Dewas blast update: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस सुभाष काकड़े के नेतृत्व में आयोग गठित

HIGHLIGHTS: देवास हादसे की न्यायिक जांच के आदेश रिटायर्ड जस्टिस सुभाष काकड़े आयोग प्रमुख बने हादसे में लापरवाही और जिम्मेदारी तय होगी सुरक्षा नियमों और लाइसेंस शर्तों की जांच होगी आयोग एक महीने में सरकार को रिपोर्ट देगा Dewas blast update: भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है। सरकार ने आयोग को हादसे के हर पहलू की गहराई से जांच करने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। Dollar Vs Rupees : रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 95.94 तक गिरा, जानिये क्या है कारण ? हादसे के कारणों और लापरवाही की होगी पड़ताल जांच आयोग यह पता लगाएगा कि फैक्ट्री में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। आयोग फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण और उपयोग से जुड़े नियमों की जांच करेगा। साथ ही लाइसेंस शर्तों, फैक्ट्री अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और श्रम सुरक्षा कानूनों के पालन की स्थिति का भी परीक्षण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। Dewas Blast Update : देवास फैक्ट्री ब्लास्ट में 5 मौतें और 2 मजदूर लापता, पूरी फैक्ट्री बने बिना ही शुरू हुआ बारूद का काम राहत और बचाव कार्यों की भी होगी समीक्षा सरकार ने आयोग को हादसे के दौरान और उसके बाद किए गए अग्निशमन, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता की जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी है। आयोग यह देखेगा कि मेडिकल सहायता, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक प्रतिक्रिया कितनी तेज और प्रभावी रही। साथ ही यह भी जांच होगी कि हादसे के समय सुरक्षा संसाधन पर्याप्त थे या नहीं। इस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। UAE LPG Supply Agreement : PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई समेत किये ये 7 बड़े समझौते एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट राज्य शासन ने आयोग को राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से एक महीने के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। आयोग भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों, निरीक्षण प्रणाली और नियामक व्यवस्था में सुधार के सुझाव भी देगा। इस हादसे के बाद प्रदेश में पटाखा फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर आयोग की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Foreign Travel Tax: PM मोदी बोले- विदेश घूमने पर नहीं लगेगा टैक्स, कहा कोई पाबंदी नहीं, अफवाहों से बचें!

HIGHLIGHTS: PM मोदी ने विदेश यात्रा टैक्स की खबरों को बताया फर्जी कहा- विदेश जाने पर कोई पाबंदी लगाने का सवाल नहीं लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पूलिंग अपनाने की अपील सोना खरीदने और विदेश यात्रा टालने की सलाह दी दिल्ली में EV पार्किंग शुल्क पर 50% छूट लागू होगी Foreign Travel Tax: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स या सेस लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि सरकार विदेश यात्राओं पर किसी तरह की पाबंदी लगाने पर विचार नहीं कर रही है। पीएम ने कहा कि सरकार देशवासियों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें दावा किया गया था कि विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स लगाने को लेकर हाईलेवल चर्चा चल रही है। This is totally false. Not an iota of truth in this. There is no question of putting such restrictions on foreign travel. We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV — Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026 हाल ही में विदेश यात्रा टालने की अपील हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में लोगों से कुछ समय के लिए विदेश यात्राएं टालने की अपील की थी। 10 मई को हैदराबाद और 11 मई को वडोदरा में दिए भाषणों में उन्होंने कहा था कि वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से शादी, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालने, पेट्रोल-डीजल की बचत करने और ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की थी। PM Modi Appeal : पीएम मोदी की अपील पर सियासत, राहुल गांधी ने कहा सरकार जवाबदेही से बच रही PM मोदी की 5 बड़ी अपीलें चर्चा में 1. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने 2. खाने के तेल की खपत कम करने 3. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की भी अपील की 4. सोने के आयात और खाद्य तेल की खपत काम करने 5. विदेश यात्राएं टालने की अपील की थी PM Fuel Saving Appeal : पीएम की अपील के बाद ई-रिक्शा पर पहुंचे लघु उद्योग निगम अध्यक्ष, समर्थकों का निकाला काफिला दिल्ली में EV को बढ़ावा, पार्किंग फीस में 50% छूट इसी बीचनई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 18 मई से NDMC क्षेत्र की सभी पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों को 50% शुल्क छूट मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों के लिए फ्री शटल बस सेवा भी शुरू की गई है, ताकि निजी वाहनों का उपयोग कम हो और ईंधन की बचत हो सके। NDMC का यह कदम ग्रीन मोबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम माना जा रहा है।