Aayudh

Categories

RAJYASABHA CHUNAV UPDATE: चुनाव आयोग ने कांग्रेस की याचिका खारिज की, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

MEENAKSHI NATRAJAN

RAJYASABHA CHUNAV UPDATE:मध्यप्रदेश। भोपाल में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन से जुड़े मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

इस फैसले के बाद अब कांग्रेस के पास इस मामले में आगे बढ़ने का केवल एक ही कानूनी विकल्प बचा है सुप्रीम कोर्ट में अपील करना। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस पुरे मुद्दे को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खट-खटाने की तैयारी में हैं।

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा की मौत का राज खुलने वाला है? दूसरी रिपोर्ट आते ही CBI फिर एक्शन में

चुनाव आयोग में अटका था मामला

गौरतलब है कि 9 जून को चुनाव अधिकारियों ने कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया था। आरोप है कि शपथ पत्र में कुछ जरूरी जानकारी, जिसमें हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामला भी शामिल बताया जा रहा है, उसे कथित तौर पर घोषित नहीं किया गया था।

भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह नियमों के उल्लंघन का मामला है, जबकि कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित और गैर-कानूनी बताया है।

चुनाव आयोग द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद अब यह मामला और आगे बढ़ गया है। कांग्रेस अब इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी कर सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी बहस और तेज होने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *