Aayudh

Categories

Nasha Mukt MP Mission : ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, CM मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

MP Anti Drug Campaign

Nasha Mukt MP Mission : भोपाल। मध्य प्रदेश में नशामुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर आज से ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत होगी। अभियान का शुभारंभ भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सरकार का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।

Nasha Mukt MP Mission: 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, सीएम मोहन यादव ने की जनभागीदारी की अपील

15 से 30 जुलाई तक चलेगा अभियान

यह विशेष अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक पूरे मध्य प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद, रैलियां और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज

नशामुक्त मध्य प्रदेश के संकल्प को मिलेगा बल

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सरकार का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

इसी सोच के साथ सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना, समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त मध्य प्रदेश के संकल्प को और मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *