Aayudh

Categories

ISIS Commander Killed: अमेरिका का बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन; ISIS का टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

Donald Trump

HIGHLIGHTS:

  • अमेरिका ने ISIS कमांडर अल-मिनुकी को मार गिराने का दावा किया
  • ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ऑपरेशन की जानकारी दी
  • नाइजीरिया की सेना के साथ मिलकर हुआ संयुक्त अभियान
  • अल-मिनुकी को ISIS का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर बताया गया
  • ऑपरेशन से ISIS नेटवर्क को बड़ा झटका लगने का दावा

 

ISIS Commander Killed: वांशिगटन डीसी। अमेरिका ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराने का दावा किया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की। ट्रंप ने बताया कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना और नाइजीरिया की सेना ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

Foreign Travel Tax: PM मोदी बोले- विदेश घूमने पर नहीं लगेगा टैक्स, कहा कोई पाबंदी नहीं, अफवाहों से बचें!

ISIS का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर बताया गया

डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, अबू-बिलाल अल-मिनुकी ISIS का ग्लोबल लेवल पर दूसरा सबसे बड़ा कमांडर था। वह अफ्रीका में छिपकर आतंकवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था और कई आतंकी नेटवर्क को निर्देश दे रहा था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को लंबे समय से उसके ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसी इनपुट के आधार पर विशेष ऑपरेशन की योजना बनाई गई। अमेरिका का दावा है कि अल-मिनुकी कई अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिशों में शामिल था।

Dewas Blast Update : देवास फैक्ट्री ब्लास्ट में 5 मौतें और 2 मजदूर लापता, पूरी फैक्ट्री बने बिना ही शुरू हुआ बारूद का काम

ISIS नेटवर्क को बड़ा झटका

अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि अल-मिनुकी के मारे जाने से ISIS के वैश्विक नेटवर्क और उसकी ऑपरेशनल क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचेगा। ट्रंप ने कहा कि वह अफ्रीका में आतंक फैलाने के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने की साजिशों में भी शामिल था। इस ऑपरेशन के बाद अमेरिका ने नाइजीरिया सरकार और वहां की सुरक्षा एजेंसियों का भी धन्यवाद किया। सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कार्रवाई अफ्रीका में सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ बड़ा संदेश है।

UAE LPG Supply Agreement : PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई समेत किये ये 7 बड़े समझौते

अफ्रीका में बढ़ती आतंकी गतिविधियों पर नजर

पिछले कुछ वर्षों में अफ्रीका के कई हिस्सों में ISIS और उससे जुड़े संगठनों का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। नाइजीरिया, साहेल क्षेत्र और आसपास के देशों में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इसी कारण अमेरिका और अफ्रीकी देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। माना जा रहा है कि यह ऑपरेशन भविष्य में संयुक्त सैन्य अभियानों को और गति देगा तथा आतंकवादी नेटवर्क पर दबाव बढ़ाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *