Dhar Bhojshala Case : नई दिल्ली। धार स्थित भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम सुनवाई करते हुए हिंदू पक्ष को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।
मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की। अदालत ने हिंदू पक्ष से याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
अंतिम सुनवाई के लिए अलग से तय होगी तारीख
सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि इस मामले को अंतिम सुनवाई के लिए उस समय सूचीबद्ध किया जाएगा, जब दोनों पक्षों के वरिष्ठ वकीलों के पास पर्याप्त समय उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि यदि सभी पक्ष तैयार रहें तो मामले की विस्तृत सुनवाई एक ही दिन में पूरी की जा सकती है। अदालत ने संकेत दिया कि संवेदनशील मामलों में सभी पक्षों को पर्याप्त अवसर देना जरूरी है ताकि सभी तर्क विस्तार से सुने जा सकें।
Nasha Mukt MP Mission : ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, CM मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ
संवेदनशील मामले में संयमित भाषा की सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों के वरिष्ठ वकीलों को यह भी सलाह दी कि वे अपनी दलीलों के दौरान शब्दों का चयन बेहद सावधानी से करें। अदालत ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और बहस के दौरान संयमित तथा जिम्मेदार भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अब सभी की नजर इस मामले की अगली सुनवाई पर रहेगी, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने कानूनी तर्क अदालत के सामने रखेंगे।