Aayudh

Categories

Bhopal Viral Video : मुसलमान चाहें तो हिंदू लड़कियों को… भोपाल होटल कांड के बाद वायरल विडियो से दी धमकी!

Bhopal Viral Video

Bhopal Viral Video : मध्य प्रदेश। भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौतम नगर के एक निजी होटल में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के मिलने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस घटना के बाद शहर में सामाजिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हिंदूवादी संगठनों ने इसे “लव जिहाद” से जोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं अब मुस्लिम समाज भी खुलकर सामने आ गया है और इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है।

मामले को लेकर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहले होटल पहुंचे और घेराव किया। इसके बाद वे थाने पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों और एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में युवक के साथ कथित मारपीट करने और उसके चेहरे पर गोबर पोतने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

NEET Exam CBT Mode : अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा, रद्द हुई परीक्षा 21 जून को पेन पेंसिल माध्यम से

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर विवादित बयान देता सुनाई दे रहा है। वीडियो में वह कहता है कि अगर मुसलमान चाहें तो वे हिंदू लड़कियों को पकड़ सकते हैं, लेकिन वे संविधान का सम्मान करते हैं। न कि सड़क से उनका अपहरण कर रहे हैं या उनकी पिटाई कर रहे हैं।

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग वीडियो में बयान देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अब तक उस व्यक्ति की पहचान आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी वीडियो को लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Bhojshala Verdict : भोजशाला विवाद पर आज बड़ा फैसला! हाईकोर्ट के निर्णय से तय होगी आगे की दिशा, धार-इंदौर में बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस और प्रशासन की बढ़ी चिंता

भोपाल में इस मामले को लेकर माहौल संवेदनशील बना हुआ है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की प्राथमिकता शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि की गई जानकारी साझा न करें और किसी भी तरह की भड़काऊ टिप्पणी से बचें।

Petrol Diesel Price Hike : देशभर में पेट्रोल- डीजल 3 रुपये महंगा, भोपाल- इंदौर समेत कई शहरों में बढ़ीं कीमतें

होटल में क्या हुआ था

कुछ दिन पहले गोविंदपुरा इलाके के एक होटल में मुस्लिम युवक आरिफ खान और हिंदू युवती के मिलने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे। इसके बाद होटल के कमरे में जाकर युवक से कथित मारपीट की गई। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मुस्लिम समाज का आरोप है कि युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और उसके चेहरे पर गोबर पोता गया। इसी घटना को लेकर अब समुदाय के लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Strait of Hormuz : होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का मालवाहक जहाज डूबा, ईरान युद्ध के बीच बढ़ा समुद्री तनाव

शहर में शांति बनाए रखने की अपील

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

यहां देखिये सोशल मीडिया पर वायरल विडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *