बना इनोवेशन पावर, नीदरलैंड में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद बच्ची ने माँ को बताया सच पीड़िता धरणगांव तहसील के एक गांव में रहती है। लंबे समय से चल रहे यौन शोषण से बेहद परेशान होकर बच्ची ने आखिरकार अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद मां ने तुरंत धरणगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तारी पुलिस ने तुरंत POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नंदलाल नारायण मराठे को गिरफ्तार कर लिया। डीवाईएसपी अण्णासाहेब घोलप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही स्कूल प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है और टीचर पर विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात

HIGHLIGHTS: NEET पेपर लीक में दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार NTA की एक्सपर्ट थी आरोपी महिला लेक्चरर छात्रों को पहले ही नोट करवाए गए सवाल CBI ने कई शहरों में की छापेमारी अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार NEET PAPER LEAK MASTERMIND: नई दिल्ली। NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरी कथित मास्टरमाइंड मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मनीषा पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर हैं और उन्हें NTA ने परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। बता दें कि जांच एजेंसी के मुताबिक, उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच हासिल थी। NEET Exam CBT Mode : अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा, रद्द हुई परीक्षा 21 जून को पेन पेंसिल माध्यम से कोचिंग के बहाने छात्रों को नोट करवाए सवाल जांच में सामने आया कि अप्रैल 2026 के दौरान मनीषा ने पुणे में अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लासेस आयोजित की थीं। इन क्लासेस में छात्रों को कई सवाल समझाए गए और उन्हें नोटबुक में लिखने के लिए कहा गया। CBI के अनुसार, इनमें से ज्यादातर सवाल 3 मई 2026 को हुई NEET UG परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। इस पूरे नेटवर्क में मनीषा वाघमारे के जरिए संभावित उम्मीदवारों को जुटाया गया था। NEET Paper Leak 2026 : NEET पेपर लीक मामले में अब तक 7 गिरफ्तार, राजस्थान में 1000 कैंडिडेट्स तक पहुंचा पेपर! NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात CBI का कहना है कि मनीषा परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा थीं और उनकी भूमिका बेहद अहम थी। इससे पहले PV कुलकर्णी की गिरफ्तारी हुई थी और अब मनीषा को दूसरा बड़ा मास्टरमाइंड माना जा रहा है। एजेंसी लगातार इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। NEET UG 2026 Cancelled : नीट यूजी 2026 का पेपर रद्द, जल्द होगी नई एग्जाम डेट जारी; 23 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में CBI ने दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहल्यानगर समेत 6 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और कई अहम रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। अब तक इस मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य को ट्रांजिट रिमांड के बाद दिल्ली लाया गया है।
DIGVIJAY SINGH VIRAL VIDEO: दिग्विजय- मैं तुमसे ज्यादा सनातनी हूं; इंदौर में सनातन पर भिड़े दिग्विजय और उषा ठाकुर

HIGHLIGHTS: इंदौर में दिग्विजय-उषा आमने-सामने सनातन धर्म पर हुई तीखी बहस नर्मदा परिक्रमा को लेकर सवाल रेसीडेंसी कोठी में गरमाया माहौल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल DIGVIJAY SINGH VIRAL VIDEO: मध्यप्रदेश। इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में शनिवार सुबह उस समय राजनीतिक माहौल गर्म हो गया, जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा नेत्री उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म को लेकर तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे पर थे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान उषा ठाकुर भी वहां पहुंचीं। Azam Khan conviction case: सपा नेता आजम खान को 2 साल की सजा, 2019 में दिया था विवादित बयान सनातन धर्म को लेकर शुरू हुई बहस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच सनातन धर्म को लेकर चर्चा शुरू हुई, जो कुछ ही देर में दोनों नेताओं के बीच सीधी बहस में बदल गई। जहां दिग्विजय सिंह ने कहा कि- मेरी बहन, मैं सनातन धर्म को मानने वाला हूं। आप तो पहले हिंदू-हिंदू करती थीं, मेरे कहने पर ही आपने सनातन शब्द स्वीकार किया है। नर्मदा परिक्रमा और व्रत पर सवाल बहस के दौरान दिग्विजय सिंह ने खुद को सनातनी बताते हुए उषा ठाकुर से सवाल किया, क्या तुमने नर्मदा परिक्रमा की है क्या? तुम एकादशी का व्रत करती हो क्या? बताया जा रहा है कि इस पर उषा ठाकुर ने सिर हिलाकर न में जवाब दिया। इसके बाद माहौल और ज्यादा राजनीतिक हो गया। GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो उषा ठाकुर ने जवाब में कहा कि दिग्विजय सिंह व्यक्तिगत रूप से सनातनी हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसा दिखाई नहीं देता। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा, सार्वजनिक रूप से ही तो कह रहा हूं। दोनों नेताओं की यह बहस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Azam Khan conviction case: सपा नेता आजम खान को 2 साल की सजा, 2019 में दिया था विवादित बयान

HIGHLIGHTS: आजम खान को 2 साल की सजा 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया 2019 चुनावी बयान बना मामला आचार संहिता उल्लंघन में दोषी करार पहले से जेल में बंद हैं आजम खान Azam Khan conviction case: उत्तरप्रदेश। रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने सीनियर सपा नेता Azam Khan को 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए विवादित बयान मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि यह मामला आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा हुआ था, जिस पर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। PM Modi Netherlands visit: PM मोदी बोले- भारत बना इनोवेशन पावर, नीदरलैंड में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद क्या था विवादित बयान यह मामला 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए उस बयान से जुड़ा है जिसमें आजम खान ने कथित रूप से अधिकारियों पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनका यह बयान खूब वायरल हुआ था और शिकायत दर्ज की गई। अब अदालत ने माना कि यह बयान आचार संहिता के दायरे में गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है, जिसके आधार पर सजा सुनाई गई। Bhojshala Verdict: भोजशाला में गूंजे जयकारे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में शुरू हुई पूजा पहले से जेल की हवा में है आज़म खान आजम खान वर्तमान में रामपुर जेल में बंद हैं और पहले से ही कई मामलों में कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में भी उन्हें बड़ा झटका लगा था जब सेशन कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से जुड़े पैन कार्ड मामले में भी सजा बरकरार रखी गई थी। Bhojshala Verdict: भोजशाला में गूंजे जयकारे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में शुरू हुई पूजा राजनीतिक हलचल तेज इस नए फैसले के बाद सपा नेता की कानूनी और राजनीतिक मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मामले को लेकर सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। आने वाले दिनों में इस फैसले के राजनीतिक असर पर नजर रहेगी।
PM Modi Netherlands visit: PM मोदी बोले- भारत बना इनोवेशन पावर, नीदरलैंड में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

HIGHLIGHTS: पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया स्वागत बोले- भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनना चाहता है भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर भारत-नीदरलैंड के बीच व्यापार और डिफेंस सहयोग पर जोर वैश्विक संकट और लोकतंत्र पर भी बोले पीएम मोदी PM Modi Netherlands visit: नीदरलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन, रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार और भारत के राजदूत कुमार तुहिन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए उन्हें ऐसा लगा जैसे वह नीदरलैंड नहीं बल्कि भारत में ही किसी कार्यक्रम में मौजूद हैं। पीएम ने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने डच संस्कृति को अपनाया, लेकिन अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा। Modi ji welcome in netherlands pic.twitter.com/cbCCxAAXbM — Khan Afroz خان افروز (@Khanaf00) May 16, 2026 भारत की ताकत और विकास मॉडल पर जोर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है और देश तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि एक दशक पहले भारत मोबाइल फोन आयात करता था, लेकिन आज देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन गया है। उन्होंने भारत में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का भी जिक्र किया और कहा कि देश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे, मेट्रो नेटवर्क और आधुनिक रेलवे नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। भारत-नीदरलैंड साझेदारी को मिलेगा नया विस्तार पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, डिफेंस और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड भारतीय कारोबार के लिए यूरोप का नेचुरल गेटवे बन सकता है। पीएम ने यह भी कहा कि दोनों देश मिलकर ट्रस्टेड और ट्रांसपेरेंट सप्लाई चेन तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। UAE LPG Supply Agreement : PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई समेत किये ये 7 बड़े समझौते इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अपने डच समकक्ष रॉब जेटेन के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले अबू धाबी में पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को लेकर भी महत्वपूर्ण समझौते हुए थे। वैश्विक चुनौतियों और लोकतंत्र पर बोले पीएम मोदी अपने भाषण में पीएम मोदी ने वैश्विक संकटों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, युद्ध और ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और यह दशक आपदाओं का दशक बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया तेजी से बदलाव नहीं करेगी तो कई देशों की आर्थिक उपलब्धियां प्रभावित हो सकती हैं। पीएम मोदी ने भारत के लोकतंत्र की ताकत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाला था। पीएम ने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यही देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
Dalmandi Mosque Demolition: दालमंडी में 6 मस्जिदों पर चला बुलडोजर, 70 से ज्यादा मकान ध्वस्त

HIGHLIGHTS: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई तेज 70 से ज्यादा मकान अब तक ध्वस्त 6 मस्जिदें भी बुलडोजर कार्रवाई की जद में इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हापुड़ में सपा नेता के मकान पर भी चला बुलडोजर Dalmandi Mosque Demolition: उत्तरप्रदेश। वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई तेज कर दी है। बता दें कि इलाके में अब तक 70 से ज्यादा मकान और भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर इलाके में लगातार भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। ISIS Commander Killed: अमेरिका का बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन; ISIS का टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर 6 मस्जिदें भी कार्रवाई की जद में प्रशासन ने दालमंडी क्षेत्र की 6 मस्जिदों को भी सड़क चौड़ीकरण की जद में बताया है। जिसके बाद मस्जिद कमेटियों को ढांचे शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन मस्जिदों के नाम सामने आए हैं उनमें लंगड़े हाफिज मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद, शाह मस्जिद और करीमुल्लाह बेग मस्जिद शामिल हैं। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश दालमंडी के 187 मकान चिन्हित प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दालमंडी में कुल 187 मकानों और निर्माणों को चिन्हित किया गया है। इनमें से कई निर्माण सड़क चौड़ीकरण में बाधा माने जा रहे हैं। कभी पूर्वांचल के बड़े बाजारों में गिनी जाने वाली दालमंडी अब बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। Dewas blast update: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस सुभाष काकड़े के नेतृत्व में आयोग गठित हापुड़ में भी चला बुलडोजर दूसरी ओर हापुड़ में समाजवादी पार्टी नेता अय्यूब सिद्दीकी के कथित अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। मामले में प्रशासन का कहना है कि मकान तालाब की जमीन पर बना था इसलिए कार्रवाई की गयी थी। वहीं विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई चुनिंदा लोगों को निशाना बनाकर की जा रही है। इस मुद्दे पर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
Shani Jayanti 2026: जीवन में लगातार हो रही हैं अनहोनी, क्या शनिदेव हैं नाराज? यहां जानिए

HIGHLIGHTS: 13 साल बाद शनिवार को पड़ रही है शनि जयंती धन हानि और तनाव को माना जाता है शनि का संकेत पीपल के नीचे दीपक जलाना शुभ माना गया शनि चालीसा और हनुमान चालीसा पाठ की सलाह जरूरतमंदों की मदद से प्रसन्न होते हैं शनिदेव Shani Jayanti 2026: इस साल शनि जयंती का महत्व और भी खास माना जा रहा है, क्योंकि करीब 13 साल बाद यह पर्व शनिवार के दिन पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि शनि शुभ हों तो जीवन में सफलता, सम्मान और स्थिरता मिलती है, लेकिन अशुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति को आर्थिक, पारिवारिक और करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनि जयंती पर किए गए विशेष उपायों को बेहद प्रभावी माना गया है। Weddings Without Gold : क्या बिना सोने के हो सकती है शादी? PM मोदी की अपील के बाद शुरू हुई नई बहस ये घटनाएं मानी जाती हैं शनि के अशुभ संकेत ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को लगातार धन हानि हो रही हो, पैसा टिक नहीं रहा हो या बार-बार आर्थिक संकट आ रहा हो, तो इसे शनि के अशुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है। इसके अलावा परिवार में लगातार झगड़े, मानसिक तनाव और बिना वजह विवाद भी शनि की नाराजगी से जोड़े जाते हैं। वहीं मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना, करियर में रुकावटें आना और समाज में सम्मान कम होना भी शनि दोष के संकेत माने जाते हैं। Shani Sade Sati 2026 : 13 मार्च को अस्त होंगे शनि, इन राशियों को साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी राहत शनि जयंती पर करें ये खास उपाय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। काले तिल, उड़द दाल और सरसों के तेल का दान करने से भी शनि दोष कम होने की मान्यता है। इसके साथ ही हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कई लोग दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ भी करते हैं, जिसे शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने वाला माना गया है। इन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान शनि जयंती के दिन तामसिक भोजन, शराब और गलत व्यवहार से दूर रहने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मजदूरों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों का सम्मान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अच्छे कर्म, विनम्र व्यवहार और जरूरतमंदों की मदद करना शनि के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने वाला माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश

HIGHLIGHTS: राजकोट में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल के लगाए आरोप आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की मामले के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: राजकोट। गुजरात के राजकोट से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक ब्रांच में तैनात एक हेड कांस्टेबल को महिला से कथित दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आरोपी की पहचान इमरान हबीबभाई राउमा के रूप में हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। Bhojshala Verdict: भोजशाला में गूंजे जयकारे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में शुरू हुई पूजा महिला ने लगाए ब्लैकमेल और धमकी के आरोप पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी से एक टेलर की दुकान पर हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती की और उसके फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि डर और बदनामी के कारण वह लंबे समय तक शिकायत नहीं कर सकी। बाद में आरोपी की प्रताड़ना बढ़ने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ISIS Commander Killed: अमेरिका का बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन; ISIS का टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर बच्ची के सामने अशोभनीय हरकतों का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी छोटी बच्ची के सामने भी अशोभनीय व्यवहार करता था, जिससे बच्ची मानसिक रूप से परेशान हो गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी महिला पर लगातार दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Dewas blast update: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस सुभाष काकड़े के नेतृत्व में आयोग गठित पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शिकायत दर्ज होने के बाद राजकोट पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
Bhojshala Verdict: भोजशाला में गूंजे माँ के जयकारे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में शुरू हुई पूजा

HIGHLIGHTS: हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में पूजा शुरू श्रद्धालुओं की सुबह से लगी भीड़ अशोक जैन, गोपाल शर्मा और विश्वास पांडे ने किए दर्शन परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में Bhojshala Verdict: धार। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा भोजशाला को मां वाग्देवी मंदिर मानने के फैसले के बाद धार में माहौल पूरी तरह बदल गया है। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला परिसर पहुंचने लगे और पूजा-अर्चना शुरू हो गई। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि लंबे समय से विवादों में रही भोजशाला अब एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बन गई है। Bhojshala Verdict : धार का भोजशाला मंदिर है… हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग पर लगाई मुहर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने किए दर्शन हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज भोजशाला में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। साथ ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी अशोक जैन, गोपाल शर्मा और विश्वास पांडे ने भी भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन किए। इस दौरान परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भोजशाला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। Bhojshala Verdict : भोजशाला विवाद पर आज बड़ा फैसला! हाईकोर्ट के निर्णय से तय होगी आगे की दिशा, धार-इंदौर में बढ़ाई सुरक्षा कोर्ट ने ASI का 2003 का आदेश किया रद्द हाईकोर्ट ने अपने 242 पन्नों के फैसले में कहा कि भोजशाला का धार्मिक और ऐतिहासिक स्वरूप मां वाग्देवी के मंदिर का है। अदालत ने वैज्ञानिक और पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर माना कि यह स्थान राजा भोज के समय संस्कृत शिक्षा केंद्र और मंदिर के रूप में स्थापित था। कोर्ट ने ASI के 7 अप्रैल 2003 के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही अदालत ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद निर्माण के लिए अलग भूमि आवंटन हेतु राज्य सरकार से संपर्क करने की बात भी कही है। मुस्लिम पक्ष करेगा कानूनी लड़ाई फैसला आने के बाद धार शहर में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष ने फैसले पर असहमति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करेगा। ऐसे में भोजशाला विवाद अभी आगे भी कानूनी और राजनीतिक चर्चा का विषय बना रह सकता है।
ISIS Commander Killed: अमेरिका का बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन; ISIS का टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

HIGHLIGHTS: अमेरिका ने ISIS कमांडर अल-मिनुकी को मार गिराने का दावा किया ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ऑपरेशन की जानकारी दी नाइजीरिया की सेना के साथ मिलकर हुआ संयुक्त अभियान अल-मिनुकी को ISIS का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर बताया गया ऑपरेशन से ISIS नेटवर्क को बड़ा झटका लगने का दावा ISIS Commander Killed: वांशिगटन डीसी। अमेरिका ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराने का दावा किया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की। ट्रंप ने बताया कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना और नाइजीरिया की सेना ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। Foreign Travel Tax: PM मोदी बोले- विदेश घूमने पर नहीं लगेगा टैक्स, कहा कोई पाबंदी नहीं, अफवाहों से बचें! ISIS का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर बताया गया डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, अबू-बिलाल अल-मिनुकी ISIS का ग्लोबल लेवल पर दूसरा सबसे बड़ा कमांडर था। वह अफ्रीका में छिपकर आतंकवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था और कई आतंकी नेटवर्क को निर्देश दे रहा था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को लंबे समय से उसके ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसी इनपुट के आधार पर विशेष ऑपरेशन की योजना बनाई गई। अमेरिका का दावा है कि अल-मिनुकी कई अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिशों में शामिल था। Dewas Blast Update : देवास फैक्ट्री ब्लास्ट में 5 मौतें और 2 मजदूर लापता, पूरी फैक्ट्री बने बिना ही शुरू हुआ बारूद का काम ISIS नेटवर्क को बड़ा झटका अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि अल-मिनुकी के मारे जाने से ISIS के वैश्विक नेटवर्क और उसकी ऑपरेशनल क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचेगा। ट्रंप ने कहा कि वह अफ्रीका में आतंक फैलाने के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने की साजिशों में भी शामिल था। इस ऑपरेशन के बाद अमेरिका ने नाइजीरिया सरकार और वहां की सुरक्षा एजेंसियों का भी धन्यवाद किया। सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कार्रवाई अफ्रीका में सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ बड़ा संदेश है। UAE LPG Supply Agreement : PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई समेत किये ये 7 बड़े समझौते अफ्रीका में बढ़ती आतंकी गतिविधियों पर नजर पिछले कुछ वर्षों में अफ्रीका के कई हिस्सों में ISIS और उससे जुड़े संगठनों का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। नाइजीरिया, साहेल क्षेत्र और आसपास के देशों में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इसी कारण अमेरिका और अफ्रीकी देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। माना जा रहा है कि यह ऑपरेशन भविष्य में संयुक्त सैन्य अभियानों को और गति देगा तथा आतंकवादी नेटवर्क पर दबाव बढ़ाएगा।