PM Fuel Saving Appeal : भोपाल। मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ने पदभार ग्रहण करने के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने घर से ई-रिक्शा में बैठकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। हालांकि उनके साथ कई समर्थक अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे, जिससे यह चर्चा का विषय भी बन गया।
बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईरान-इजराइल युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है।
भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत कार्यक्रम
सत्येंद्र भूषण सिंह के साथ अन्य बोर्ड और निगमों के पदाधिकारी भी आज अपना पदभार ग्रहण करने पहुंचे। इनमें मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी और उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन शामिल हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने भी पदभार संभाला। सभी नेताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
समर्थकों की गाड़ियों को लेकर उठे सवाल
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने कहा कि वे खुद केवल तीन लोगों के साथ ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बाकी समर्थक अपने निजी साधनों से आए होंगे और उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि जब ईंधन बचाने का संदेश दिया जा रहा है, तब समर्थकों की बड़ी संख्या में गाड़ियों का इस्तेमाल क्यों हुआ।
UAE-Iran Conflict : जंग में UAE ने किए ईरान पर हमले, लावान द्वीप की ऑयल रिफाइनरी को बनाया निशाना
पीएम मोदी ने मेट्रो और वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में आयोजित भाजपा रैली में कहा था कि दुनिया में बढ़ते युद्ध और तेल संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास तेल के बड़े भंडार नहीं हैं, इसलिए ईंधन बचाना जरूरी है। पीएम ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प अपनाने और जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां मेट्रो से यात्रा करने की अपील की।