Aayudh

PM Modi Netherlands visit: PM मोदी बोले- भारत बना इनोवेशन पावर, नीदरलैंड में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

PM Modi Netherlands Visit

HIGHLIGHTS:

  • पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
  • बोले- भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनना चाहता है
  • भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर
  • भारत-नीदरलैंड के बीच व्यापार और डिफेंस सहयोग पर जोर
  • वैश्विक संकट और लोकतंत्र पर भी बोले पीएम मोदी

 

PM Modi Netherlands visit: नीदरलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन, रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार और भारत के राजदूत कुमार तुहिन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए उन्हें ऐसा लगा जैसे वह नीदरलैंड नहीं बल्कि भारत में ही किसी कार्यक्रम में मौजूद हैं। पीएम ने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने डच संस्कृति को अपनाया, लेकिन अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा।

 

भारत की ताकत और विकास मॉडल पर जोर

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है और देश तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

पीएम ने कहा कि एक दशक पहले भारत मोबाइल फोन आयात करता था, लेकिन आज देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन गया है। उन्होंने भारत में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का भी जिक्र किया और कहा कि देश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे, मेट्रो नेटवर्क और आधुनिक रेलवे नेटवर्क का विस्तार हो रहा है।

welcome by the Indian diaspora
welcome by the Indian diaspora

भारत-नीदरलैंड साझेदारी को मिलेगा नया विस्तार

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, डिफेंस और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड भारतीय कारोबार के लिए यूरोप का नेचुरल गेटवे बन सकता है। पीएम ने यह भी कहा कि दोनों देश मिलकर ट्रस्टेड और ट्रांसपेरेंट सप्लाई चेन तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

UAE LPG Supply Agreement : PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई समेत किये ये 7 बड़े समझौते

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अपने डच समकक्ष रॉब जेटेन के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले अबू धाबी में पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को लेकर भी महत्वपूर्ण समझौते हुए थे।

 

community event in The Hague
community event in The Hague

वैश्विक चुनौतियों और लोकतंत्र पर बोले पीएम मोदी

अपने भाषण में पीएम मोदी ने वैश्विक संकटों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, युद्ध और ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और यह दशक आपदाओं का दशक बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया तेजी से बदलाव नहीं करेगी तो कई देशों की आर्थिक उपलब्धियां प्रभावित हो सकती हैं।

पीएम मोदी ने भारत के लोकतंत्र की ताकत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाला था। पीएम ने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यही देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *