Modi Government 12 Years: नई दिल्ली। 10 जून को नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का इतिहास रच दिए है। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी ने अपने कार्यकाल के 4399 दिन पूरे कर लिए हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के पास था, जिन्होंने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन तक देश का नेतृत्व किया था। नेहरू मई 1952 में पहली बार चुने हुए प्रधानमंत्री बने थे, उसके बाद वह 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। मोदी अब इस आंकड़े को पीछे छोड़ चुके हैं।

13 साल तक रहे मुख्यमंत्री
नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर गुजरात से शुरू होकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा। साल 2001 में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली और करीब 13 साल तक राज्य का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और विकास से जुड़ी कई पहलों को आगे बढ़ाया।
साल 2014 में भाजपा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वह पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 और 2024 के चुनावों में भी जनता ने उन पर भरोसा जताया और वे लगातार तीसरी बार देश की कमान संभल रहे हैं।
URI GRENADE BLAST: उरी आर्मी कैंप में फटा ग्रेनेड, 2 सैनिकों की मौत!
प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में कई बड़े फैसले और योजनाएं चर्चा में रहीं। इनमें जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना, डिजिटल इंडिया और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना, देशभर में सड़क, रेल और अन्य बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी पहल शामिल है।

PM मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| कुल सम्मान | प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी को 31 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। |
| पहला विदेशी सम्मान | 3 अप्रैल 2016 को सऊदी अरब ने ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज’ सम्मान प्रदान किया। |
| नॉर्वे का सम्मान | नॉर्वे दौरे के दौरान राजा हेराल्ड पंचम ने ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। |
| संयुक्त राष्ट्र सम्मान | यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। |
| वैश्विक पहुंच | अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस समेत 15 देशों की संसदों को संबोधित कर चुके हैं। |
| अंतरराष्ट्रीय पहचान | मोदी दुनिया के सबसे अधिक विदेशी नागरिक सम्मानों से सम्मानित नेताओं में शामिल हैं। |

12 साल पूरे होने पर PM मोदी ने X पर लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसेवा और सुशासन को लेकर अपनी बात साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है।
मोदी ने कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लगातार काम करने वाला व्यक्ति ही जनता का विश्वास जीत सकता है। अपने संदेश में उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी लिखा
सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः।
विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥
इसका आशय है कि जो शासक अपनी प्रजा के प्रति समर्पित रहता है, उनके हितों की रक्षा करता है और विनम्रता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करता है, वही वास्तविक सफलता और समृद्धि प्राप्त करता है।
राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं। #12YearsOfSeva
आर्यकर्मणि रज्यन्ते भूतिकर्माणि कुर्वते।
हितं च… pic.twitter.com/wDM9MC4n2Y
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2026
आज दिल्ली में NDA की अहम बैठक
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 10 जून को दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 3 बजे भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड पर उन्हें बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है।
इसके अलावा विकसित भारत-2047 के विजन को आगे बढ़ाने, केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, विकास परियोजनाओं की गति बढ़ाने तथा ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
