Aayudh

Categories

Foreign Travel Tax: PM मोदी बोले- विदेश घूमने पर नहीं लगेगा टैक्स, कहा कोई पाबंदी नहीं, अफवाहों से बचें!

Foreign Travel Tax

HIGHLIGHTS: 

  • PM मोदी ने विदेश यात्रा टैक्स की खबरों को बताया फर्जी
  • कहा- विदेश जाने पर कोई पाबंदी लगाने का सवाल नहीं
  • लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पूलिंग अपनाने की अपील
  • सोना खरीदने और विदेश यात्रा टालने की सलाह दी
  • दिल्ली में EV पार्किंग शुल्क पर 50% छूट लागू होगी

 

Foreign Travel Tax: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स या सेस लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि सरकार विदेश यात्राओं पर किसी तरह की पाबंदी लगाने पर विचार नहीं कर रही है। पीएम ने कहा कि सरकार देशवासियों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें दावा किया गया था कि विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स लगाने को लेकर हाईलेवल चर्चा चल रही है।

 

हाल ही में विदेश यात्रा टालने की अपील

हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में लोगों से कुछ समय के लिए विदेश यात्राएं टालने की अपील की थी। 10 मई को हैदराबाद और 11 मई को वडोदरा में दिए भाषणों में उन्होंने कहा था कि वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से शादी, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालने, पेट्रोल-डीजल की बचत करने और ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की थी।

PM Modi Appeal : पीएम मोदी की अपील पर सियासत, राहुल गांधी ने कहा सरकार जवाबदेही से बच रही

PM मोदी की 5 बड़ी अपीलें चर्चा में

1. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने
2. खाने के तेल की खपत कम करने
3. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की भी अपील की
4. सोने के आयात और खाद्य तेल की खपत काम करने
5. विदेश यात्राएं टालने की अपील की थी

PM Fuel Saving Appeal : पीएम की अपील के बाद ई-रिक्शा पर पहुंचे लघु उद्योग निगम अध्यक्ष, समर्थकों का निकाला काफिला

दिल्ली में EV को बढ़ावा, पार्किंग फीस में 50% छूट

इसी बीचनई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 18 मई से NDMC क्षेत्र की सभी पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों को 50% शुल्क छूट मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों के लिए फ्री शटल बस सेवा भी शुरू की गई है, ताकि निजी वाहनों का उपयोग कम हो और ईंधन की बचत हो सके। NDMC का यह कदम ग्रीन मोबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *