Aayudh

Categories

Green Energy Mission: CM मोहन यादव ने दी 3,600 करोड़ से ज्यादा की सौगात! नीमच और शाजापुर के सोलर पार्कों का किया उद्घाटन

Green Energy Mission: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ नीमच में 500 मेगावाट क्षमता वाले नीमच सोलर पार्क और 450 मेगावाट क्षमता वाले शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास और औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया।

Bhopal Electricity Bill Relief: अब दिन में बिजली चलाना पड़ेगा सस्ता! 20% तक मिलेगी छूट, जानिए पूरी खबर

हरित ऊर्जा को मिला बड़ा बढ़ावा

करीब 2,080 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नीमच और शाजापुर सोलर पार्क प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति देंगे। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश की अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

CM-Governor Meeting: CM मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC समेत कई अहम मुद्दों पर दी प्रगति की जानकारी

औद्योगिक विकास को भी मिलेगी रफ्तार

सोलर पार्कों के उद्घाटन के साथ ही 1,553.98 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और विकास कार्यों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से निवेश बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तैयार होने की उम्मीद है।

‘हरित ऊर्जा का पावर हाउस बन रहा मध्य प्रदेश’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहां रेलवे का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे को बिजली उपलब्ध कराने में मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और राज्य तेजी से हरित ऊर्जा का पावर हाउस बनकर उभर रहा है।

MP BJP Digital Training : बीजेपी का नया डिजिटल मॉडल, भाजपा कार्यकर्ताओं का होगा ऑनलाइन टेस्ट

रोजगार और विकास पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं से बिजली उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

स्वच्छ ऊर्जा में मजबूत होगी प्रदेश की पहचान

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से मध्य प्रदेश अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में और मजबूत होगा। साथ ही राज्य को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में भी बड़ा फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *